
NEET-UG 2025 पेपर लीक मामले की जांच अब राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित SMS मेडिकल कॉलेज तक पहुंच गई है। इस पूरे प्रकरण में नया मोड़ तब आया जब आरोपी दिनेश बिवाल की भतीजी पलक बिवाल भी जांच के घेरे में आ गई।

राजस्थान के पाली जिले के सोजत क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 11 वर्षीय मासूम की कथित रूप से नरबलि दे दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी शेरू खान मोयला को गिरफ्तार कर लिया है।

जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल (एसएमएस) में घटी यह घटना सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि एक परिवार के टूटते भरोसे और एक बुजुर्ग की असहनीय पीड़ा की कहानी है।

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पाकिस्तान के साथ संभावित बातचीत को लेकर केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब पहले यह कहा गया था

जयपुर की सड़कों पर आम दिनों की तरह चहल-पहल थी, लेकिन उस दिन कुछ अलग था। ट्रैफिक के बीच एक साइकिल धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी, और उसे चला रहे शख्स को देखकर लोग ठिठक जा रहे थे।

कोटा संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब इलाज के दौरान दो मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में टोंक जिले के 25 वर्षीय किशन और बूंदी जिले के करीब 65 वर्षीय मदनलाल शामिल थे।

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को हीटवेव से कुछ राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार को 6 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है

राजस्थान में सरकारी संसाधनों के कथित दुरुपयोग को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता दिख रहा है। अखिल राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ ने राज्य के विभिन्न विभागों के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा है।

राजस्थान में यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं। 21 अप्रैल से शुरू होकर 20 मई तक चलने वाली इस चुनाव प्रक्रिया में पहली बार बड़े पैमाने पर ऑनलाइन माध्यम से मतदान कराया जा रहा है। मोबाइल एप के जरिए हो रही इस वोटिंग व्यवस्था को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।

NEET UG-2026 के कथित पेपर लीक मामले में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। इस बहुचर्चित मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसके तार अलग-अलग जगहों से जुड़ते नजर आ रहे हैं।

देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने परीक्षा प्रणाली की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच के मुताबिक

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 से जुड़ा पेपर लीक मामला अब लगातार चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, राजस्थान के एक छात्र का मामला इस पूरे घोटाले की गंभीरता को उजागर करता है।

राजस्थान के कोटा में सरकारी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी के बाद चार प्रसूताओं की मौत और आठ महिलाओं की तबीयत बिगड़ने का मामला चिकित्सा विभाग के लिए अब भी एक बड़ी पहेली बना हुआ है। राज्य के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने स्वयं स्वीकार किया है

राजस्थान में एक बार फिर ईंधन कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। पेट्रोलियम कंपनियों ने शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट लागू कर दिए हैं, जिसके बाद राज्य के कई शहरों में कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है।

राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक ओर जहां सुबह से दोपहर तक प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, वहीं दोपहर बाद कई जिलों में आंधी और बारिश राहत लेकर आ रही है। गुरुवार को भी ऐसा ही देखने को मिला

देश में पेट्रोल-डीजल की बचत और सरकारी संसाधनों के सीमित उपयोग को लेकर चल रहे अभियान के बीच राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बड़ा प्रशासनिक और प्रतीकात्मक कदम उठाया है।

जयपुर में इन दिनों पेट्रोल पंपों पर सिर्फ गाड़ियाँ ही नहीं, सवाल भी कतार में खड़े हैं। कहीं बोर्ड टंगा है“अधिकतम 4900 रुपये तक ही पेट्रोल मिलेगा”, तो कहीं डीलर्स को मोबाइल मैसेज और मौखिक निर्देशों के जरिए सप्लाई की ‘सीमा’ तय कर दी गई है।

राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी की टीम ने नगर निगम में छापा मारते हुए हेल्थ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है।

देश की सबसे अहम मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 पेपर लीक मामले में अब जांच ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। इस हाई-प्रोफाइल केस की कमान CBI (Central Bureau of Investigation) ने संभाल ली है और गिरफ्तार चारों आरोपियों को दिल्ली ले जाकर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है।

राजस्थान पुलिस के जवानों और उनके परिवारों के लिए राहत और सुरक्षा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दिन-रात जनता की सेवा में जुटे पुलिसकर्मियों के सामाजिक और आर्थिक संबल को मजबूत करने के लिए विभाग ने अहम फैसले लिए हैं।