
भारतीय टीम ने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाया है। अब उसका फाइनल मुकाबला 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा। वो लगातार दो टी-20 वर्ल्ड जीतने वाली पहली टीम भी बन सकती है। हम यहां आपको इस मैच को देखने का ऐसा तरीका बताने वाले जो आपको कार में ट्रैवल के दौरान काफी मदद करने वाला है।

महिंद्रा ने मार्च 2026 के अपनी कारों पर दिए जाने वाले डिस्काउंट का अनाउंसमेंट कर दिया है। कंपनी इस महीने अपनी सबसे कम बिकने वाली 7-सीटर मराजो MPV पर सबसे शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस महीने मराजो को खरीदने पर 4.25 लाख रुपए का बेनिफिट मिलने वाला है।

रेनो इंडिया ने अपने RGMP प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी शेयर की है। यह प्लेटफॉर्म नई डस्टर SUV का बेस है। कंपनी का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म NCAP एजेंसियों से 5-स्टार रेटिंग के स्टैंडर्ड को पूरा करता है। इन एजेंसियों ने अभी तक टेस्ट नहीं किए हैं।

होंडा कार्स भले ही भारतीय बाजार में बेहतर सेल्स के लिए तसर रही हो, लेकिन देश के बाहर उसका दबदबा बना हुआ है। वो लगभग हर सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब कंपनी ने जापानी मार्केट के लिए नई होंडा इनसाइट (Honda Insight) को रिवील कर दिया गया है। यह इनसाइट का फोर्थ-जनरेशन मॉडल है।

टोयोटा के कई मॉडल भारतीय बाजार में शानदार परफॉर्म करते हैं। खासकर अर्बन क्रूजर हाइराइडर टोयोटा के लिए बिक्री में लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है। अब इस कार ने एक बार फिर वो कर दिखाया है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। इस पॉपुलर मिडसाइज SUV ने एक बार फिर इनोवा MPV को पीछे छोड़ दिया है।

टाटा मोटर्स की बिक्री में हाल ही में लॉन्च हुई टाटा सिएरा SUV से बूस्ट मिला है। सिएरा का मॉडर्न अवतार, जिसे 25 नवंबर 2025 को लॉन्च किया गया था और बुकिंग खुलने के पहले दिन (16 दिसंबर) को 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्मेशन मिले थे।

मारुति अपने नेक्सा डीलरशिप कई मॉडल पर शानदार और बड़ा डिस्काउंट लेकर आई है। कंपनी इस महीने जिन कारों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है उसमें इनविक्टो और ग्रैंड विटारा शामिल हैं। दरअसल, मार्च में इन कारों को खरीदने पर 5.40 लाख रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे।

मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली कारों के लिए मार्च डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने सियाज पर 4.25 लाख रुपए का तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। दरअसल, कंपनी ने इस कार को अप्रैल 2025 में बंद कर दिया था। जिसके बाद से इसका प्रोडक्शन नहीं हुआ।

भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कई कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसमें एक जेलो इलेक्ट्रिक (ZELO Electric) का नाम भी शामिल है। अब कंपनी ने नाइट+ रानी एडिशन लॉन्च किया है, जो इसके फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर का लिमिटेड-एडिशन वैरिएंट है। यह सिर्फ बेबी पिंक कलर में उपलब्ध है।

सिट्रोन इंडिया ने अपनी जिन कारों की कीमतों में इजाफा किया है उसमें एयरक्रॉस का नाम भी शामिल है। अब इस कार को खरीदना 42,000 रुपए या 4.71% तक खरीदना महंगा हो गया है। पहले इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 8.89 लाख रुपए हो गई है।

सिट्रोन इंडिया ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस लिस्ट में उसकी बेसाल्ट कूप SUV भी शामिल है। ये बढ़ोतरी गुपचुप की गई है। पहले इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8,15,000 रुपए थी, जो अब बढ़कर 8,55,000 रुपए हो गई है।

सिट्रोन इंडिया के पोर्टफोलियो में C3 एंट्री लेवल कार है। इसे माइक्रो SUV भी कहा जाता है। कंपनी ने इसे C3X के साथ अपडेट किया है। खास बात ये है कि ये देश की सबसे सस्सी कारों में से एक है। इसकी कीमत सिर्फ 4.95 लाख रुपए से शुरू है। हालांकि, अब इस कार को खरीदना महंगा हो गया है।

हुंडई ने मार्च 2026 के लिए डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी जिन कारों पर ये ऑफर लेकर आई है उसमें अल्काजार, i20, एक्सटर और ग्रैंड i10 निओस जैसी पॉपुलर कार शामिल हैं। स्टैंडर्ड ऑफर्स के अलावा, 18 मार्च से पहले हुंडई गाड़ी खरीदने वाले ग्राहकों 20,000 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं।

चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी BYD ने अपनी सेकंड जेनरेशन ब्लेड बैटरी के साथ एक नया चार्जिंग सिस्टम पेश किया है। इसे उसने FLASH चार्जिंग टेक्नोलॉजी का नाम दिया है। इस टेक्नोलॉजी ने इलेक्ट्रिक गाड़ी की चार्जिंग स्पीड का नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने इसकी घोषणा 6 मार्च, 2026 को चीन के शेनझेन में की।

मारुति जिम्नी की बिक्री भले ही भारतीय बाजार में बहुत धीमी हो, लेकिन देश के बाहर इसके दबदबे के सामने दूसरे सभी मॉडल फेल हैं। अब जिम्नी के दामन में एक नई कामयाबी आई है। दरअसल, इस लाइफस्टाइल SUV ने घरेलू और एक्सपोर्ट मार्केट सेल्स में 150,000 यूनिट के आंकड़े को पार कर लिया है।

हुंडई मोटर इंडिया देश की दूसरी बड़ी कार कंपनी है। हालांकि, बीते कुछ महीने में महिंद्रा ने इसे डोमिनेट करने का काम किया है। ऐसे में अब कंपनी एक साथ अपने कई मॉडल को अपडेट करके उनके फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर रही है। ताकी बाजार में उसकी पकड़ एक बार फिर मजबूत रहे।

जापान की लग्जरी कार बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी लेक्सस (Lexus) भारतीय बाजार में 20 मार्च 2026 को अपनी नेक्स्ट-जेन ES लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस लग्जरी सेडान का नया मॉडल कई शानदार फीचर्स के साथ आएगा।

हुंडई क्रेटा देश के SUV सेगमेंट में सालों से नंबर-1 है। हालांकि, बीते कुछ महीने से ये टाटा नेक्सन से पिछड़ रही है। क्रेटा हर बार कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल भी रहती है। ये बीते महीने यानी फरवरी में 17,938 यूनिट की बिक्री के साथ देश की टॉप-10 कारों की लिस्ट में चौथी पोजीशन पर रही।

मारुति सुजुकी इंडिया के पोर्टफिलियो में 18 कार हैं। इसमें 10 मॉडल एरिना डीलरशिप और 8 मॉडल नेक्सा डीलरशिप से बिकते हैं। इसमें एक इलेक्ट्रिक ई-विटारा SUV भी शामिल है। एरिना डीलरशिप पर बिकने वाली दो कार ऐसी हैं जो अपने-अपने सेगमेंट में कई सालों से नंबर-1 हैं।

देश की सबसे सस्ती कार मारुति एस-प्रेसो है। बीते साल फेस्टिव सीजन के दौरान जब GST 2.0 लागू किया गया था, तब कंपनी ने इसकी कीमत में कटौती करने के साथ एडिशन कटौती भी की थी। जिसके बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत घटकर 3.50 लाख रुपए हो गई थी। अब कंपनी इस महीने यानी मार्च में इस पर 37,000 रुपए के फायदे दे रही है।