प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

MP : खाकी की आड़ में ‘क्रिप्टो किडनैपिंग’; इंदौर में 2 पुलिसवालों ने बदमाशों संग मिलकर रची लूट

मध्य प्रदेश के इंदौर में खाकी वर्दी को दागदार करने का मामला सामने आया है। इंदौर में दो सिपाहियों पर सोनकच्छ के बदमाशों के साथ मिलकर एक युवा ट्रेडिंग कारोबारी को यूएसडीटी खरीदने के बहाने बुलाया कर कथित तौर पर अगवा कर नकदी व डिजिटल करंसी लूटने का आरोप लगा है। 

Feb 10, 2026 01:00 pm IST

हिमाचल के मौसम को डिस्टर्ब कर रहा पश्चिमी विक्षोभ, ऊंचे इलाकों में बर्फबारी शुरू; आगे कैसा हाल

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने करवट ले ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में बीती रात से बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आज पूरा दिन प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी, आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।  

Feb 10, 2026 12:16 pm IST

‘हमने इसे जिंदगी से EXIT कर दिया’; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लिया बवाना में हुई कारोबारी की हत्या का जिम्मा

दिल्ली के बवाना में हुई प्लास्टिक कारोबारी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने करवाई थी। लॉरेंस गैंग के रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। 

Feb 10, 2026 10:46 am IST

पलवल शहर के लिए गुड न्यूज, 32 हजार एलईडी स्ट्रीट लाइटों से जगमग होगा गली-मोहल्ले

फरीदाबाद से सटा हरियाणा का पलवल शहर में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। नगर परिषद ने पलवल शहर की हर गली, मोहल्ले और कॉलोनियों को रोशनी से जगमग करने के लिए बड़ी योजना बनाई है। इस योजना पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Feb 10, 2026 10:11 am IST

मरीज को बेहोश किए बिना बदल दी किडनी, ILBS अस्पताल के डॉक्टरों ने कैसे किया कारनामा

दिल्ली में इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) ने मरीज को बेहोश किए बिना किडनी ट्रांसप्लांट की सफल सर्जरी को अंजाम दिया है। अस्पताल का दावा है कि दिल्ली में पहली बार बिना जनरल एनेस्थीसिया दिए, केवल एपिड्यूरल एनेस्थीसिया के तहत किडनी ट्रांसप्लांट की सर्जरी की गई।

Feb 10, 2026 09:24 am IST

NHRC ने दिल्ली सरकार और पुलिस कमिश्नर को भेजे नोटिस, लापता लोगों की खबरों पर ऐक्शन

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सोमवार को बताया कि उसने पुलिस आंकड़ों के हवाले से मीडिया में आई खबरों पर संज्ञान लिया है जिसके मुताबिक जनवरी के पहले पखवाड़े में राष्ट्रीय राजधानी में '807 लोग लापता हुए हैं' और दिल्ली सरकार और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किए हैं।

Feb 10, 2026 09:09 am IST

चार मूर्ति चौक पर अंडरपास जून में शुरू होने की उम्मीद, ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद तक मिलेगी राहत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति/गौड चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास का काम करीब 60 फीसदी पूरा हो चुका है। जून तक इसके शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। अगले कुछ दिनों में सीवर लाइन के स्थानांतरित होने पर काम में और तेजी आएगी।

Feb 10, 2026 08:11 am IST

अब्दुल रहमान हत्याकांड : 3 ‘खूंखार’ कैदियों को एक सेल में रखने से फरीदाबाद जेल प्रशासन पर उठे सवाल

राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने के आरोपी संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हुई हत्या के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जेल प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है। गंभीर मामलों के तीन कैदियों को एक ही सेल में रखने के निर्णय पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Feb 10, 2026 07:32 am IST

ई-रिक्शा चलाते-चलाते आतंक की राह पर चला गया अयोध्या का अब्दुल, जेल में हो गई हत्या

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने के आरोप में फरीदाबाद से हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान ई-रिक्शा चालक था। वह यूट्यूब और फेसबुक पर इस्लामिक स्टेट, तालिबान और मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार के वीडियो देखता था। 

Feb 10, 2026 06:50 am IST

GB पंत अस्पताल में 3 बड़ी सुविधाएं शुरू; स्लाइस CT स्कैनर, कैथ लैब और न्यूरो ICU का उद्घाटन

दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में उत्तर भारत का पहला 256 स्लाइस स्पेक्ट्रल सीटी स्कैनर लगाया गया है। सीएम रेखा गुप्ता और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने सोमवार को इस स्कैनर के साथ-साथ अस्पताल में कैथ लैब, ऑपरेशन थिएटर कॉम्प्लेक्स और न्यूरो आईसीयू का भी उद्घाटन किया।

Feb 10, 2026 06:28 am IST

दिल्ली में दो जगहों पर अप्रैल से शुरू हो सकती है जनगणना, 17 मास्टर ट्रेनर हो रहे तैयार

दिल्ली में जनगणना कराने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में अप्रैल महीने में एनडीएमसी और दिल्ली कैंट क्षेत्र में जनगणना शुरू हो सकती है। जनगणना करने वालों को ट्रेनिंग देने के लिए 17 मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं। 

Feb 10, 2026 05:47 am IST

सूरजकुंड मेला में झूला जोन तीसरे दिन भी रहा बंद, विद्युत विभाग ने काटा बिजली कनेक्शन

फरीदाबाद में सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला में शनिवार को झूला टूटने की घटना के बाद झूला जोन को लगातार तीसरे दिन भी बंद रखा गया है। मेला प्राधिकरण ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए झूला जोन में स्थित खानपान और मनोरंजन के अन्य स्टॉलों को भी खोलने की अनुमति नहीं दी है।

Feb 09, 2026 02:47 pm IST

राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने वाले अब्दुल की जेल में हत्या, बैरक में ही अरुण चौधरी ने गोदा

हरियाणा में फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ की नीमका जिला जेल में रविवार देर रात आतंकी गतिविधियों के आरोप में बंद 20 वर्षीय अब्दुल रहमान की उच्च सुरक्षा बैरक में कथित तौर पर हत्या कर दी गई। वह उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र का रहने वाला था।

Feb 09, 2026 01:48 pm IST

‘पुलिस को इतना भी मत बेचो’; MP के नीमच में हेड कॉन्स्टेबल ने दी जान, सुसाइड नोट में क्या-क्या लिखा

 मध्य प्रदेश के नीमच में पुलिस लाइन में तैनात हेड कॉन्स्टेबल द्वारा कथित तौर पर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मौत से पहले उन्होंने 4 पेज का सुसाइड नोट लिख छोड़ा है, जिसमें उन्होंने विभागीय भ्रष्टाचार के अलावा पुलिस लाइन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Feb 09, 2026 01:24 pm IST

MP : ग्वालियर में नशे में हैवान बना पति, खाना बनाने से मना करने पर पत्नी की गोली मारकर हत्या

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक नशेड़ी पति ने खाना बनाने से इनकार करने पर अपनी बीमार पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय मृतक महिला रुचि के दो बच्चे हैं, जिनमें 14 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय बेटा है।

Feb 09, 2026 01:48 pm IST

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय,आज से बिगड़ेगा मौसम, तूफान-बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह मौसम ने करवट ले ली और कई इलाकों में बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके असर से दो दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने व पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।  

Feb 09, 2026 11:38 am IST

'हम विकास के नहीं, विनाश के खिलाफ'; उज्जैन में चौड़ीकरण के खिलाफ पोस्टर वॉर शुरू

मध्य प्रदेश में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन इन दिनों विकास और जन-आक्रोश के दोराहे पर खड़ी है। सड़क चौड़ीकरण के रास्ते में आ रही कॉलोनी के मार्ग के आसपास बसे 200 घरों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।  

Feb 09, 2026 11:38 am IST

धर्मांतरण मामला: ग्रेटर नोएडा के मकान में 5 सालों से हो रही थीं प्रार्थना सभाएं

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 के मकान में करीब पांच वर्षों से अधिक समय से ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा था। धर्मांतरण के लिए उकसाने का आरोपी सुरेश लोगों को रोग मुक्त होने का झांसा देकर जोड़ता था।  

Feb 09, 2026 10:00 am IST

दिल्ली में फिर कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड तलाश में जुटे

राजधानी दिल्ली के कई नामी-गिरामी स्कूलों को आज एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिले हैं। इसके बाद छात्रों और कर्मचारियों को एहतियातन बाहर निकाल कर गहनता से जांच और तलाश की जा रही है। 

Feb 09, 2026 09:48 am IST

दिल्ली के मोती नगर के DDA पार्क में चाकूबाजी; नाबालिग की मौत, एक युवक घायल

दिल्ली के मोती नगर के डीडीए पार्क में रविवार को चाकूबाजी की घटना में एक नाबालिग की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल युवक का एम्स में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

Feb 09, 2026 09:03 am IST