
तमिलनाडु में शराब की बिक्री अब ऑनलाइन होगी। टॉसमैक की दुकानों पर कीमत से ज्यादा पैसे वसूले जाने की शिकायतों के बाद सरकार ने वेबसाइट के जरिए ऑर्डर होगा। इसके बाद दुकान पर जाकर डिलेवरी उठानी होगी।

RBI New rules for loan: लोन डिफॉल्टर्स को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने नए नियम जारी किए हैं। 1 जनवरी 2027 से लागू होने वाले इन नियमों के मुताबिक अब लोन न चुका पाने की स्थिति में बैंकों को फोन या लैपटॉप के कुछ सिस्टम को बंद करने की छूट होगी।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत इस समय अपनी LPG आयात का करीब 67 फीसदी हिस्सा अमेरिका से मंगाता है। उन्होंने कहा कि पहले यह काफी कम था, लेकिन इस वर्ष की शुरुआत में इसे 10 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया गया था। लेकिन बाद में यह बढ़कर इतना हो गया।

राहुल गांधी ने E-20 का मुद्दा उठाने का ऐलान किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करके कहा कि अब इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाया जाएगा। इस मामले में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने जेन जी को लेकर यू टर्न लिया है। पहले गटर जनरेशन कहकर विवाद खड़ा करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री ने अब कहा कि युवा हमारे देश की ताकत हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत का जिक्र करते हुए कंगना ने कहा कि युवा हमारी राष्ट्रीय धरोहर हैं।

Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर चीफ उमर अब्दुल्ला ने जेन-जी को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का विरोध और देश का विरोध दो अलग-अलग बाते हैं। सरकार का विरोध देश के लिए फायदेमंद होता है।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को ममता बनर्जी की टीएमसी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बागी सांसदों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सांसदों से कहा कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। वह उनके साथ खड़े हुए हैं।

परिसीमन बिल को लेकर तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। कुछ दिनों की ऊहापोह के बाद उदयनिधि स्टालिन ने साफ किया है कि उनकी पार्टी शुरुआत से ही इसका विरोध करती आ रही है और वह आगे भी ऐसा ही करती रहेगी।

Abhijeet Dipke: कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके ने अपने नए अभियान का ऐलान किया है। इसमें उन्होंने पार्टी की विचारधारा से लेकर चंदा और आगे आने वाले अभियानों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी सितंबर से लिसनिंग टूर की शुरुआत करेगी।

पीएम मोदी ने नेशनल हेंडलूम डे को लेकर नया वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि आप सभी ने पिछले हफ्ते फ्रेंडशिप डे मनाया है। अब हैंडलूम डे आ रहा है। आप सभी को अब हेंडलूम डे मनाना चाहिए और उसकी वीडियो शेयर करिए

पीएम मोदी और इजरायली पीएम नेतन्याहू के बीच गुरुवार को फोन पर बात हुई। इस दौरान दोनों ने भारत और इजरायल के संबंधों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम एशिया के हालात पर भी चर्चा की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने जेन-जी को लेकर कहा कि जेन-जी और जेन अल्फा देश विरोधी नहीं है और पुरानी पीढ़ियों से ज्यादा ईमानदार हैं।

Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने राज्यसभा में डॉक्टर और लैब्स के बीच चलने वाले गठजोड़ पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह गठजोड़ मरीज के ऊपर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का काम करता है। सरकार को इस पर कड़े कानून बनाने चाहिए।

Suvendu Adhikari Bengal: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार आने वाले एक महीने में 25 से ज्यादा उद्योगों को जमीन देने वाली है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसके लिए जमीन अधिग्रहण की नई नीति तैयार की है।

Abhijeet Dipke: कॉकरोच पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने नए अभियान का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद वह अब शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए काम करेंगे। कोचिंग, स्कूलों और कॉलेजों की बढ़ती हुई फीस उनका प्रमुख मुद्दा होगी।

Sheikh Hasina ouster in Bangladesh: शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने की घटना को दो साल पूरे हो चुके हैं। इस मामले पर अब खुलासा हुआ है कि अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने के लिए मुहम्मद यूनुस के नाम पर आर्मी चीफ वकार सहमत नहीं थे। क्योंकि यूनुस के ऊपर दो गंभीर केस दर्ज थे।

महबूबा मुफ्ती तिरंगा: जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन के दौरान तिरंगे को उल्टा पकड़ने को लेकर महबूबा मुफ्ती के खिलाफ एफआईआर हो गई है। इस मामले में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उनका बचाव करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि यह गलती से हुआ है।

महाराष्ट्र में 88 करोड़ के फ्रॉड के आरोपी अविनाश राठौड़ की पत्नी विशाखा को यूएई से डिपोर्ट कर लिया है। इंटरपोल के रेड नोटिस के बाद उसे 3 अगस्त को भारत लाया गया। यहां से सीबीआई ने उसे हिरासत में ले लिया।

Sonam Wangchuk: कॉकरोच पार्टी के झंडे तले अनशन करने वाले सोनम वांगचुक ने कहा है कि उन्हें विरोध का चेहरा न बनाया जाए। राजनेताओं को दी जाने वाली गालियों को लेकर उन्होंने कहा कि वह इनका समर्थन नहीं करते, लेकिन नेताओं को सोचना चाहिए कि आखिर युवाओं में इतनी निराशा क्यों है।

कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे प्रोपोगेंडा को सरकार ने खारिज किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह भारत का अंदरूनी मामला है। पाकिस्तान ऐसी हरकत अपने आतंकवादी रिकॉर्ड को छिपाने के लिए करता है।