
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। रविवार को इटली सरका की तरफ से बताया गया कि कुवैत में मौजूद उनके एक एयरबेस को निशाना बनाया गया है। इस हमले में सैनिक सुरक्षित हैं, लेकिन एक रिमोट ऑपरेटेड विमान नष्ट हो गया है।

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान के शाहेद ड्रोन का क्लोन बना लिया है। अमेरिका और इजरायल इसी ड्रोन के जरिए खाड़ी देशों पर हमला करके इसका आरोप ईरान पर लगा देते हैं।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। ऐसे में सामने आए पहले ओपिनियन पोल में राज्य में सत्ताधारी पार्टी की विदाई तय मानी गई है, जबकि एनडीए की एक बार फिर से सत्ता में वापसी करती दिख रही है।

निर्वाचन आयोग ने आज चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लिए विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। इन राज्यों के अलावा विभिन्न राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान भी कर दिया है। इसमें अजित पवार की दुखद मृत्यु के बाद खाली हुई बारामती सीट भी शामिल है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ड्रोन्स से निपटने के लिए यूक्रेन की मदद लेने की खबरों का खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ईरान से निपटने के लिए जेलेंस्की वह आखिरी व्यक्ति होंगे, जिनसे वह मदद मांगेंगे।

केरल और पुडुचेरी की सभी विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को चुनाव होगा, दोनों राज्यों में एक चरण में चुनाव संपन्न होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक दोनों प्रदेशों में चार मई को वोटों की गिनती की जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के प्रमुख सलाहकार अली लारजिनी ने दावा किया है कि एपस्टीन के बाकी दोस्त अमेरिका के ऊपर 9/11 जैसा एक और हमला करके इसका आरोप ईरान पर लगा सकते हैं। लारजिनी ने कहा की ईरान ऐसे किसी भी षड्यंत्र का विरोध करता है।

पश्चिम एशिया में जारी जंग के अब यूरोप तक फैलने के आसार दिखने लगे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दावा किया था कि अमेरिका समेत 10 देशों ने उनसे ड्रोन टेक्नोलॉजी में मदद मांगी है। अब ईरान की तरफ से कहा गया है कि अमेरिका की मदद करके यूक्रेन इस युद्ध में शामिल हो गया है।

अमेरिका और इजरायल की वायुसेना ने ईरान के महत्वपूर्ण तेल उत्पादन केंद्र खर्ग द्वीप पर हमला बोला था। अब ईरान ने इसका पलटवार करते हुए अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया है। इसके साथ ही उन्होंने दुबई और अबू धाबी के पोर्ट के आसपास रहने वाले लोगों को भी यह क्षेत्र खाली करने की चेतावनी दी है।

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को लेकर फिलिस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास ने ईरान को खाड़ी देशों पर हमला न करने की नसीहत दी है। हालांकि, हमास ने तेहरान के आत्मरक्षा के अधिकार की वकालत करते हुए इजरायल और अमेरिका की निंदा की।

ईरान युद्ध में फंसे अमेरिका को एक और ब्रिक्स देश ब्राजील ने झटका दिया है। जेल में बंद ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो से मिलने की कोशिश करने वाले अमेरिकी अधिकारी का वीजा रद्द करके ब्राजील आने की इजाजत नहीं दी गई है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी समकक्ष पुतिन के उस ऑफर को ठुकरा दिया है, जिसमें ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को रूस ले जाने की बात कही गई थी। इसके बीच ट्रंप ने आशंका जताई है कि पुतिन, युद्ध में ईरान की मदद कर रहे हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर रूसी समकक्ष पुतिन के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, जिसमें उन्होंने ईरान के समृद्ध यूरेनियम को रूस ले जाने की बात की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन ने यह ऑफर पश्चिम एशिया के युद्ध को खत्म करने के लिए दिया था।

पश्चिम एशिया के इस युद्ध में भले ही अमेरिका ने तेहरान को लगभग बर्बाद कर दिया हो, लेकिन अमेरिकी सेना को भी नुकसान उठाना पड़ा है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस युद्ध में अभी तक अमेरिका के चार विमान नष्ट हो चुके हैं। इसके साथ ही 7 सैनिक भी मारे जा चुके हैं।

नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डैम के एक यहूदी स्कूल में धमाका हुआ है। शहर के मेयर ने इसे यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया हमला करार दिया। यूरोप के कई देशों में इस तरह के हमले सामने आ रहे हैं। ऐसे में इन देशों ने यहूदी परिसरों की सुरक्षा को बढ़ा दिया है।

वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों को कम करने के लिए अमेरिका द्वारा रूस के तेल पर लगे प्रतिबंध को अस्थाई रूप से हटा लिया गया था। अब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह एक गलत फैसला है।

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध ने वैश्विक ऊर्जा संकट को बढ़ा दिया है। होर्मुज में फंसे तेल के जहाजों पर संकट बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है जरूरत पड़ने पर यूएस नेवी जहाजों की मदद के लिए आ सकती है। वहीं, अमेरिकी सैन्य अधिकारी का कहना है कि फिलहाल ऐसा करना संभव नहीं है।

देश में गहराते एलपीजी संकट के बीच कालाबाजारी करने वाले लोग भी एक्टिव हो गए हैं। कई जगहों पर सिलेंडर को कालेबाजार के जरिए महंगे दामों में बेचे जाने की कोशिश की गई है। सरकार ने इस पर कार्रवाई करते हुए देश भर से हजारों की संख्या में गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।

भारत में ईरान के राजदूत ने कहा कि आने वाले दो से तीन घंटों में होर्मुज से भारतीय जहाजों के सुरक्षित रूप से निकलने को लेकर खबर आएगी। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान दोस्त हैं और क्षेत्र में समान हित साझा करते हैं। भारत हमारी मदद करता है, हम भी भारत की मदद करेंगे।

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बात की है। सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर उनके साथ खड़े दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच भारत चुपचाप नहीं बैठ सकता।