
मृतक की मां सरोज ने भी दीपिका के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और कहा कि वो लोग हमारी बेटी को लगातार कार और कैश के लिए परेशान कर रहे थे। बेटी के लिए न्याय की मांग करते हुए मृतक की मां सरोज ने कहा, 'वह बहुत परेशान थी।

पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। इस दौरान राजगढ़, विदिशा, खंडवा, रतलाम, खजुराहो (छतरपुर), नौगांव (छतरपुर), चित्रकूट (सतना), अमरकंटक (अनूपपुर), श्योपुर, दतिया जिलों में लू का प्रभाव रहा।

इन दिशा निर्देशों में सरकार ने शासकीय खर्च पर होने वाली विदेश यात्राओं को भी नियंत्रित करने की कोशिश की है। जिसके अनुसार अब केवल बहुत जरूरी स्थितियों में ही विदेश यात्रा की अनुमति दी जाएगी और इसके लिए भी मुख्यमंत्री की पूर्व स्वीकृति अनिवार्य होगी।

बैतूल के अलावा मुलताई, पांढुर्णा और आसपास के अन्य क्षेत्रों में धरती में कंपन महसूस किया गया। एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। खबर लिखे जाने तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं थी।

अपनी शिकायत में शिकायतकर्ता कमलेश रावल ने यह भी बताया कि, कश्यप ने इससे पहले 8 जनवरी, 2020 को भी हिंदुओं के लिए एक आपत्तिजनक पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर जातिवादी तथा आपराधिक मानसिकता रखने का आरोप लगाया था।

एसडीपीओ ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि पीड़ित की आखिरी पोस्टिंग झारखंड के गुमला जिले में थी। उन्होंने बताया कि पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और करीब सालभर से ज्यादा चली जांच के बाद पुलिस टीम ने गुरुवार देर रात नोएडा से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना फिरोजपुर झिरका पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा अस्पताल भेज दिया गया।

सीमा शुल्क विभाग ने यात्री से बरामद अवैध सोने को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया। साथ ही आरोपी यात्री को अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच जारी है।

ड्रेन निर्माण में इस्तेमाल हो रही प्रीकास्ट तकनीक की वजह से साइट पर प्रदूषण का प्रभाव बेहद कम दिखाई देगा, जिसकी वजह से यह प्रोजेक्ट GRAP की पाबंदियों के दौरान भी जारी रह सकता है, जिससे काम तेजी से पूरा हो सकेगा।

चांदोलिया की तरफ से पेश वकील ने दलील दी कि अभियोजन पक्ष के आरोप न तो कानूनी तौर पर और न ही तथ्यात्मक रूप से टिकने योग्य हैं। उन्होंने तर्क दिया कि ट्रायल कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के आरोपों को बिना सोचे-समझे मानकर गलती की है।

नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा पर नाम बदलने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा, 'भोपाल की आरजीपीवी यूनिवर्सिटी का नाम बदलना सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि भाजपा की वही पुरानी राजनीति है, काम करो कम, नाम बदलो ज्यादा।'

लंदन म्यूजियम में रखी उस मूर्ति पर अंकित शिलालेख में लिखा है, 'राजा भोज के शासनकाल में जैन धर्म की चंद्रनगरी और विद्याधरी शाखाओं के धार्मिक अधीक्षक वररुचि ने सबसे पहले माता वाग्देवी की मूर्ति बनाई, और उसके बाद तीन जैन तीर्थंकरों की मूर्तियां बनाईं, और फिर अंबिका की यह सुंदर प्रतिमा तैयार की।'

यह घटना इलाके के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में लगी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण है कि दूर-दूर से उसकी लपटें दिखाई दे रही हैं। आग लगने के बाद आसपास के दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सीएम यादव ने कहा, ‘हमारी संस्कृति सदैव ‘सर्वधर्म समभाव’, सामाजिक समरसता और भाईचारे की वाहक रही है। हम न्यायालय के निर्णय का पूर्ण सम्मान करते हैं और प्रदेश में सौहार्द, सांस्कृतिक गौरव एवं सामाजिक सद्भाव को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

यह विशेष ट्रेन सिर्फ एक फेरे के लिए 22 मई को गुजरात के उधना स्टेशन से रवाना होगी। वहीं 24 मई को निजामुद्दीन स्टेशन से एक फेरा लगाएगी। इस ट्रेन में दो सामान्य श्रेणी (जनरल क्लास) और 18 शयनयान श्रेणी (स्लीपर क्लास) के कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या, दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की दो टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में चार लड़के घटना से पहले उस तरफ जाते दिखे। तकनीकी और मैन्युअल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उनके भागने के रास्ते का पता लगाया और चार में से तीन आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस ने पीड़ित से लूटा गया करीब 90 प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है, जिसमें 250 ग्राम सोने की चेन, नकदी, जेवरात का बैग, वारदात के समय पहने गए कपड़े और हेलमेट शामिल हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

एसी में सांप होने का पता चलने के बाद एनिमल रेस्क्यू ग्रुप के सदस्यों को बुलाया गया, जिन्होंने बहुत ही सावधानीपूर्वक AC की इनडोर यूनिट का पैनल खोलकर तीनों सांपों को एक-एक करके सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल दिया।