
नवादा जिले के अकबरपुर के स्कूल में फाइलेरिया की दवा खाने से एक साथ 22 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। गोली खाते ही उलटी दस्त की शिकायत होने लगी । जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत स्थिर बनी हुई है।

हर कोई इस दिवाली को खास अंदाज में मनाना चाहता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के एक गांव में 18 अक्टूबर से दिवाली की शुरुआत हो गई है। गुरुवार को भाई-दूज और मातर त्योहार गांव के लोग मना रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में भगवान शंकर को नोटिस भेजने से चर्चा में आए राजस्व अमले के बाद अब रायगढ़ नगर निगम ने भगवान हनुमान को नोटिस जारी कर पानी का बिल भरने कहा है। बजरंग बली को निगम दफ्तर भी बुलाया गया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है। बुधवार को मतगणना में मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को बड़े अंतर से हरा दिया। कुल 9,385 वोटों में से खड़गे को 7897 वोट मिले।

छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर को राज्योत्सव के साथ ही खरीफ सीजन में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होगी। इस साल लगभग 110 लाख मीट्रिक धान खरीदी का अनुमान है। प्रति एकड़ 15 क्विंटल की खरीदी होगी।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी में मेडिकल स्टोर संचालक ने सर्दी-बुखार पीड़ित 2 साल की मासूम को इलाज करने के नाम पर 2 इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाते ही बच्ची के मुंह व नाक से खून बहने लगा।

छत्तीसगढ़ BJP में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, भाजपा के प्रदेश प्रभारी को बदलने के बाद अब भाजपा संगठन ने 13 जिलों के अध्यक्षों को बदल दिया है।

छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई के बीच फरार कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। इनकम टैक्स (आईटी) ने भी अवैध वसूली के सरगना सूर्यकांत तिवारी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में मनी लांड्रिंग और अवैध वसूली पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएएस अफसर समीर विश्नोई सहित 2 कोल व्यापारियों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को फिर से ताबड़तोड़ छापेमारी कर दस्तावेज खंगाले।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर इलाके में तेंदुआ और बाघ का शिकार कर खाल बेचने की कोशिश कर रहे 6 आरोपियों को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। MP-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर शिकार किया गया है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के अलग-अलग जिले में रविवार-सोमवार की रात माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने कई वाहनों में आगजनी की और एक एसआई पर हमला भी किया है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। दुर्घटना में एक बच्ची सहित 3 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुनने सोमवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्यालय में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। CM भूपेश बघेल, PCC चीफ मोहन मरकाम ने अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट दिया।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी। सीएम 3 महत्वाकांक्षी योजनाओं के हितग्राहियों के खाते में 1866 करोड़ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे।

छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। माओवादियों द्वारा जन अदालत लगाकार 3 लोगों को हत्या करने और 3 लोगों के अपहरण की बात सामने आ रही है।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शनिवार की शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। माओवादियों के जमावड़े की सूचना पर ऑपरेशन लांच किया गया था। कई नक्सलियों को गोली लगने की खबर है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनी तब से छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा हुआ है। सरकार के संरक्षण में बड़े-बड़े भ्रष्टाचार हो रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों को बढ़ाना देने भूपेश सरकार द्वारा शुरू किए गए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में एक महिला की मौत हो गई। कोंडागांव जिले के मांझीबोरंड गांव में खेल के दौरान महिला बेहोश हो गई थी।

छत्तीसगढ़ के नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में एक बार फिर माओवादियों की क्रूरता सामने आई है। शुक्रवार को नक्सलियों ने एक आरक्षक के पिता की गोली मारकर हत्या कर बाइक को आग के हवाले कर दिया।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शनिवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंचे। उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग 4 दिनों तक रायगढ़ जिले में होनी है। फिल्म की निर्देशक सुधा कोंगरा पहले ही रायगढ़ पहुंच चुकी हैं।