
शिक्षाविद् और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 17वें दिन में प्रवेश कर गया। इस बीच कई नेताओं ने उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है। वांगचुक ने कहा कि मुझसे अनशन खत्म करने के लिए मत कहिए। सरकार से पूछिए कि वे बातचीत क्यों नहीं कर रहे हैं।

प्रयागराज में 2025 महाकुंभ के दौरान सुर्खियों में आई मोनालिसा और उनके पति को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया है। इस जोड़े ने मोनालिसा का जन्म प्रमाण पत्र रद्द किए जाने के बाद उनके पति पर एफआईआर दर्ज करने के खिलाफ रिट याचिका दायर की थी।

देश के लिए तीन लड़ाइयां लड़ चुके 92 साल के रिटायर्ड ऑनरेरी कैप्टन चुन्नी लाल अब अपने लिए चौथी लड़ाई लड़ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के रहने वाले पूर्व सैनिक राजस्थान में अपनी 25 बीघा खेती की जमीन बचाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी जमीन को धोखाधड़ी से बेच दिया गया है।

ट्विशा शर्मा मर्डर मामले में एम्स मेडिकल बोर्ड ने सीबीआई को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंप दी है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दिल्ली स्थित एम्स मेडिकल बोर्ड को दूसरी बार पोस्टमार्टम करने का निर्देश दिया था। सूत्रों के अनुसार, एम्स की रिपोर्ट में जिम्नास्टिक बेल्ट पर बड़ा दावा किया गया है।

देश में पहली बुलेट ट्रेन चलाने की राह में बड़ा रोड़ा सामने आ रहा है। चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर ने जमीन के मुआवजे के संबंध में गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दायर किया है। रेल अथॉरिटी का अनुमान है कि ज्यादा मुआवजे के आदेशों से इस प्रोजेक्ट पर 40000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

गुजरात की गिरनार पहाड़ी से 11 साल के बच्चे को एक शेर खींच ले गया। वह अपने परिवार के साथ पहाड़ी पर स्थित मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। तलाशी के दौरान उस जगह से लगभग 100 मीटर दूर बच्चे के शरीर के कुछ हिस्से मिले। सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शेर ने अचानक बच्चे पर हमला कर दिया।

उत्तराखंड के मसूरी के एक होमस्टे में मृत मिली महिला के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। मृतका के परिजनों ने उसके पति पर हत्या करने की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि पति उस पर शक करता था। उसने फोन करके अपने पति के क्रूर व्यवहार के बारे में बताया था।

Delhi Weather Today: दिल्ली में बारिश का दौर फिलहाल थम गया है। पिछले दो दिनों में तापमान 6 डिग्री तक बढ़ चुका है। अभी और बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज यानी रविवार को बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। शनिवार की तुलना में तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

कॉकरोच जनता पार्टी की मांगों के समर्थन में सोनम वांगचुक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 14वें दिन में प्रवेश कर गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर आंदोलन का समर्थन करने के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया। साथ ही कहा कि वह सिर्फ एक आम नागरिक हैं, आधुनिक गांधी या कोई हीरो नहीं।

गाजियाबाद में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता ने बताया कि उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था और उसके सिर व चेहरे से खून बह रहा था। उसके हाथ-पैर भी टूटे हुए थे। उसकी लाश एक निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में मिला।

30 जुलाई से शुरू होने जा रहे कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कांवड़ और झाकियों की ऊंचाई तय की गई है। साथ ही हथियार, रेट्रो साइलेंसर, ऊंची आवाज वाले डीजे बजाने और नशे की हालत में यात्रा करने पर प्रतिबंध रहेगा। यात्रा 11 अगस्त तक चलेगा।

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के मदरसों में नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे आधुनिक विषय पढ़ाना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही पुरानी अनुदान व्यवस्था और संबंधित बजट मद को भी अब पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।

Delhi Weather Today: दिल्ली में बारिश की गतिविधियां रुकते ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को तापमान में दो से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे और छिटपुट बारिश की संभावना है।

गुरुग्राम में मुठभेड़ में मारे गए 4 शूटरों में से 3 अपने-अपने घर के इकलौते बेटे थे। परिजनों ने सवाल उठाया है कि जिन बच्चों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था, उन्हें गोली क्यों मारी गई। उन्होंने कहा कि असली गैंगस्टरों को पकड़ने में नाकाम रही पुलिस बिना आपराधिक इतिहास वाले बच्चों का एनकाउंटर कर रही है।

राजस्थान में नीरज शर्मा मर्डर मामले में उनके भाई ने चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि मां की हत्या मामले में गिरफ्तार आयुषी अपने पिता की मौत के मामले में शामिल रही है। कहा कि पिता की बीमारी के दौरान आयुषी ने उनका सही से इलाज नहीं होने दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

गुरुग्राम में धोखाधड़ी के मामले में ईडी ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम में छापेमारी कर 663 करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त की। ईडी ने यह कार्रवाई हाउसिंग सोसाइटी के सदस्यों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में की है।

फरीदाबाद में अवैध कॉलोनी और अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को गांव खेड़ी खुर्द में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान जेसीबी से अवैध निर्माणों को ढहा दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

नोएडा में नाले में डूबने से एक और इंजीनियर की मौत हो गई। वह अपने घर का इकलौता चिराग था। मां उसके लिए रिश्ते तलाश रही थी। प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि युवक की मौत नाले के किनारे बिजली के खंभे से उतरे करंट के चलते हुई। वहीं, विद्युत निगम ने करंट की बात से इनकार किया है।

दिल्ली सरकार राजधानी में सेवन सीटर इलेक्ट्रिक वैन चलाने की योजना पर विचार कर रही है। इसका मकसद उन इलाकों में सार्वजनिक परिवहन को सुगम बनाना है, जहां तक बसें नहीं पहुंच पाती हैं। इस योजना का मकसद ऐसे छोटे इलेक्ट्रिक वाहन लाना है जो तंग गलियों में आसानी से चल सकें।

ड्रग्स तस्करी के मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई को पुलिस हिरासत से छोड़ दिया गया है। हिरासत से छूटने के बाद नाना पटवारी ने कहा कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया किया तीन साल पहले तक वह ड्रग्स लेते थे, लेकिन उसके बाद से नशा मुक्त हैं।