-icon

Taliban ने kabul canal में बहा दी 3 हजार लीटर alcohol, social media पर वीडियो वायरल

अफीम की खेती पर रोक लगाने के बाद तालिबान ने देश में नशे पर एक और चोट की है... अफगान इंटेलिजेंस एजेंट्स ने राजधानी काबुल में करीब 3 हजार लीटर शराब नहर में गिराकर नष्ट कर दिया... अफगानिस्तान में शराब की बिक्री पर नकेल कसने की कवायद तेज है...जनरल डायरेक्टोरेट ऑफ इंटेलिजेंस की ओर से जारी किए गए वीडियो में उसके एजेंटों को शराब से भरे पीपों को नहर में गिराते हुए देखा जा सकता है... वीडियो जारी करके कहा गया कि मुसलमानों को शराब बनाने और इसे बेचने से बचना...

Jan 03, 2022 11:44 am IST

-icon

up election 2022: हापुड़ में SP-RLD कार्यकर्ताओं में हाथापाई, चुनाव से पहले लड़ाई का वीडियो वायरल

यूपी चुनाव के लिए जल्द तारीखों का ऐलान हो जाएगा... सत्ता के लिए जंग जारी है लेकिन उसी बीच मारपीट की खबरें भी सामने आ रही है... हापुड़ में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई... आपको बता दें कि दोनों पार्टियां यूपी विधानसभा चुनाव एक साथ मिल लड़ रही हैं...दरअसल चुनावी कार्यक्रम चल रहा था और उसी दौरान दोनों पार्टियों के समर्थकों में बहस और फिर नौबत हाथापाई तक आ गई... पश्चिमी यूपी से सामने आई ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही...

Jan 03, 2022 11:01 am IST

-icon

world champion Malika Handa का punjab government पर आरोप, वादे से मुकर गई चन्नी सरकार

दिव्यांग शंतरज खिलाड़ी मलिका हांडा के पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं... मलिका हांडा ने कहा कि उन्हें ना नौकरी मिली और कैश रिवॉर्ड मिला जिसका ऐलान पंजाब सरकार ने किया था... खेल मंत्री परगट सिंह पर गंभीर आरोप दिव्यांग शतरंज खिलाड़ी ने लगाए और कहा कि इन्होंने मेरे 5 साल बर्बाद कर दिये... ट्विटर पर मलिका हांडा ने अपना दर्द बयां किया जिसका वीडियो अब वायरल हो चुका है... आपको बता दें कि विश्व विजेता होने के साथ-साथ मलिका 2012 से अबतक 7 बार नेशनल चैंपियन भी रह चुकी...

Jan 03, 2022 09:46 am IST

-icon

Omicron variant updates: ओमिक्रॉन के केसों ने तोड़ा रिकॉर्ड, 300 के पार पहुंचे मामले

देश में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को एक ही दिन में देश भर में रिकॉर्ड 84 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल मामले बढ़कर 341 पार हो गए हैं। इससे पहले बुधवार को ही ओमिक्रॉन के केसों ने 200 का आंकड़ा पार किया था। बुधवार को 44 नए मामले ही मिले थे। सबसे ज्यादा केस तमिलनाडु में मिले हैं, जहां एक साथ 33 लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा महाराष्ट्र में 23 और कर्नाटक में 12 नए केस मिले हैं। इसके अलावा गुजरात और दिल्ली में 7-7 नए केस पाए गए हैं। वहीं ओडिशा में भी दो नए केस दर्ज हुए...

Dec 24, 2021 10:46 am IST

-icon

किसान बनेंगे ऊर्जादाता, नितिन गडकरी ने बताया, कब से चलेंगे इथेनॉल वाले वाहन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ( nitin gadkari) ने कहा कि अब दो पहिया एवं चार पहिया वाहन जल्द ही इथेनॉल पर चलेंगे। इससे किसानों की आय बढ़ेगी, प्रदूषण भी कम होगा। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने एथेलॉन के पंप की अनुमति दे दी है। अब आपको 120 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल लेने की बजाय किसान का बनाया हुआ 62 रुपये लीटर एथेलॉन लेकर अपनी वाहन चला सकते हैं।

Dec 24, 2021 09:37 am IST

-icon

83 Film Screening: पहुंची बॉलीवुड की कई हस्तियां, Ranveer Singh ने किया Deepika Padukone को किस

रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 83 इसी हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज से पहले मेकर्स ने एक बार फिर से मुंबई में इस फिल्म की स्क्रीनिंग का आयोजन किया है। 83 की स्क्रीनिंग में रणवीर और दीपिका पादुकोण समेत फिल्म के सभी कलाकार शरीक हुए। इस स्क्रीनिंग पर क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने भी शिरकत की। देखें वीडियो...

Dec 23, 2021 11:55 am IST

-icon

Omicron Variant: ओमिक्रॉन पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, जारी हो सकती है नई गाइडलाइन्स

देश में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट की रफ्तार ने सरकार की नींद उड़ा दी है। इस वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी आज एक अहम समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें केंद्र सरकार के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में ओमिक्रॉन वेरिएंट के संक्रमण को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने के साथ किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Dec 23, 2021 09:12 am IST

-icon

हैदराबाद का नाम भाग्यनगर करना चाहता है RSS, योगी और अमित शाह भी कर चुके हैं मांग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर करने का मुद्दा उठाया है। देश के गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरीखे नेता पहले ही इसकी मांग कर चुके हैं। संघ जनवरी महीने में पांच से सात जनवरी तक समाज के विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत विविध संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की समन्वय बैठक करने वाला है। इसकी जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें हैदराबाद का नाम भाग्यनगर लिखा...

Dec 22, 2021 12:02 pm IST

-icon

WHO चीफ ने ओमिक्रॉन को लेकर चेताया; सेलिब्रेशन बाद में करें

दुनिया भर के कई देशों में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के केस बढ़ रहे हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए फिलहाल किसी भी तरह के सेलिब्रेशन को रद्द किया जा सकता है। जेनेवा में विश्व स्वास्थ्य संगठन के चीफ, डॉक्टर ट्रेड्रोस अधानोम ने कहा, 'एक इवेंट का कैंसिल होना जिंदगी के कैंसिल होने से अच्छा है। यह अच्छा है कि अभी सेलिब्रेशन को कैंसिल करें और बाद में सेलिब्रेट...

Dec 21, 2021 10:54 am IST

-icon

सर्दी का सितम: दिल्ली में 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद चल रह शीतलहर के चलते राजधानी दिल्ली का पारा सोमवार को चार डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम है। दिल्ली के लोगों को सोमवार के दिन भी कंपकंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ा।

Dec 21, 2021 09:20 am IST

-icon

सर्दी का सितम: दिल्ली में 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद चल रह शीतलहर के चलते राजधानी दिल्ली का पारा सोमवार को चार डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम है। दिल्ली के लोगों को सोमवार के दिन भी कंपकंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ा।

Dec 21, 2021 09:20 am IST

-icon

जंगली हाथी ने दौड़ाकर युवक पर किया हमला, VIDEO में देखें मंजर

असम के धुबरी जिले के तामारहट इलाके के एक गांव में एक जंगली हाथी ने एक शख्स पर पीछा करके हमला कर दिया। उस व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना का मंजर गांव के एक व्यक्ति ने अपने कैमरे पर कैद किया।

Dec 20, 2021 09:37 am IST

-icon

Weather Update: दिल्ली, UP समेत इन इलाकों में बढ़ेगा शीतलहर का कहर

दिल्ली एनसीआर, यूपी, बिहार, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब समेत उत्तर भारत में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। यही नहीं आने वाले दिनों में यह और तेज हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 दिसंबर को हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश और पहड़ी इलाकों में बर्फबारी से मौसम और ठंडा हो गया है। शुक्रवार को उत्तराखंड में भी बर्फ गिरने की आशंका है। यही नहीं अगले कुछ दिनों तक शीत लहर का कहर देखने को मिल सकता है। खासतौर पर क्रिसमस और नए साल के मौके पर सर्दी और तेज हो सकती है। इसकी वजह यह है कि 22 और 23 दिसबंर को हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसका अर्थ यह हुआ कि अगले 15 दिनों तक भीषण सर्दी बनी रह सकती...

Dec 17, 2021 12:22 pm IST

-icon

मासूम दिव्यांशी को 10 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने बोरवेल से निकाला

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक गांव में बोरवेल में गिरी डेढ़ साल की बच्ची को बचा लिया गया है। छतरपुर जिले में नौगांव थाना अंतर्गत दौनी गांव में एक के डेढ़ वर्षीय मासूम एक बोरवेल में जाकर गिर गई थी जिसके बाद प्रशासन ने एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन को लांच किया था। 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद प्रशासन की टीम ने सकुशल बच्ची को बाहर निकाल लिया है।

Dec 17, 2021 10:58 am IST

-icon

‘रेप होना ही है, तो लेटो और मजे लो’… Congress MLA Ramesh Kumar का आपत्तिजनक बयान

कर्नाटक : कांग्रेस के विधायक और कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार ने दिया महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान।विधानसभा के अंदर रमेश कुमार ने कहा- ‘जब बलात्कार होना ही है, तो लेटे रहो और उसके मजे लो.’जिस समय कांग्रेस के विधायक विवादित बातें कर रहे थे, तब विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी इस पर कार्रवाई करने की बजाए जोर-जोर से ठहाके लगाते हुए दिखे।

Dec 17, 2021 10:23 am IST

-icon

Bhopal में आज होगा Group Captain Varun Singh का अंतिम संस्कार

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 11 बजे पूरे सैनिक सम्मान के साथ मध्य प्रदेश में किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, शौर्य चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की अंत्येष्टि बैरागढ़ स्थित विश्राम घाट में होगी। इसके पहले उनका पार्थिव शरीर गुरुवार को दिन में बेंगलुरु से विशेष विमान से भोपाल लाया गया। उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा, सेना और प्रशासन के अधिकारियों तथा आम नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित...

Dec 17, 2021 09:28 am IST

-icon

Lakhimpur Incident: Rahul Gandhi का बयान, कहा- क्रिमिनल हैं Ajay Mishra इस्तीफा दें

तीन अक्टूबर को यूपी में लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में चार किसानों को एक एसयूवी कार से कुचलने के मामले को लेकर एसआईटी के खुलासे के बाद मामला काफी गर्मा गया है, किया है, राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा, 'हमें लखीमपुर के उस कांड के बारे में बोलने का मौका मिलना चाहिए, जिसमें हत्याएं की गई है। उस घटना में मंत्री की भी संलिप्तता रही है। उस घटना के बारे में कहा जा रहा है कि वह एक साजिश थी। जिस मंत्री ने किसानों को मारा है, उसे पद से इस्तीफा देना चाहिए और उसे सजा मिलनी चाहिए। मामले पर अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा समेत 14 आरोपियों पर अब गैर इरादतन हत्या की जगह हत्या का केस...

Dec 16, 2021 01:36 pm IST

-icon

मुस्लिम अधिक बच्चे पैदा नहीं करेंगे तो ओवैसी प्रधानमंत्री कैसे बनेंगे: अलीगढ़ AIMIM के जिलाध्यक्ष गुफरान नूर

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में एआई एमआईएम (AIMIM) के जिलाध्यक्ष का विवादित वीडियो सामने आया है।(AIMIM) के जिलाध्यक्ष द्वारा विवादित वीडियो में जिला अध्यक्ष कह रहे हैं कि अगर मुस्लिम समुदाय के लोग ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करेंगे तो उनके ओवैसी प्रधानमंत्री कैसे बनेंगे? मुसलमान लोग जब ज्यादा बच्चे पैदा करेगा। तभी तो उनका ओवेसी प्रधानमंत्री बनेगा।

Dec 16, 2021 11:28 am IST

-icon

भतीजे को बचाने के लिए मोदी जी की दलाली कर रही हैं ममता बनर्जी: अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश कर रही हैं और विपक्ष को कमजोर कर रही हैं। चौधरी ने कहा ममता बनर्जी सीधे तौर पर मोदी जी की दलाली कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा वह विपक्ष को कमजोर करने के लिए सब कुछ कर रही हैं क्योंकि उनके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करना जरूरी है।

Dec 16, 2021 10:26 am IST

-icon

जवानों की मौत पर खुश होते हैं वाइट कॉलर आतंकी, कश्मीर में बोले ले. जनरल डीपी पांडे

कश्मीर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हिए लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा कि देश का सबसे बड़ा दुश्मन सफेदपोश आतंकवादी हैं। वे हमारे जवान की मौत से खुश होते हैं। बुधवार को श्रीनगर की चिनार कोर से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहाकश्मीर में किसी भी जवान या यूथ की मौत से देश के दुश्मन ही खुश होते हैं। उनमें से एक बड़ा समूह देश के दुश्मन हैं जिसे मैं बुलाता हूं सफेदपोश आतंकवादी। ये हमारे समाज का सबसे खतरनाक हिस्सा है। ये वो लोग हैं जो आस-पास के लड़कों को इकट्ठा करते...

Dec 16, 2021 09:15 am IST