

कुवैत में एक इमारत में लगी आग ने भारत में 46 परिवारों को उजाड़ दिया है। इस भीषण अग्निकांड में कुल 50 लोगों की मौत हो गयी है और इतने ही लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अग्निकांड में मरने वाले 50 लोगों में 46 भारतीय शामिल हैं। सभी के शव कोच्चि पहुंच गए हैं। जान गंवाने वालों में दो झारखंड से हैं। रांची के रहने मोहम्मद अली हुसैन की भी मौत इस हादसे में हुई है।


कुवैत में एक छह मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई जिसमें कम से कम 48 लोग मारे गए। शुक्रवार को कुवैत से जैसे ही 45 भारतीयों के शव लेकर वायुसेना का विशेष विमान लैंड हुआ हर आंख नम हो गई।


अमरावती लोकसभा सीट हारने के बाद नवनीत राणा का बयान सामने आया है। नवनीत राणा ने कहा है कि लोगों ने झुंड बनाकर मोदी जी को रोकने की कोशिश की लेकिन शेर हमेशा शेर होता है। मेरी हार होकर भी मैं उस वक्त जीत गई जब हमारे प्रधानमंत्री ने शपथ ली।


काले मोटे धुएं ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया था..हर तरफ से सांस आना बंद हो रही थी..वो गनीमत रही कि बिल्डिंग में रह रहे कुछ भारतीय मजदूर सुबह नमाज़ के लिए उठे थे..जिन्होने हमें जगाया..वरना हम भी दूसरों की तरह सोते के सोते ही रह जाते..ये कहना है चिन्नपन विश्वनाथ का जो कुवैत के उस हादसे के गवाह हैं जिसमें 49 मजदूरों की जान चली गई...इनमें से 42 मजदूर इंडियन थे..कुवैत में हुई इस वारदात ने गल्फ कंट्री में काम कर रहे हिन्दुस्तानी लोगों को हिफाज़त...उनके रहन सहन और वहां के लोगों के रवैये को लेकर सवाल खड़े कर दिए...


भले ही केंद्र में BJP के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की सरकार गई है लेकिन यूपी में बीजेपी की हार को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने लगातार आ रहे है। इसी बीच सेंटर फॉर द स्टडी डेवलपिंग सोसाइटी (CSDS) और लोकनीति द्वारा किए पोस्ट पोल सर्वे के आंकड़े सामने आए हैं जो काफी चौंकाने वाले हैं सर्वे के आंकड़ों में बताया गया है कि किस राज्य में किस जाति या धर्म के लोगों ने किस पार्टी के लिए वोट किया है।


अभिनेता अनु कपूर की फिल्म हमारे बारह के रिलीज से ही हंगामा मच गया.. बता दें 14 जून को फिल्म की स्क्रीनिंग होने वाली थी और इससे एक दिन पहले ही फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को रोक लगा दी है…फिल्म को लेकर आरोप लगे हैं कि यह इस्लामिक आस्था और शादीशुदा मुस्लिम महिलाओं के प्रति अपमानजनक है।


लोकसभा चुनाव में यूपी के कई ऐसे विधायक रहे जिन्होंने विधायक रहते हुए सांसदी का चुनाव लड़ा और जीत गए हैं जिसके कारण यूपी में 9 सीटों पर विधानसभा का उपचुनाव होना है। इसमें से चार सीटें सपा के पास थीं जबकि पांच सीटें बीजेपी के पास थीं। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस दावेदारी कर सकती है।


संजय राउत ने पीएम मोदी और अमित शाह का जिक्र करते हुए RSS और मोहन भागवत पर निशाना साधा। उन्होंने शरद पवार की केंद्र से नाराजगी पर भी प्रतिक्रिया दी…


लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में सबसे तगड़ा झटका लगा है। पार्टी हार से उबर नहीं पाई है। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा हुआ है। पार्टी का करीब आठ फीसदी वोट चोरी हो गया है जिसके बाद मंथन के दौर जारी है। इस चोरी का पता लगाने के लिए बीजेपी ने अब स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने का ऐलान किया है।


जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आज फिर आतंकी हमला हुआ है। हमले के बाद सेना के साथ आतंकियों की मुठभेड़ शुरू हो गई है। पिछले तीन दिनों में जम्मू-कश्मीर में ये चौथी मुठभेड़ है। बीते 24 घंटे में डोडा में हुई ये दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले हुई मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया था। वहीं 9 जून को रियासी में आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों पर हमला किया था जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा कठुआ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई...


मणिपुर पर संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के बयान पर उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने पूछा कि क्या पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मणिपुर जाएंगे. मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ने पूछा किया धारा 370 को हटाने के बाद जम्मू कश्मीर में क्या बदलाव आया है. उन्होंने सवाल किया कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले का जिम्मेदार कौन है?


तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में तमिलिसाई के अभिवादन पर अमित शाह हाथ जोड़कर नमस्ते करते दिख रहे हैं फिर तमिलिसाई आगे बढ़ जाती हैं तब पीछे से शाह आवाज देकर बुलाते दिख रहे हैं। अगले 14 सेकेंड में शाह की भाव-भंगिमा एकदम बदल जाती है।


9 जून 2024 जम्मू के रियासी में 9 जून को आतंकवादियों ने शिव खोरी मंदिर से कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों को ले जा रही 53 सीटों वाली बस पर हमला किया था. इस हमले में 10 लोगों की मौत हुई थी और 41 घायल हुए थे. रियासी बस हमले में फरार आतंकियों को पकड़ने के लिए पुलिस का तलाशी अभियान तीसरे दिन भी जारी है. पुलिस ने अभी तक 20 लोगों को हिरासत में लिया है. आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों की 11 टीमें काम कर रही हैं. 11 जून 2024 रियासी के बाद आतंकवादियों ने 11 जून को कठुआ को निशाना...


हाल ही में राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी को लेकर दावा किया कि अगल प्रियंका गांधी वाराणसी से लड़तीं तो वो जरूरी जीत जाती। उन्होंने कहा अगर वो लड़ती तो पीएम मोदी को 2-3 लाख वोटों से हारना पड़ता…


लोकसभा चुनाव में जीत के ठीक एक हफ्ते बाद राहुल और प्रियंका गांधी मंगलवार 11 जून को पहली बार रायबरेली पहुंचे। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी ने अमेठी और रायबरेली में काफ़ी मेहनत की थी। आभार सभा के दौरान राहुल गांधी ने प्रियंका का हाथ पकड़कर माइक के पास ले गए और गले लगाकर धन्यवाद कहा।


देश में NDA की सरकार बन गई है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए हैं. नरेंद्र मोदी के साथ ही 71 लोगों को मंत्री बनाया गया फिर विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया.. लेकिन स्मृति ईरानी की चर्चा अभी भी हो रही है. अब चर्चा ये हो रही है कि मोदी 3.0 टीम में स्मृति ईरानी को जगह क्यों नहीं मिली.


मोदी 3.0 में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. लेकिन इस पर जुबानी जंग तेज है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रालय बंटवारे में बिहार को कहीं न कहीं से झुनझुना थमाया गया है. ऐसे में इसका जवाब देने समस्तीपुर की नई सांसद शांभवी चौधरी आईं और क्या कुछ कहा देखिए इस वीडियो में


मोदी 3.0 में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. लेकिन इस पर जुबानी जंग तेज है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रालय बंटवारे में बिहार को कहीं न कहीं से झुनझुना थमाया गया है. ऐसे में इसका जवाब देने समस्तीपुर की नई सांसद शांभवी चौधरी आईं और क्या कुछ कहा देखिए इस वीडियो में


भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में किसी भी मुस्लिम नेता को एंट्री नहीं मिली है। पीएम मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों में एक भी मुस्लिम नहीं है लेकिन अल्पसंख्यक समुदाय के 5 मंत्री जरूर हैं। इनमें से एक मंत्री जॉर्ज कुरियन की काफी चर्चा हो रही है जो लोकसभा या राज्यसभा किसी भी सदन के मेंबर नहीं हैं। इसके बाद भी वो अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री बनाए गए हैं।


उत्तर प्रदेश के हरदोई के पाली इलाके में हुए युवराज हत्याकांड को लेकर मंगलवार को खूब हंगामा हुआ। दरअसल करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ‘वीरू’ और बसपा नेता राजवर्धन घटना को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे लेकिन इलाके में हालातों को देखते हुए पहले ही धारा 144 लगाई गई थी ऐसे में प्रदर्शन करने के चलते पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद लोग इतने आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया…हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े इस दौरान पुलिस ने हल्के बल का भी प्रयोग...