
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तेंदुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। पीड़ित नाबालिग बच्ची ने पुलिस को बताया है कि उसका पिता शराब के नशे में था।

सरकार का लक्ष्य है कि इसके जरिए सभी परिवहन सेवाओं को एक साथ जोड़कर, ट्रांसपोर्ट एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और शहर की बढ़ती आबादी की परिवहन जरूरतों को पूरा करने के लिए दीर्घकालिक योजना तैयार हो।

जल बोर्ड के तीन अधिकारी जेई, कार्यकारी अभियंता और एई सस्पेंड होंगे और साथ ही और जो कंपनी यहां पर काम कर रही थी उस कंपनी के ऊपर भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली जल बोर्ड ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी है। आज शाम तक मामले की रिपोर्ट मांगी है। यह हादसा 5 फरवरी को रात के समय हुआ, लेकिन सुबह तक किसी स्तर पर कार्रवाई नहीं हो सकी।

बाबूलाल मरांडी के मुताबिक 1 अक्टूबर 2024 के बाद मतदाता सूची में जुड़े नए मतदाता और वे मतदाता जिन्होंने अपना नाम एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर कराया है, चुनाव में वोट नहीं डाल सकेंगे।

कार्यक्रम में महिलाओं की कम उपस्थिति देख भड़के करण सिंह वर्मा यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा 'यहां से रिपोर्ट दे दी जाएगी। जो दे रहा है (सरकार), उसके लिए बोलो तो सही। क्या कांग्रेस की सरकार में बहनों को पैसा मिलता था? जबकि हमारी सरकार पूरा ध्यान रख रही है।'

'हर गली सड़क' पोर्टल के तहत निगम की सभी 17 हजार 627 सड़कों का जीआइएस सर्वेक्षण पूरा कर उनका डेटा मैपिंग के लिए हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (HARSAC) को भेज दिया गया है। वहीं सोहना और पटौदी एरिया में भी डिजिटल मैपिंग का काम पूरा कर लिया गया है।

प्लॉच की ई-नीलामी के लिए आवेदन 5 फरवरी से शुरू किए गए हैं और अंतिम तिथि 26 फरवरी शाम 5 बजे है। स्कीम के जरिए अलग-अलग साइज के प्लॉट की बिक्री की जा रही है।

बॉलीवुड के फेमस एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस के एक पुराने केस में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है।

बदमाशों ने पुलिस के रोकने के बाद फायरिंग शुरू कर दी थी, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक बदमाश के पैर पर गोली भी लगी। इसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका ईलाज चल रहा है।

यह घटना संसद के मकर द्वार के निकट घटी जहां मौजूदा बजट सत्र से निलंबर विपक्षी सांसद प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान बिट्टू परिसर में दाखिल हो रहे थे तभी राहुल कहते हैं कि देखिए यहां एक गद्दार चला आ रहा है...मेरे गद्दार मित्र, चिंता मत करो, वापस आ जाओ।'

राजधानी भोपाल की एक कॉलोनी में सोमवार दोपहर जो हुआ, उसने पूरे शहर को सन्न कर दिया। मोबाइल की एक “गेम” और एक मासूम जिंदगी के बीच की कड़ी अब पुलिस जांच का विषय है लेकिन सवाल वही है: क्या यह सिर्फ एक हादसा है, या किसी खतरनाक डिजिटल जाल का नतीजा?

बच्चियों के पिता ने बताया है कि तीनों एक कोरियन गेम खेलती थीं, जिसमें 50 दिन में 50 टास्क पूरे होते हैं। 50वें टास्क में ही तीनों ने बालकनी से छलांग लगा ली। पिता ने बताया कि उन्हें फोन देखने के बाद पता चला कि तीनों कोरियन गेम खेलती थीं।

मृतक बहनें कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन गेम की आदी हो गई थीं और अक्सर टास्क-बेस्ड कोरियन गेम खेला करती थीं। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। मृतक लड़कियों ने नाम निशिका 16 साल, प्राची 14 साल, पाखी 12 साल है।

इस दुर्लभ घटना ने हिमालयी राज्य में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। मोर आमतौर पर गर्म इलाकों में पाए जाते हैं। यही वजह है कि 6000 फीट की ऊंचाई पर मोरों का दिखाई देना काफी आश्चर्यजनक बात है।

फरवरी 2024 में भी जीएमडीए ने हैमिल्टन कोर्ट और व्यापार केंद्र सड़कों के नवीनीकरण का काम हाथ में लिया था लेकिन वह अधूरा रह गया था जिससे इन सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या और बढ़ गई।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के बाद मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उधम सिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार और देहरादून के कुछ जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पुलिस अब मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि वह नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था। मैक्लोडगंज में ही तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का निवास स्थान भी है। दलाई लामा यहां निर्वासित जिंदगी बिता रहे हैं। चीन दलाई लामा को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानता है।

बाप-बेटी की चीख-पुकार सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। नागरिकों ने न केवल बच्ची को बचाया, बल्कि आरोपी की जमकर धुनाई भी कर दी। इसी दौरान गश्त कर रहे तीन पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए, जिन्होंने लहूलुहान हालत में आरोपी को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया।

पिछलों दिनों एक दुकान के नाम को लेकर उपजे विवाद को लेकर पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। कोई शरारती तत्व शहर की शांति व्यवस्था को नुकसान ना पहुंचाने पाए, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।