
हुंडई वेन्यू के 10 ऐसे पैसा वसूल फीचर्स, जो मारुति ब्रेजा में भी नहीं मिलते; ये आपका मूड बदल देंगे
नई 2026 हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) में 10 ऐसे गजब पैसा वसूल फीचर्स मिलते हैं, जो मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) में भी नहीं मिलते हैं, तो आइए उन 10 फीचर्स के बारे में जरा विस्तार से जानते हैं।
कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मुकाबला अब पहले से कहीं ज्यादा कड़ा हो चुका है। एक तरफ मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) है, जो अपनी भरोसेमंद परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकलिटी के लिए जानी जाती है, वहीं दूसरी तरफ अब नई 2026 हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) ने एंट्री लेकर गेम ही बदल दिया है। हुंडई (Hyundai) ने वेन्यू (Venue) को इतने फीचर्स से लैस कर दिया है कि यह अब सेगमेंट की सबसे प्रीमियम और टेक-लोडेड SUV बन गई है। आइए जानते हैं वो 10 फीचर्स, जो नई वेन्यू (Venue) को ब्रेजा (Brezza) से कहीं आगे खड़ा करते हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.69 - 14.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue
₹ 7.9 - 15.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue N Line
₹ 10.55 - 15.48 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.94 - 14.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.26 - 9.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
1- ड्युअल 12.3-इंच कर्व्ड डिस्प्ले
2026 वेन्यू (Venue) में अब दो 12.3-इंच की कर्व्ड स्क्रीन दी गई हैं। इसमें एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और दूसरी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट के लिए है। ये पूरा सेटअप कार के केबिन को फ्यूचरिस्टिक बना देता है। ब्रेजा (Brezza) में अब भी सिर्फ 9-इंच टचस्क्रीन है और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं मिलता है।
2- बोस का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम
वेन्यू (Venue) में अब बोस (Bose) का प्रीमियम 8-स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जो शानदार बेस और क्लियर ऑडियो देता है। वहीं, ब्रेजा (Brezza) में Arkamys के 6 स्पीकर्स हैं, जो उतने इमर्सिव नहीं लगते हैं।
3-कस्टमाइजेबल एंबिएंट लाइटिंग
वेन्यू (Venue) के केबिन में अब डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल के चारों ओर एंबिएंट लाइटिंग दी गई है। रात में यह कार के इंटीरियर को बेहद लग्जरी फील देती है। ब्रेजा (Brezza) में यह फीचर बिल्कुल नहीं है।
4-पावर्ड ड्राइवर सीट
वेन्यू (Venue) में 4-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई है, जिससे कम्फर्ट एडजस्ट करना बेहद आसान है। ब्रेजा (Brezza) में अब भी मैनुअल सीट एडजस्टमेंट ही मिलती है।
5- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
भारत में गर्मी को ध्यान में रखते हुए हुंडई (Hyundai) ने वेन्यू (Venue) में वेंटिलेटेड सीट्स दी हैं। ये लंबे सफर में कमाल की ठंडक देती हैं। ब्रेजा (Brezza) इस फीचर से वंचित है।
6- रियर सीट रिक्लाइन फंक्शन
वेन्यू (Venue) के रियर पैसेंजर अब सीट बैक को पीछे झुका सकते हैं, जिससे लंबी यात्राएं और भी आरामदायक बन जाती हैं। ब्रेजा (Brezza) की रियर सीट फिक्स्ड है, यानी यहां वेन्यू (Venue) साफ बढ़त लेती है।
7- ADAS टेक्नोलॉजी
2026 वेन्यू (Venue) में अब ADAS सेफ्टी सूट दिया गया है, जिसमें फॉरवर्ड कॉलिजन वार्निंग (Forward Collision Warning), लेन कीप असिस्ट (Lane Keep Assist), एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल (Adaptive Cruise Control) और ड्राइवर एटेंशन वार्निंग (Driver Attention Warning) जैसे फीचर्स हैं। ब्रेजा (Brezza) में इनमें से कोई भी एडवांस सेफ्टी फीचर नहीं मिलता।
8- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
वेन्यू (Venue) में यह सिस्टम टायरों का एयर प्रेशर लगातार मॉनिटर करता है और किसी गड़बड़ी पर अलर्ट देता है। यह फीचर सेफ्टी और फ्यूल ईंधन बचत दोनों में मददगार है, जबकि Brezza में इसकी कमी है।
9- फ्रंट और साइड पार्किंग सेंसर
हुंडई वेन्यू (Venue) में फ्रंट, साइड और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। इसके साथ में 360° कैमरा सिस्टम भी है। ब्रेजा (Brezza) में सिर्फ रियर सेंसर हैं, यानी वेन्यू (Venue) पार्किंग के मामले में भी ज्यादा स्मार्ट है।
10- इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB) विद ऑटो होल्ड
हुंडई वेन्यू (Venue) में अब EPB और ऑटो होल्ड फीचर मिलता है, जो ट्रैफिक या ढलान पर कार को स्थिर रखता है। ब्रेजा (Brezza) में अब भी रेगुलर हैंड ब्रेक लीवर का इस्तेमाल होता है।
अगर आप एक फीचर-पैक्ड, मॉडर्न और सेफ SUV की तलाश में हैं, तो नई 2026 हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) निश्चित रूप से एक बेहतर विकल्प है। हुंडई (Hyundai) ने इस कार के जरिए साबित कर दिया है कि अब कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट सिर्फ पावर और माइलेज का नहीं, बल्कि स्मार्ट फीचर्स का भी गेम बन चुका है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




