Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

जोश हेजलवुड को पहला विकेट मिला ही नहीं था, 12 साल बाद सुनाया पुजारा के कैच से जुड़ा किस्सा

जोश हेजलवुड को पहला टेस्ट विकेट असल में नॉट आउट के रूप में मिला था।12 साल बाद उन्होंने भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा से जुड़ा कैच का किस्सा बताया है। गेंद उनके बल्ले से लगी ही नहीं थी।  

Aug 07, 2026 04:24 pm IST

रिटायरमेंट लेते ही अजिंक्य रहाणे ने कर दिया बड़ा धमाका, कोच या कमेंट्री नहीं, बल्कि...

अजिंक्य रहाणे रिटायरमेंट के बाद क्या करने वाले हैं? इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया है। रहाणे इंटरनेशनल क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट से रिटायर होने के बाद ईटीपीएल यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में नजर आने वाले हैं। 

Aug 07, 2026 02:25 pm IST

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में आएगा बड़ा ट्विस्ट? 5 साल बाद हो सकती है सैम करन की वापसी

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में क्या बड़ा ट्विस्ट आने वाला है? इसकी संभावना बहुत ज्यादा है, क्योंकि 5 साल बाद सैम करन की वापसी इंग्लैंड की टेस्ट टीम में हो सकती है। अगले महीने वे टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं। 

Aug 07, 2026 01:32 pm IST

विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने खोली इस दुर्दशा की पोल

हॉकी अंपायरिंग को बेहद कठिन और संघर्षपूर्ण करियर बताते हुए भारतीय दिग्गजों ने विश्व कप में करीब तीन दशक बाद एक भी भारतीय अंपायर नहीं होने पर निराशा जताई है। उनका कहना है कि हमें गुणवत्ता पर फोकस करना होगा।

Aug 07, 2026 12:42 pm IST

बांग्लादेश को टेस्ट मैच में एक दिन में हराए ऑस्ट्रेलिया…कुछ ऐसी थीं 23 साल पहले के दौरे की बातें

ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर बांग्लादेश की टेस्ट टीम 23 साल के बाद गई है। 2003 में बहुत ही ज्यादा विवाद उस समय हुआ था, जब एक पूर्व क्रिकेटर ने कहा था कि बांग्लादेश टेस्ट के लायक नहीं है। उन्हें एक दिन में हरा देना चाहिए। 

Aug 07, 2026 11:44 am IST

श्रीलंका की सीरीज की तैयारी नहीं, बल्कि गौतम गंभीर के लिए कैंप है; पूर्व क्रिकेटर ने क्यों दिया ऐसा बयान?

गौतम गंभीर को श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले वहां की परिस्थितियों से रूबरू होने का मौका मिला है। इसी को लेकर दीप दासगुप्ता ने बात की है और कहा है कि यह तैयारी नहीं, बल्कि कैंप है।

Aug 07, 2026 10:50 am IST

टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे की संभावना अब '50-50', जानिए क्यों है इस सीरीज को लेकर इतना पंगा?

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को सितंबर में व्हाइट-बॉल सीरीज में भारत की मेजबानी करने की उम्मीद है, लेकिन हाल की घटनाओं ने दौरे को लेकर अनिश्चितता बढ़ा दी है। ये दौरा वैसे पिछले साल आयोजित होने वाला था।

Aug 07, 2026 09:48 am IST

India vs Sri Lanka XI: श्रीलंका ने पहले दिन बना दिए 350 से ज्यादा रन, भारत के गेंदबाजों को करनी पड़ी मशक्कत

India vs Sri Lanka XI Warm Up Match: टीम इंडिया और श्रीलंका इलेवन के बीच 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 ओवर में 8 विकेट खोकर 363 रन बनाए।

Aug 07, 2026 05:29 pm IST

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, जो रूट कप्तान; टीम में हुए 3 बदलाव

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है, जो रूट की कप्तानी वाली टीम में 3 बदलाव देखने को मिले हैं। बेन स्टोक्स अभी तक कप्तान थे, लेकिन वे रिटायर हो चुके हैं। 

Aug 06, 2026 02:52 pm IST

कपिल देव को पछाड़ने के करीब पहुंचे मिचेल स्टार्क, बोले- यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भारत के महान कप्तान कपिल देव की बराबरी से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। 2 विकेट लेते ही, वे उन्हें पीछे छोड़ देंगे।

Aug 06, 2026 02:28 pm IST

गौतम गंभीर ने टीम में 3 नए चेहरों की एंट्री कराते ही दे दी बड़ी चेतावनी, बोले- सब जानते हैं कि...

गौतम गंभीर ने श्रीलंका के दौरे पर टीम में 3 नए चेहरों की एंट्री कराते ही बड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि सब जानते हैं कि हमारे सामने क्या चुनौती है। दो खिलाड़ी और एक कोच का स्वागत उन्होंने टीम में किया।

Aug 06, 2026 01:32 pm IST

वर्ल्ड क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट पर अंग्रेजों का राज, एक के नाम 61760 रनों का अविश्वसनीय रिकॉर्ड

फर्स्ट क्लास क्रिकेट, लिस्ट ए क्रिकेट और टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में एक बात कॉमन है। दरअसल, तीनों फॉर्मेट में जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, वह तीनों ही इंग्लैंड के बल्लेबाज हैं। 

Aug 06, 2026 12:25 pm IST

अरशद नदीम क्यों नहीं जीत पाए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल? इस चीज पर फोड़ा खराब परफॉर्मेंस का ठीकरा

अरशद नदीम हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल क्यों नहीं जीत पाए? जबकि रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने ग्लास्गो की ठंड को खराब प्रदर्शन की हार का जिम्मेदार बताया है। 

Aug 06, 2026 11:05 am IST

भारतीय खिलाड़ियों की इंजरी को लेकर ऐक्शन मोड में BCCI, कौन है बोर्ड के निशाने पर? जानें

भारतीय खिलाड़ियों की इंजरी को लेकर अब BCCI ऐक्शन मोड में नजर आ सकती है। बोर्ड के निशाने पर सपोर्ट स्टाफ के लोग हैं, जो मेडिकल टीम से जुड़े हुए हैं। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सेंटर ऑफ फेलियर बना हुआ है। 

Aug 06, 2026 10:25 am IST

जसप्रीत बुमराह ले लें एक साल का ब्रेक, भारत के पूर्व क्रिकेटर ने क्यों की ये हैरतअंगेज अपील?

जसप्रीत बुमराह एक साल या कम से कम 6 महीने का ब्रेक ले लें और अपनी फिटनेस पर फोकस करें। इस बीच नेशनल सेटअप में मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को वापस लाया जाए। ये बात भारत के पूर्व क्रिकेटर करसन घावरी ने कही है।

Aug 06, 2026 09:34 am IST

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर ऑस्ट्रेलिया का बड़ा ऐलान, प्रैक्टिस मैच से किया तौबा; बनाया ये प्लान

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर ऑस्ट्रेलिया ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। पांच मैचों की अहम टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत में प्रैक्टिस मैच नहीं खेलेगी, बल्कि एक नए प्लान पर कोच काम कर रहे हैं।  

Aug 05, 2026 01:58 pm IST

कुछ भाले लंबी दूरी तय करते हैं... CWG में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने क्यों कहा ऐसा?

नीरज चोपड़ा ने कहा कि पिछले 10 महीने उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहे। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ने पिछले सप्ताह राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर अपने पदकों के संग्रह में एक और उपलब्धि जोड़ी।

Aug 05, 2026 01:19 pm IST

कुंबले और कोहली में थी अनबन...वीरेंद्र सहवाग ने क्यों ठुकराया था हेड कोच का ऑफर? जानिए

अनिल कुंबले और विराट कोहली के बीच चीजें ठीक नहीं थीं। ऐसे में वीरेंद्र सहवाग को 2017 में टीम इंडिया के हेड कोच बनने का ऑफर मिला था, लेकिन बीसीसीआई के इस प्रस्ताव को एक तरह से उन्होंने ठुकरा दिया था।

Aug 05, 2026 11:45 am IST

रोहित शर्मा खुद से रिटायरमेंट नहीं लेंगे, मोहम्मद कैफ ने सिलेक्टर्स को लेकर दिया बड़ा बयान

रोहित शर्मा खुद रिटायरमेंट नहीं लेंगे। ये बयान मोहम्मद कैफ ने दिया है और उन्होंने सिलेक्टर्स को एक तरह की चुनौती दी है कि रोहित को अगर बाहर करना है तो वह करें, लेकिन खुद रोहित यह फैसला नहीं लेंगे। 

Aug 05, 2026 11:01 am IST

अपने पूर्व क्रिकेटरों पर 2-2 साल का बैन लगा सकता है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, जानिए क्या है वजह

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर 2-2 साल का बैन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लगा सकता है। इसके पीछे की वजह यह है कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने एशियन लेजेंड्स लीग में हिस्सा लिया है, जिसे मान्यता नहीं है।  

Aug 05, 2026 10:08 am IST