भारत में तलहका मचाने आ रही चीन की ये 10 धांसू कार, लिस्ट में हैचबैक से लेकर SUV तक शामिल
इंडियन मार्केट में कई बेहतरीन चाइनीज कारों की एंट्री होने वाली है। इन कारों में हैचबै, कूपे और एसयूवी भी शामिल हैं। खास बात है कि ये ICE और इलेक्ट्रिक वर्जन में आएंगी।

नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो कुछ दिन रुक जाइए। इंडियन मार्केट में कई बेहतरीन चाइनीज कारों की एंट्री होने वाली है। इन कारों में हैचबैक, कूपे और एसयूवी भी शामिल हैं। खास बात है कि ये ICE और इलेक्ट्रिक वर्जन में आएंगी। तो आइए जान लेते हैं भारत में लॉन्च होने वाली 10 चाइनीज कारों के बारे में।
MG Binguo EV
यह एमजी की लाइनअप में एमजी कॉमेट ईवी और विंडसर ईवी के बीच के सेगमेंट में आएगी और टाटा टियागो ईवी को सीधी टक्कर देगी। यह दो पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आ सकती है, जिनमें से एक 31.9 kWh की बैटरी है, जिसकी रेंज 333 किमी है। वहीं, दूसरी 37.9 kWh की बैटरी है, जिसकी रेंज 410 किमी है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
MG Comet EV
₹ 7.5 - 10 लाख
MG 4 EV
₹ 30 - 32 लाख
MG M9 EV
₹ 75.9 लाख
MG ZS EV
₹ 17.99 - 20.5 लाख
MG Windsor EV
₹ 14 - 18.39 लाख
Leapmotor B10
₹ 14 - 20 लाख
MG Starlight 560-based 520
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया का अगला बड़ा लॉन्च स्टारलाइट 560 पर बेस्ड एमजी 520 ईवी और प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल होगा। यह एक 7-सीटर एसयूवी होगी, जो सीधे महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ और टाटा सफारी को टक्कर देगी। एमजी 520 की सबसे बड़ी खूबी इसका 1.5-लीटर प्लग-इन हाइब्रिड इंजन होगा। यह 197 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा और 100 किमी की इलेक्ट्रिक रेंज ऑफर करेगा। इसकी कुल रेंज 1,100 किमी से अधिक होगी। कंपनी इसका ऑल इलेक्ट्रिक रेंज भी लाएगी, जो फुल चार्ज पर 500 किमी तक चलेगी।
MG IM6
एमजी अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी-कूपे भी लॉन्च करेगी, जो कि एक सीबीयू (CBU) होगी। इसका नाम MG IM6 इलेक्ट्रिक एसयूवी होगा। यह अगस्त 2026 में लॉन्च होने वाली है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका बड़ा 100 kWh का बैटरी पैक होगा। इसका रियर वील ड्राइव वर्जन 401 बीएचपी की ताकत और 500 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी रेंज 625 किलोमीटर की होगी।
JSW Jetour T2
जेएसडब्ल्यू ग्रुप अपने नए कार ब्रांड, जेएसडब्ल्यू मोटर्स के साथ भारत में एंट्री करने जा रहा है। कंपनी जेटूर टी2 प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी लॉन्च करेगी, जिसकी कीमत 38 लाख से 40 लाख रुपये के बीच होगी। इसमें 154 बीएचपी की ताकत जेनरेट करने वाला आई-डीएम 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन होगा, जो दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ मिलकर 221 बीएचपी और 390 एनएम की कंबाइन्ड पावर ऑफर करेगा। यह कार 3-स्पीड डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन से लैस होगी। इस पावरट्रेन में 26.7 kWh की एलएफपी बैटरी भी शामिल होगी, जो इसे केवल इलेक्ट्रिक मोड में 139 किलोमीटर की रेंज प्रदान करेगी।
Chery iCar V23
भारत में बिकने वाली सबसे यूनीक और दमदार दिखने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी में से एक चेरी iCar V23 होगी। इसे जेएसडब्ल्यू मोटर्स लॉन्च करेगा। इसमें लैंड रोवर डिफेंडर से इंस्पायर्ड बॉक्सी, नियो-रेट्रो ऑफ-रोडर स्टाइलिंग होगी। उम्मीद है कि यह दो पावरट्रेन ऑप्शन्स के साथ आएगी। इसकी रेंज 501 किमी तक की होगी।
JSW Jaecoo J5 EV
जेएसडब्ल्यू मोटर्स की एक और एसयूवी सी-सेगमेंट की इलेक्ट्रिक एसयूवी जैको J5 होगी। इसकी लंबाई 4,380 मिमी और वीलबेस 2,620 मिमी होगा। यह क्रेटा इलेक्ट्रिक से थोड़ी बड़ी होगी। इसमें 60.9 kWh की बैटरी होगी, जिसकी क्लेम्ड रेंज 461 किमी होगी।
MG S5 EV
नई S5 EV हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को टक्कर देगी और इसकी कीमत 22 लाख रुपये से 28 लाख रुपये के बीच होगी। यह मिड-साइज प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV मॉड्यूलर स्केलेबल प्लेटफॉर्म (MSP) पर बेस्ड होगी और ZS EV से थोड़ी बड़ी होगी। इसमें लगभग 2,730 मिमी का लंबा वीलबेस होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 49 kWh और 62 से 64 kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन उपलब्ध होंगे। इनकी मैक्सिमम रेंज 500 किमी तक की होगी।
Leapmotor B10
भारत में जीप और सिट्रोएन को ओन और ऑपरेट करने वाला स्टेलेंटिस ग्रुप जल्द ही अपना नया ब्रांड, लीपमोटर लॉन्च करने जा रहा है। इस ब्रैंड का पहला मॉडल, LEAP 3.5 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड B10 कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर होगा। यह BYD Atto 3 और MG S5 EV को टक्कर देगी। यह दो बैटरी पैक के साथ आएगी और इसकी रेंज 600 किमी तक होगी।
Leapmotor C10
लीपमोटर की लॉन्च होने वाली एक और मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी है लीपमोटर C10, जो क्रेटा इलेक्ट्रिक और BE 6 से बड़ी होगी। इसमें 69.9 kWh की बैटरी दी जाएगी। C10 की रेंज 424 किलोमीटर होने की उम्मीद है।
BYD Dolphin
BYD जल्द ही अपनी डॉल्फिन इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर लॉन्च करने जा रही है। यह एमजी विंडसर ईवी को सीधी टक्कर देगी। इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन - 44.9 kWh (340 किमी रेंज) और 60.4 kWh (427 किमी रेंज) उपलब्ध होने की उम्मीद है। यह 201 बीएचपी की ताकत जेनरेट करेगी, जो विंडसर ईवी की 134 बीएचपी से कहीं अधिक है। यह मात्र 7 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेगी।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


