
अलीगढ़ में सड़कें अब सिर्फ खराब नहीं, जानलेवा हो चुकी हैं। शहर से लेकर देहात तक ऐसी कोई सड़क नहीं बची जहां गड्ढों ने खतरा न खड़ा किया हो। बारिश के बाद सड़कें और टूट गईं, लेकिन मरम्मत का नाम नहीं। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी सड़कें एक मौसम तक नहीं टिक रहीं।

प्रगतिशील महिला किसानों ने कंधे से मिलाया कंधा,पहले खुद आत्मनिर्भर बनी, अब दूसरों को दे रहीं रोजगार,महिला किसान ने अपना एफपीओ बनाकर महिलाओं को जोड़ा,श्रीअन्न के उत्पादों को बनाकर बाजार में बनाई जगह, महिला किसानों का साल का लाखों रुपये का है टर्न ओवर,परा स्नातक होने के बाद भी चुना खेतीबाड़ी का रास्ता

अलीगढ़ इस सप्ताहांत एक अनोखे और शानदार नजारे का साक्षी बनने जा रहा है। ओजोन सिटी का फुटबॉल ग्राउंड द अलीगढ़ डॉग वैलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय डॉग शो में देश-विदेश की 46 शानदार प्रजातियों और दुलर्भ श्वानों की उपस्थिति से गूंज उठा है।

अलीगढ़ की सड़कों पर बेतरतीब तरीके से दौड़ रहे ई-रिक्शा अब शहर की यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। बिना तय रूट, बिना स्टैंड और बिना पंजीकरण के चल रहे हजारों ई-रिक्शा न केवल ट्रैफिक जाम बढ़ा रहे हैं, आए दिन हादसों की वजह भी बन रहे हैं।

दिल्ली के लाल किले के पास चलती कार में हुए धमाके ने पूरे देश को हिला दिया है। इस धमाके की गूंज अलीगढ़ तक सुनाई दी, जहां प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया। लेकिन शहर की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। यहां दर्जनों पार्किंग स्थल ऐसे हैं जो खुद सुरक्षा के लिए खतरा बन चुके हैं।

महानगर का आगरा रोड इस समय आवारा मवेशियों के आतंक से जूझ रहा है। दिनभर सड़क पर घूमते मवेशी न सिर्फ यातायात में बाधा डाल रहे हैं, हादसों का सबब भी बन रहे हैं। मंगलवार को इन मवेशियों की वजह से दो वाहन चालकों की टक्कर हो गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं।

शहर के इतिहास में अहम पहचान रखने वाला करीब दो सौ साल पुराना हाथीपुल आज खुद मरम्मत की गुहार लगा रहा है। कभी अंग्रेजी हुकूमत के जमाने में बना ये पुल अब जर्जर हो चुका है। तीन दिन पहले जब इससे पानी टपकने लगा तो लोगों में हड़कंप मच गया।

त्योहारी सीजन पर घर लौट रही भारी भीड़ के चलते पिछले दो दिन में हादसों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार दोपहर अलीगढ़ के कस्बा चंडौस में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र और मां को टक्कर मार दी। जिसमें में पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल है।

दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने जीएसटी स्लैब में बदलाव करते हुए उपभोक्ताओं को राहत देने की घोषणा की थी। उम्मीद थी कि इससे बाजार में सस्ते दामों का दौर आएगा और दीपोत्सव पर रौनक बढ़ेगी।

शहर की प्रमुख मिष्ठान फर्म विकास स्वीट्स के यहां गुरूवार को एफडीए की टीम ने मिठाईयों के नमूने भरे। कार्रवाई एडीएम प्रशासन द्वारा कार्यालय के कर्मचारियों को बांटी जाने वाली मिठाई में फफूंद लगे होने की शिकायत मिलने के बाद की गई।

धनतेरस पर इस बार सेहत को लेकर लोगों की सोच में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बर्तन बाजारों में इस बार पीतल और कांसे के बर्तनों की मांग में भारी इजाफा हुआ है। वहीं स्टील और एल्युमिनियम के बर्तनों की बिक्री काफी कम रही। कारोबारी इसे ग्राहकों में बढ़ती जागरूकता और चिकित्सकीय सलाह का नतीजा बता रहे हैं।

बीते सोमवार को नौरंगाबाद इलाके में हुई एक भयावह घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। इलाके में एक बेकाबू सांड ने अचानक सड़क पर तांडव मचा दिया था। उसने जो भी सामने आया, उस पर हमला कर दिया। इस घटना में करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए और दो की जान चली गई।

वीरता, त्याग और मर्यादा के प्रतीक क्षत्रिय समाज का अलीगढ़ से रिश्ता इतिहास के पन्नों में गहराई से दर्ज है। यह भूमि न केवल शिक्षा और संस्कृति की जननी रही है, यहां के क्षत्रिय परिवारों ने देश की स्वतंत्रता, सामाजिक सुधार और धार्मिक संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गंगा-जमुनी तहजीब वाले हमारे शहर अलीगढ़ का इतिहास बेहद खूबसूरत रहा है। इस शहर ने कई बार एकजुटता की मिसाल भी पेश की। इसीलिए कभी कांवड़ यात्रा में टोपी पहने लोग सेवा करते दिखे तो ईद पर बधाई देने वालों में हिंदू भाई भी शरीक हुए। तो फिर इस माहौल के बीच ये पोस्टर विवाद क्यों?

गोंडा के कस्बा टंकी मोहल्ले में गुरुवार सुबह नौ बजे मकान की छत गिर जाने से गर्भवती महिला दब गई। सुबह नौ बजे अचानक मकान की छत गिर गई। कमरे में लेटी हुई गुड़िया देवी पत्नी वीरपाल उम्र 31 वर्ष छत के मलबे में दब गई।अचानक कमरे की छत गिर गई।

नौरंगीलाल में स्पोस्टर्स कांप्लेक्स बनकर हो रहा है तैयार,स्मार्ट सिटी से उच्चस्तरीय इनडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा,रखरखाव, मेंटीनेंस की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को लीज पर दी जाएगी,एक ही छत के नीचे बस्केटबॉल, बैडमिंनटन, स्वीमिंग, योगा, जिम की मिलेगी सुविधा।

संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक अभियान की कमान संभाल ली है। अभियान के तहत गांव-गांव जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर, बैनर और स्टीकर तैयार कर लिए गए हैं। सीएमओ कार्यालय में स्टीकर पहुंच चुके हैं जिन्हें जल्द ही स्वास्थ्य कर्मी घर-घर लगवाएंगे।

क्वार्सी क्षेत्र के जमालपुर स्थित दुकान में हुई घटना,दुकान के ऊपर पहली मंजिल पर है गोदाम व मकान,शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल की पांच गाड़ी पहुंचीं,करीब आधा घंटा में बुझाई आग, लाखों का सामान जला।

4 अक्टूबर को विश्वभर में पशु कल्याण दिवस मनाया जाता है। अलीगढ़ भी इस अवसर पर पीछे नहीं है। यहां बड़ी संख्या में पशु प्रेमी न सिर्फ जानवरों की देखभाल करते हैं, सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं के लिए भी मदद का हाथ बढ़ाते हैं।

अलीगढ़ की रात रविवार को रंगीन और यादगार बन गई, जब मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में हिन्दुस्तान डांडिया मस्ती-2025 का भव्य आयोजन हुआ। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, रोशनी, रंग और संगीत के संग डांडिया की थाप गूंजती रही।