Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

भारत में महंगे क्यों हो रहे हैं स्मार्टफोन, क्या सस्ते होने के लिए करना चाहिए इंतजार?

भारत में बीते कुछ महीनों में स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ने के पीछे 5G, AI फीचर्स, महंगे हार्डवेयर और बढ़ती मेमोरी चिप जैसी कई वजहें हैं। ऐसे में कई ग्राहक सोच रहे हैं कि इंतजार करने से ये कीमतें घटेंगी या नहीं। 

Jun 09, 2026 10:15 pm IST

चांद पर फैशन! NASA के अंतरिक्ष यात्री जल्द पहन सकते हैं इस लग्जरी ब्रैंड के स्पेससूट

NASA के अगले मून मिशन्स के लिए डिवेलप किए जा रहे स्पेससूट में लग्जरी फैशन ब्रैंड Prada की टेक एक्सपर्टीज का इस्तेमाल किया जा रहा है। Axiom Space के साथ मिलकर कंपनी एडवांस्ड स्पेस सूट बना रही है।

Jun 08, 2026 10:06 pm IST

बच्चों को UPI की मदद से दें पॉकेट मनी! बहुत काम का है Circle फीचर; ऐसे यूज करें

UPI Circle एक नया फीचर है, जो पैरेंट्स को बच्चों या परिवार के अन्य सदस्यों को UPI से भुगतान करने की परमिशन देने के साथ उनके खर्च पर नजर रखने का विकल्प देता है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

Jun 05, 2026 05:55 pm IST

बेकाबू हो गया रोबोट? सामने खड़े बच्चे के पेट में मार दी जोरदार किक; देखें वीडियो

पड़ोसी देश चीन के शिनजियांग में मार्शल आर्ट्स दिखा रहे एक ह्यूमनॉइड रोबोट की किक एक बच्चे के पेट में लग गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पब्लिक प्लेसेज पर रोबोट की सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

Jun 05, 2026 10:56 am IST

Livpure Lotier Smart रिव्यू: स्मार्ट फीचर्स और भरोसेमंद प्योरिफिकेशन वाला वाटर प्योरिफायर

Livpure Lotier Smart Water Purifier प्रीमियम डिजाइन, 10-स्टेज फिल्ट्रेशन और AIoT बेस्ड स्मार्ट फीचर्स के साथ मार्केट का हिस्सा बना है। हम इसका डीटेल्ड रिव्यू आपके साथ शेयर कर रहे हैं। 

Jun 04, 2026 06:55 pm IST

Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च! 50MP क्वॉड कैमरा और 6500mAh बैटरी वाले फोन की इतनी है कीमत

Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लॉन्च हो गया है, जिसमें 50MP क्वॉड कैमरा सिस्टम, 6500mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है। इसे खास डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। 

Jun 04, 2026 01:06 pm IST

Lava Bold N2 5G लॉन्च! 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले फोन की कीमत सिर्फ ₹11,999

Lava ने भारत में नया Bold N2 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 का सपोर्ट मिल रहा है।

Jun 03, 2026 12:27 pm IST

वीडियो लीक: ऐसा दिखेगा पहला मुड़ने वाला iPhone; कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Apple के पहले फोल्डेबल iPhone का कथित हैंड्स-ऑन मॉकअप वीडियो सामने आया है, जिसमें इसका नया बुक-स्टाइल डिजाइन और बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन दिखाई गई है। यह कंपनी के इतिहास का सबसे महंगा iPhone हो सकता है। 

Jun 02, 2026 08:13 pm IST

चार्जर से पावर बैंक तक: UNIX भारत में बना रही है अपने ढेरों प्रोडक्ट; को-फाउंडर से खास चर्चा

कभी चीन से मोबाइल एक्सेसरीज इंपोर्ट करने वाली UNIX आज भारत में चार्जर, डाटा केबल, पावर बैंक और मोबाइल कवर जैसे कई प्रोडक्ट्स खुद मैन्युफैक्चर कर रही है। हमने कंपनी को-फाउंडर इमरान कागलवाला से इस बारे में विस्तार से बात की।

Jun 02, 2026 07:25 pm IST

24 घंटे आपकी लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं ऐप्स, फौरन बदलें ये स्मार्टफोन सेटिंग्स

कई ऐप्स आपकी जानकारी के बिना बैकग्राउंड में लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। एंड्रॉयड और iPhone में कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर आप अपनी प्राइवेसी, बैटरी और डाटा तीनों को बेहतर ढंग से सेफ रख सकते हैं।

Jun 02, 2026 01:53 pm IST

Tribit StormBox Lava रिव्यू: खास XBass टेक्नोलॉजी वाला ब्लूटूथ स्पीकर, प्रीमियम है परफॉर्मेंस

Tribit StormBox Lava एक पावरफुल 80W ब्लूटूथ स्पीकर है, जो हैवी बास, दमदार आवाज और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आउटडोर और पार्टी यूजेस के लिए बेहतरीन साबित होता है। हम इसका रिव्यू आपके साथ शेयर कर रहे हैं। 

Jun 01, 2026 10:27 pm IST

₹99 में 20 OTT! Airtel के इस दांव ने बढ़ाईं Jio की मुश्किलें, यूजर्स के मजे

Airtel ने Summer OTT Sale के साथ Xstream Play Premium की कीमत 149 रुपये से घटाकर 99 रुपये कर दी है। इस प्लान में एक महीने के लिए 20 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है, जिससे यह भारत के सबसे अफॉर्डेबल OTT बंडल ऑफर्स में शामिल हो गया है।

Jun 01, 2026 03:50 pm IST

AI ने बजा दी बैंड! कंपनी ने 30 दिनों में फूंक डाले 4 लाख करोड़ रुपये; हो गई ये भारी गलती

एक बड़ी कंपनी ने बिना कोई लिमिट लगाए कर्मचारियों को Claude AI इस्तेमाल करने दिया, जिससे सिर्फ एक महीने में 500 मिलियन डॉलर का बिल बन गया। इस घटना ने दुनिया भर की कंपनियों को AI कंट्रोल को लेकर अलर्ट कर दिया है।

May 29, 2026 03:38 pm IST

₹1599 में आई boAt की स्टाइलिश स्मार्टवॉच, अब फोन वाले Type-C चार्जर से होगी चार्ज

boAt ने भारत की पहली Type-C चार्जिंग स्मार्टवॉच Storm Call 4 और Ultima Vogue 2 लॉन्च की हैं, जिन्हें अब फोन वाले सामान्य Type-C चार्जर से भी चार्ज किया जा सकेगा। नई स्मार्टवॉच में AMOLED डिस्प्ले, Bluetooth Calling, 100+ स्पोर्ट्स मोड, हेल्थ ट्रैकिंग और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

May 29, 2026 12:40 pm IST

₹3 करोड़ कमाने वाले इंजीनियर के घर में सोफा तक नहीं, कार-टीवी से भी दूरी; जानें वजह

Meta के 24 वर्षीय इंजीनियर Raymond Zeng करीब 3 करोड़ रुपये सालाना कमाने के बावजूद बिना कार, टीवी और सोफा के बेहद साधारण जिंदगी जी रहे हैं। आइए इसकी वजह बताते हैं। 

May 28, 2026 05:26 pm IST

अब फ्री में नहीं चलेगा व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम; मैसेज से रील तक जकरबर्ग वसूलेंगे पैसा

Meta जल्द ही Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए नए ‘Plus’ सब्सक्रिप्शन प्लान ला सकता है, जिनमें कई प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। इनके लिए यूजर्स को अतिरिक्त भुगतान करना होगा। 

May 28, 2026 01:01 pm IST

Jio का धमाका! ₹200 में 15 OTT ऐप्स का मजा, अनलिमिटेड 5G और 1000+ Live TV चैनल्स भी

Reliance Jio ने 200 रुपये का नया OTT Pass लॉन्च किया है, जिसमें 15 प्रीमियम OTT ऐप्स, 1000+ लाइव टीवी चैनल, 30GB डाटा और Unlimited 5G का फायदा मिलता है। यह 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। 

May 27, 2026 12:39 pm IST

केवल ₹123 में 28 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा वाला प्लान, इस फोन कंपनी ने दिया गिफ्ट

itel ने अपने फीचर फोन यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। अब फीचर फोन यूजर्स को सिर्फ 123 रुपये में 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 0.5GB डाटा मिलेगा।

May 26, 2026 09:52 pm IST

₹11,999 में आया Lava Shark 2 5G, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च

भारतीय मार्केट Lava Shark 2 5G को 11,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसमें 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Clean Android 16 जैसे फीचर्स मिलते हैं।

May 26, 2026 02:56 pm IST

भीषण गर्मी से खराब हो सकता है आपका स्मार्टफोन, तुरंत बदल दो अपनी ये 5 आदतें

गर्मी में स्मार्टफोन का ज्यादा गर्म होना उसकी बैटरी और परफॉर्मेंस को नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ आसान आदतें बदलकर आप अपने फोन को ओवरहीटिंग और खराब होने से बचा सकते हैं।

May 25, 2026 04:41 pm IST