
हादसा कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर झरना मोड़ के पास, बांंगो थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार, दो तेज रफ्तार कारों के आमने-सामने टकराने से यह दुर्घटना हुई।

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में कुछ लोगों ने संदिग्ध पदार्थ (रसायन) को शराब समझकर पी लिया, जिससे 3 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना जिले के अलोली गांव में बृहस्पतिवार रात घटी है।

शहर के बीचों-बीच हुई इस दुस्साहिक वारदात ने पुलिसिया चौकसी के दावों की हवा निकाल दी है। ताज्जुब की बात यह है कि कारोबारी खुद लाइसेंसी पिस्टल लेकर चल रहे थे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें संभलने तक का मौका नहीं दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने बृहस्पतिवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर जाम लगा दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

भाटी गुरुवार रात जोधपुर के बालेसर में ओरण बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने पर्यावरण प्रेमी सुमेर सिंह को अपने कंधों पर बैठाया और पदयात्रा की। एक तस्वीर और सामने आई है, जिसमें भाटी पदयात्रियों के साथ जमीन पर सोते दिखाई पड़ रहे हैं।

घटना गुरुवार की है। जानकारी के अनुसार व्यापारी को गुरुवार को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 5 करोड़ रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में मवेशी से फसल बचाने के लिए खेत में करंट वाले खुले तार लगाए गए थे। इससे चिपककर छठी कक्षा के 11 वर्षीय नाबालिग लड़के की मौत हो गई। करंट लगने से बालक के हाथ पैर और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया था।

जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने बुधवार रात 14 करोड़ के घोटाला में छापेमारी कर टेल्को से स्क्रैप व्यवसायी हर्षवर्द्धन को गिरफ्तार कर लिया। उसे विशेष आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

आशंका जतायी गई है कि मंत्री, विधायकों के मूवमेंट के दौरान उन पर माओवादी या आपराधियों के द्वारा हमला किया जा सकता है। पुलिस मुख्यालय ने संवेदनशील सड़कों व स्थलों को चिन्हित कर संबंधित जिलों को भेजा है।

विज्ञापन संख्या 08/23 के तहत जारी चयन/मेधा सूची में राज्य सरकार में कार्यरत योग्य चिकित्सकों का चयन न कर नियम विरुद्ध बाहरी चिकित्सकों के चयन का मामला सामने आया है।

पहले के वर्षों में विक्षोभ छह से सात दिनों के अंतराल में आता था। लेकिन, इस बार तीन से चार दिनों में ही दस्तक देने लगा है। इससे हिमालय में बर्फबारी और बारिश बढ़ी है। इससे झारखंड का मौसम हर तीन से चार दिनों में बदल रहा है।

Arjun Sharma murder: सबसे चौंकाने वाला था ममता की छांव के पीछे का लालच। चौदह करोड़ के इस खूनी सौदे में जो शहीद की विरासत और एक मां के हाथों बेटे की बलि की दास्तां है। खुलासा हुआ कि 12 लाख रुपये की सुपारी देकर अर्जुन की हत्या कराई गई। पुलिस ने पांच हत्यारोपी गिरफ्तार किए हैं।

गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की हत्या से पूरा शहर स्तब्ध है। जो अर्जुन कल तक अपनी जिंदादिली के लिए जाने जाते थे, आज वो सिर्फ यादों में बाकी रह गए हैं। खेल, विंटेज कारों और बेजुबानों (डॉग्स) के प्रति उनका प्रेम जगजाहिर था।

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपने पहले के स्टे आदेश में बदलाव करते हुए उत्तराखंड में 11.5 किलोमीटर लंबी लालढांग-चिल्लरखाल सड़क के डामरीकरण को मंजूरी दे दी। इस फैसले से बड़ी आबादी को राहत मिलेगी।

गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने अर्जुन की मां बीना, विनोद उनियाल और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अजय खन्ना गिरफ्तार को किया। शूटर पंकज विनोद उनियाल का ड्राइवर है।

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक चले इस अभियान में मुख्यालय स्तर से गठित 119 टीमों ने सभी सर्किलों में एक साथ कार्रवाई की। रांची अंचल में 1049 जगहों पर छापेमारी हुई, जिसमें 117 लोगों पर केस दर्ज किया गया।

गुरुवार को एसएसपी राकेश रंजन ने जिले के सभी डीएसपी और थानेदारों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिया कि रैश ड्राइविंग और स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ अब कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क पर लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी

शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया है कि डीजीपी की नियुक्ति प्रकाश सिंह बनाम भारत सरकार मामले में दिए गए दिशा-निर्देशों और यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ही की जानी चाहिए।

न्यायिक हिरासत में रहकर ट्रायल फेस कर रहा सोनाहातू निवासी हारू मुखर्जी को अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की अदालत ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।

धमकी भरा ई-मेल गुरुवार को रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री को सुबह 11 बजे मिला। हालांकि उसमें तारीख का जिक्र नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम ने शाम चार बजे तक समाहरणालय के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, पर कहीं से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।