

पापा बेटा हुआ... पोता हुआ है- कैमरे के उस तरफ जब लालू प्रसाद यादव के कानों में ये बात गूंजी तो वो फूले नहीं समाए होंगे और इधर तेजस्वी यादव खुशी से पिता को अपने दोबारा पिता बनने की खुशी जाहिर करते हैं.. जूनियर तेजस्वी का वीडियो सोशल मीडिया पर चारों ओर फैल गया.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र किया. इस दौरान पीएम मोदी ने देश के नागरिकों से अपील करते हुए विदेशी सामानों पर निर्भरता खत्म करने की अपील की है. उन्होंने बिना नाम लिए अमेरिका और चीन को सख्त संदेश दिया है.


भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच तुर्की और पाकिस्तान की गहरी दोस्ती एक बार फिर सुर्खियों में है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन से इस्तांबुल में अहम मुलाकात की।


लोकसभा सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान पीड़िता नहीं है, वो हमलावर है।


अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में इजरायली दूतावास के दो स्टाफ की निर्मम हत्या करने के मामले में एक संदिग्ध इलियास रोड्रिगुएज को पकड़ा गया है। 30 साल का इलियास शिकागो में रहता है। उसने यहूदी म्यूजियम के बाहर चल रहे एक आयोजन के दौरान घुसकर गोलियां मारी थीं।


छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पुलिस के मुताबिक, इस ऑपरेशन में अब तक 30 नक्सलियों को मार गिराया गया है। मारे गए नक्सलियों में माओवादी संगठन के टॉप लीडर्स भी शामिल हैं।


गाजा पट्टी में भूख और बमबारी दोनों का कहर जारी है। इजरायल ने नए जमीनी ऑपरेशन में एक दिन में 151 लोगों की जान ले ली। उधर, उत्तरी इजरायल में एक इंडोनेशियाई अस्पताल पर भी कब्जे की सूचना है। इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में राहत सामग्री भेजने का ऐलान किया।


केंद्र सरकार ने कांग्रेस के उस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें दावा किया गया था कि सरकार ने विपक्षी पार्टी से विदेशी दौरों के लिए चार सांसदों के नाम मांगे और फिर उनमें से तीन को खारिज कर दिया।


पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा नोमान इलाही अब सुरक्षा एजेंसियों की हिरासत में है, और पूछताछ के हर दौर के साथ सामने आ रहे हैं ऐसे राज, जो देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि नोमान को जासूसी के बदले भारत के ही बैंक खातों से पैसे मिलते थे।


पाकिस्तान की पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत से बढ़े तनाव में करारी शिकस्त हुई है। ड्रोन, छोटी मिसाइल और फिर फतह तक का भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने वाला पाकिस्तान दो से तीन दिनों में ही घुटनों पर आ गया। सीजफायर की गुहार लगाने लगा और अमेरिका तक से दखल की मांग की।


Colonel Sofia Qureshi पर मंत्री Vijay Shah की घटिया टिप्पणी, Sanjay Singh बुरे भड़के ऑपरेशन सिंदूर का बड़ा हिस्सा रहीं भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एमपी के मंत्री बुरे फंसे हैं. अब आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह ने भी विजय शाह पर जमकर हमला बोला है.


सुरेंद्र कुमार अमर रहे, सुरेंद्र कुमार जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारों के बीच एक महिला कांपते हाथों से अपनी सुध-बुध खोती दिखाई देती है। फिर एकाएक हाथ मस्तक से लगाए हुए चीख पड़ती है-'प्लीज यार उठ जाओ, आई लव यू यार, प्लीज उठ जाओ.


बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सीजफायर उल्लंघन पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में मिलाने की सलाह दी. कहा कि यही सही समय और मुहूर्त है.


इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने देशवासियों को आश्वासन दिया है कि देश भर में ईंधन और एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, इसलिए किसी भी प्रकार की घबराहट में खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं है। कंपनी ने शुक्रवार, 9 मई को सुबह अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी।


भारत ने पहगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए आखिरकार बुधवार को पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें तबाह कर दिया. भारतीय सेना नेऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों तो नेस्तनाबूत किया है.


आतंकियों के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। यही वजह है कि दुश्मन देश लगातार मासूमों को निशाना बना रहा है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित गांवों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की और मोर्टार गोले दागे ।


पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के साथ लगातार बढ़ते तनाव और सीमा पर बढ़ती हुई चौकसी के बीच पाकिस्तान पर अंदरूनी दबाव और घबराहट साफ दिखने लगी थी। पिछले कुछ समय से आतंकवाद समर्थित देश पाकिस्तान को दिन-रात यह डर सता रहा था कि कहीं भारत किसी निर्णायक कदम की ओर न बढ़ जाए।


JLKM झारखंड में गिरिडीह जिले के बगोदर से पश्चिमी अफ्रीका के देश नाइजर गए पांच मजदूरों का अपहरण हो गया है, नाइजर के ही सरकार विरोधी समूह ने बंदूक की नोक पर इन मजदूरों का अपहरण किया है, किडनैप हुए मजदूरों के परिजनों ने बताया कि ये मजदूर 2024 के जनवरी महीने में नाइजर गए थे।


ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक बार फिर सुर्खियों में हैं। नई दिल्ली की अपनी आधिकारिक यात्रा से पहले वह सोमवार को इस्लामाबाद की एक एक दिवसीय लेकिन बेहद अहम यात्रा पर पहुंच रहे हैं। यह दौरा उस वक्त हो रहा है जब भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में जबरदस्त तनाव है ।


कानपूर के चमन गंज के गांधी नगर इलाके में बनी 5 मंजिला इमारत में बीती रात अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग लगने की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा अपनी टीमें लेकर मौके पर पहुंचे।