
टाटा मोटर्स हर महीने की तरह मार्च में भी अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर तगड़ा डिस्काउंट लेकर आई है। कंपनी इन कारों पर डिस्काउंट के साथ ग्रीन बोनस का एडिशनल बेनिफिट भी दे रही है।

1 अप्रैल से 31 मार्च 2026 के बीच बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी यदि दो परीक्षाओं में अनुपस्थित रहते हैं तो उन्हें अगला कोई भी फॉर्म भरने के लिए 750 रुपए की पेनल्टी जमा करानी होगी।

फोन टैपिंग के आरोप से पार्टी और सरकार की छवि धूमिल करने का कृत्य मानते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने किरोड़ी लाल मीणा को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

सीजे एमएम श्रीवास्तव ने मौखिक टिप्पणी करते हुए राज्य सरकार के एएसजी ए.वी.राजू को कहा कि एक ओर सरकार सुप्रीम कोर्ट से मामले का जल्द निस्तारण आदेश लेकर आती है और दूसरी ओर यहां पर समय मांग रही है।

गहलोत ने एक्स पर लिखा- भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया कि सरकार में आने पर 450 रु में गैस सिलेंडर दिया जाएगा, अखबार की सुर्खियां बता रही हैं कि पिछले साल के अक्टूबर एवं नंवबर महीने में लिए गए गैस सिलेंडर की सब्सिडी नहीं मिली है।

बता दें कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने जयपुर, सहित तीन शहरों में एक की बजाए दो-दो नगर निगम बनाए थे। इससे इन शहरों में वार्डों की संख्या भी बढ़ी थी। अब सरकार दो नगर निगमों को एक करने में जुटी है।

पाली शहर के नया गांव मार्ग स्थित 72 फीट बालाजी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बाइक सवार परिवार को चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला और उसके दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई।

राजस्थान पुलिस में भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के एडीजी बिपिन कुमार पांडेय ने बताया कि राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 6500 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।

मंत्रिपरिषद की बैठक में देवस्थान विभाग के प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के 390 मंदिरों एवं आत्म निर्भर श्रेणी के 203 मंदिरों में सेवा पूजा, भोग, प्रसाद, उत्सव, पोशाक, जल एवं प्रकाश, सुरक्षा संचालन व्यवस्था आदि के लिए भोगराग को दोगुना कर दिया गया।

वहीं, गृहराज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि विपक्ष के लोग आरोप लगा रहे हैं कि सरकार के मंत्री ने अपने फोन टैपिंग की बात कही है, लेकिन किरोड़ी लाल मीणा ये आरोप अशोक गहलोत पर आरोप लगा रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने राजस्थान विधानसभा में कहा था कि समय मिलावट का है और हां में हां करते जाएंगे तो रिश्ते लंबे चलेंगे। हां जी के दरबार में जो ना जी कहेगा तो मरेगा।

कोटा एयरपोर्ट के डायरेक्टर तुलसीराम मीणा ने बताया कि यह टेंडर इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट कॉन्ट्रैक्ट (EPC) मोड पर किया गया है। इसके बाद एक दूसरा टेंडर करीब 630 करोड़ का भी लगाया जाना प्रस्तावित है।

एग्जिट पोलों में करीब 26 साल बाद भाजपा की वापसी के संकेत दिए जा रहे हैं। हालांकि राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने एग्जिट पोलों को चुनौती दी है। बाजार ने आम आदमी पार्टी को सर्वाधिक सीटें दी हैं।

सवालों में मुख्यमंत्री से जुड़े विभाग, वित्त, संसदीय कार्य विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पशुपालन एवं डेयरी वन विभाग से संबंधित सवाल-जवाब होंगे। इसके बाद सदन में शून्य काल के दौरान स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

जस्टिस फरजंद अली की बेंच ने इस मामले में कहा कि निष्पक्षता और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और न्याय के उद्देश्यों को सुरक्षित करने के लिए दोनों एफआईआर की जांच सीबीआई को सौंपना आवश्यक है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ईआरसीपी का ब्योरा मांग रहे हैं। उन्हें यह याद रखना चाहिए कि कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल में जितने काम नहीं हुए, उतने हमारी सरकार ने 1 साल में कर दिए।

राज्य सरकार जूनियर इंजीनियर के 1 हजार 111 पदों पर भर्ती करने जा रही है, जिसकी जिम्मेदारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को दी गई है। सार्वजनिक निर्माण विभाग डिपार्टमेंट में अलग-अलग पदों पर भर्ती होगी।

मंत्री अविनाश गहलोत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री गहलोत कहते हुए नजर आ रहे है कि ‘हमारी सरकार तो पर्ची से ही चल रही है’।

अब नया ट्रायल 180 की स्पीड पर डबल डेकर ट्रेन का चल रहा है। यह ट्रायल भी मुख्य रेल सुरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग ने किया है। इसमें सवाई माधोपुर से कोटा के बीच ट्रेन को इस गति पर चलाया गया है।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पूछा कि कितने प्रतिशत फसलें खराब हुई हैं। इस सवाल का जवाब ओटाराम देवासी नहीं दे पाए, जिसके बाद विपक्ष ने मांग करते हुए कहा कि किरोड़ी लाल मीणा को बुलाइए।