
PIL में याचिकाकर्ता ने सुझाव दिया है कि सरकार को 2001 या 2011 की जनगणना के आंकड़ों का उपयोग करके परिसीमन अधिनियम, 2002 के तहत महिला आरक्षण को तुरंत क्रियान्वित करना चाहिए। SC ने इस पर केंद्र से जवाब मांगा है।

कोर्ट ने यह भी कहा था कि जिन मामलों में कमीशन को यह यकीन न हो कि कोई व्यक्ति वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए ज़रूरी कानूनी शर्तों को पूरा करता है, तो वह ऐसे व्यक्ति के मामले को कानून के मुताबिक फ़ैसले के लिए केंद्र सरकार के सक्षम अधिकारी के पास भेज सकता है।

इस प्रस्ताव में संघीय सरकार से संविधान में संशोधन करने, गिलगित-बाल्टिस्तान को पूर्ण प्रांतीय दर्जा देने और पाकिस्तान की नेशनल असेंबली और सीनेट में इसका प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

ईरान जंग के बीच भारतीय वायुसेना ने चार राफेल और दो सी-17 एयरक्राफ्ट के साथ 120 से अधिक वायु योद्धाओं को ऑस्ट्रेलिया भेजा है। इस साल के अभ्यास में 20 देशों के 100 मिलिट्री एयरक्राफ्ट और 2,500 से ज़्यादा जवान शामिल होंगे।

देश भर की जिला और तालुका अदालतों में महिलाओं के लिए शौचालय की उपलब्धता नहीं होने की समस्या को मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने गंभीरता से लिया है और स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी राज्यों के PWD इसे तुरंत बनाए।

अमेरिका ने ईरान के चाबहार पोर्ट पर बड़ा हमला किया है, जिसमें बंदरगाह का टावर ध्वस्त हो गया है। इससे बंदरगाह का ट्रैफिक कंट्रोल करने वाला रडार नष्ट हो गया है। इससे तटीय इलाके में एयरस्पेस की निगरानी और फ़्लाइट कोऑर्डिनेशन में बाधा पहुंची है।

यह पहली बार होगा जब पूर्ण रूप से किसी निजी कंपनी द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया कक्षीय श्रेणी का रॉकेट भारतीय धरती से 18 जुलाई को पूर्वाह्न 11:30 बजे उड़ान भरने की कोशिश करेगा।

भारतीय मूल की 24 वर्षीय महिला किरणदीप की लंदन में घर में सोते समय चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने नस्लीय हिंसा के आरोप लगाए हैं।

जेडी वेंस ने ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए पिछले महीने हुई डील का बचाव किया है, जबकि इजरायली लोगों ने इस डील की आलोचना की है क्योंकि यह ईरान के मिसाइल प्रोग्राम को रोकने में नाकाम रही है।

पूर्व इसरो प्रमुख डॉ. एस. सोमनाथ भी अब एक निजी अंतरिक्ष स्टार्टअप (Agnikul Cosmos) से जुड़ चुके हैं । इस पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आश्वस्त किया कि किसी व्यक्ति के जाने से गगनयान जैसे मिशन नहीं रुकते।

एजेंसियों के अनुसार भूकंप का केंद्र 50 किलोमीटर से अधिक गहराई में था। सुनामी के इस अलर्ट का भारत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है क्योंकि वह भारतीय तट से करीब 12000 किलोमीटर की दूरी है।

रमेश ने कहा कि कांग्रेस विकसित भारत शिक्षा फाउंडेशन विधेयक, विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 में किए जाने वाले संभावित संशोधनों सहित जनविरोधी विधेयकों का भी विरोध करेगी।

पाकिस्तान से आजाद होने के बलूचिस्तान के दावे की पुष्टि पाकिस्तान की तरफ से अभी तक नहीं हो पाई है। इस बीच बलूचों ने भारत से मदद की अपील की है लेकिन भारत त्रिकोणीय धर्मसंकट में फंस गया है।

सुनवाई को दौरान जस्टिस बी. वी. नागरत्ना और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने मौखिक रूप से केंद्र सरकार से कहा कि नौवीं कक्षा से तीसरी भाषा लागू नहीं की जानी चाहिए। यह बहुत बुरा है क्योंकि 9वीं क्लास में यह तनावपूर्ण होता है।

पाक अधिकृत कश्मीर पिछले 40 दिनों से धधक रहा है। इस बीच, विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एक प्रमुख नेता ने खुले तौर पर इस्लामाबाद के उस रुख को खारिज कर दिया जिसमें इस क्षेत्र को आजाद कश्मीर कहता आ रहा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस परमाणु संयंत्र से सेंधमारी किए गए और डार्क वेब पर अपलोड की गई 8.58 लाख फाइलों में से करीब 19,000 फाइलें सबसे संवेदनशील मानी जा रही हैं।

कांग्रेस सांसद ने पार्टी लाइन से हटकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का समर्तन किया है और कहा है कि वह भी 20 जुलाई से शुरु होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च में शामिल होंगे।

मौसम विभाग ने कहा है कि कल यानी 16 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण उससे सटे बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा के लिए तो रेड अलर्ट जारी किया गया है।

ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान वार्ता की मेज पर लौटने से इनकार करता है, तो अमेरिका अगले सप्ताह की शुरुआत में ही ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों को निशाना बना सकता है। दोनों देशों के बीच लगातार चौथे दिन हुए हमलों के बाद तनाव काफी बढ़ गया है।

ममता बनर्जी की सरकार में लंबे समय तक मंत्री रहे मदन मित्रा ने बुधवार (15 जुलाई) को दीदी का हाथ झटकते हुए TMC में ऋतब्रत बनर्जी की अगुवाई वाले बागी गुट में शामिल हो गए।