

विवाद में अब कार चालक का पक्ष भी सामने आया है। सिया ने जहां जानबूझकर टक्कर मारकर फरार होने का आरोप लगाया, वहीं कल्याण बैंसला ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि बाइक सवारों के व्यवहार के दौरान हादसा हुआ और उनकी कार से बाइक की साइड में टक्कर लगी।


गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने का वीडियो सामने आया है। महिला बाइकर सिया का आरोप है कि कार सवार पहले उसका पीछा कर रहा था और बार-बार बाइक के करीब आ रहा था। मना करने के बाद कथित तौर पर कार से बाइक में टक्कर मार दी गई


मेजर ऋषभ सिंह सांभ्याल ने Army से वक्त से पहले रिटायरमेंट लेने का फैसला किया। राज शामानी के साथ बातचीत में उन्होंने अपने फैसले, माता-पिता के प्रति जिम्मेदारियों और उस मुश्किल दौर के बारे में बात की।


रिया और शहजाद पूनावाला के बीच शुरू हुई जुबानी जंग अब तल्ख होती जा रही है… एक तरफ शहजाद पूनावाला ने रिया को लेकर वीडियो पोस्ट किया, तो जवाब में रिया ने उन्हें ‘अंकल’ कहकर निशाना साध दिया।


सीट को लेकर एक महिला और युवक के बीच हुई बहस में मामला युवक की मां और परवरिश तक पहुंच गया। वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर महिला के रवैये, सीट को लेकर पुरुषों से अपेक्षाओं और बराबरी के सवाल पर बहस छिड़ गई।


खबरों के मुताबिक, प्रतिमा को हटाने की कोशिश करीब 10 दिनों से जारी थी… लेकिन भारी मशीनें और क्रेन भी इसे हिला नहीं पाईं। और अब इस पूरे मामले में प्रशासन की तरफ से ऐसा बयान सामने आया है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


विश्व हिंदू परिषद ने मुस्लिमों को आयोजनों से दूर रखने की अपील की है और पहचान पत्र जांच, तिलक और कलावा जैसी शर्तों का सुझाव दिया है। बीजेपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने VHP की मांग का समर्थन किया है, जबकि अमृता फडणवीस का कुछ और कहना था


आम आदमी के मन में ये सवाल इसलिए भी आता है क्योंकि घर में रखा सोना अक्सर सालों-साल पुराना होता है और उसके हर गहने का बिल संभालकर रखना भी आसान नहीं होता। लेकिन मुंबई की एक महिला के मामले में इनकम टैक्स अपीलेट ट्राइब्यूनल के फैसले ने इसी सवाल पर तस्वीर साफ की है।


आरोप है कि घर के बाहर शोर-शराबे को लेकर हुए विवाद के बाद उनके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के विरोध में मणिपुर के लोगों ने दिल्ली में कैंडल मार्च निकाला…


वायरल वीडियो में एक बाइक टैक्सी ड्राइवर पर स्वर्ण समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है, जिसे राइड लेने आई युवती ने तुरंत टोका।


नेपाल में 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे दो कर्मचारियों को 9 दिन बाद जिंदा बाहर निकाल लिया गया। संजय साह और कविर महर्जन को लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बचाया गया।


आपके पास एक बाइक या स्कूटी है? अगर हाँ, तो अब वो सिर्फ आपके आने-जाने का साधन नहीं, बल्कि हर दिन मोटी कमाई का जरिया बनने वाली है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देश के युवाओं और दोपहिया मालिकों के लिए एक बहुत बड़ा एलान किया है।


तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी और AIMIM चीफ रेवंत रेड्डी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों नेता हैदराबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के लिए मंच से जो कहा, वो उनके समर्थकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।


यूपी के मरीज अपनी स्थानीय बोली में जब डॉक्टर को अपनी तकलीफ बताते हैं, तो उनके कुछ शब्द सुनकर भले ही मुस्कान आ जाए, लेकिन इस वीडियो में डॉक्टर का मरीजों की भाषा और बोली को समझने का नजरिया लोगों का दिल जीत रहा है।


सोशल मीडिया पर उन पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने रानी पद्मावती को कायर कहा था। हालांकि, स्वरा ने एक वीडियो जारी कर इन आरोपों को गलत और उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया बताया।


मुंबई के कूपर अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में बुर्का पहनकर पहुंची महिलाओं को कथित तौर पर प्रवेश से रोकने का मामला सामने आया है। महिलाओं ने सुरक्षा कर्मियों पर बुर्का उतारने के बाद ही वार्ड में जाने देने का आरोप लगाया है।


हिमाचल प्रदेश के चंबा में तेज बारिश के बाद सड़क पर आए पानी के तेज बहाव में एक बाइक सवार फंस गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक परिवार ने अपनी जान की परवाह किए बिना युवक को बचाने की कोशिश शुरू कर दी। परिवार की महिलाओं ने अपने दुपट्टों को आपस में बांधकर युवक तक पहुंचाया और…


मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में एक मुस्लिम महिला एडवोकेट ने आरोप लगाया है कि बुर्का पहनने की वजह से उन्हें मैटरनिटी वार्ड के बाहर रोक दिया गया।


BRICS Summit से पहले CJP के प्रस्तावित मार्च को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट में स्टूडेंट प्रोटेस्ट से जुड़ी FIRs को लेकर सरकार की अर्जी और सौरव दास के पुडुचेरी वाले दावे ने मामले को और चर्चा में ला दिया है।


इंडिगो फ्लाइट में एक गुजराती परिवार के घर से लाया खाना खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो के बाद बहस सिर्फ खाना खाने को लेकर नहीं, बल्कि तेज smell वाले food और दूसरे यात्रियों की सुविधा को लेकर शुरू हुई।