पूरी दुनिया हुई ₹6.85 लाख के इस भारतीय कार की दीवानी, एक्सपोर्ट में बनी नंबर-1; स्विफ्ट, बलेनो, डिजायर भी पीछे
भारती मार्केट में बनी कारों को विदेशों में खूब पसंद किया जाता है। अगर अप्रैल, 2025 से लेकर फरवरी, 2026 के बीच भारत से हुए कार एक्सपोर्ट की बात करें तो इसमें मारुति सुजुकी फ्रोंक्स ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

भारती मार्केट में बनी मेड इन इंडिया कारों को विदेशों में खूब पसंद किया जाता है। अगर अप्रैल, 2025 से लेकर फरवरी, 2026 के बीच भारत से हुए कार एक्सपोर्ट की बात करें तो इसमें मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स ने इस दौरान कुल 82,384 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। भारतीय मार्केट में मारुति फ्रोंक्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.85 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 11.98 लाख रुपये तक जाती है। जबकि दूसरे नंबर पर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी जिम्नी रही। मारुति सुजुकी जिम्नी ने इस दौरान कुल 65,471 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट की गई मेड इन इंडिया कारों के आंकड़ों के बारे में विस्तार से।






तीसरे नंबर पर रही हुंडई वरना
एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हुंडई वरना रही। हुंडई वरना ने इस दौरान कुल 59,872 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। जबकि चौथे नंबरपर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में निसान मैग्नाइट रही। निसान मैग्नाइट ने इस दौरान कुल 51,501 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। इसके अलावा, पांचवें नंबर पर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही। मारुति स्विफ्ट ने इस दौरान कुल 49,319 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। जबकि छठे नंबर पर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में हुंडई ग्रैंड i10 रही। हुंडई ग्रैंड i10 ने इस दौरान कुल 48,108 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Verna
₹ 10.98 - 18.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Hilux
₹ 28.02 - 35.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Rumion
₹ 9.55 - 13.86 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
दसवें नंबर पर रही टोयोटा हायराइडर
दूसरी ओर सातवें नंबर पर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में हुंडई ऑरा रही। हुंडई ऑरा ने इस दौरान कुल 37,840 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। इसके अलावा, आठवें नंबर पर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी बलेनो रही। मारुति बलेनो ने इस दौरान कुल 37,409 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। वहीं, नौवें नंबर पर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी डिजायर रही। मारुति डिजायर ने इस दौरान कुल 37,252 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। जबकि दसवें नंबर पर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में टोयोटा हायराइडर रही। टोयोटा हायराइडर ने इस दौरान कुल 36,785 यूनिट कारों काएक्सपोर्ट किया।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


