
ग्लेन फिलिप्स ने स्वीकार किया कि बुमराह दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज हैं, लेकिन उन्होंने साथ ही याद दिलाया कि वे भी एक 'इंसान' हैं और उनसे भी गलतियाँ हो सकती हैं।

बीसीसीआई ने आगामी फाइनल से पहले टीम इंडिया को नए होटल में ठहराया है। वहीं काली मिट्टी वाली पिच की जगह भारत लाल मिट्टी वाली सतह पर खेल सकता है।

फिलिप्स ने कहा कि इतनी कम आबादी वाले देश (न्यूजीलैंड) के लिए भारत जैसे क्रिकेट के पावरहाउस को चुनौती देना ही अपने आप में एक बड़ी बात है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल रविवार को खेला जाएगा।

T20 विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज की टीम पिछले पांच दिन से कोलकाता में फंसी हुई है। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम के कुछ खिलाड़ी न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने की तैयारी में हैं। ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों के कारण गल्फ एयरस्पेस बंद होने से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले ने डिजिटल व्यूअरशिप के मामले में दुनिया के सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

साक्षी धोनी का भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बुमराह के ओवर में जश्न मनाते हुए नजर आईं। इस दौरान एमएस धोनी उन्हें बैठने का इशारा करते दिखे।

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने खराब फॉर्म से जूझ रहे युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को सलाह दी कि वे अपनी काबिलियत पर शक न करें। पूर्व क्रिकेटर ने कहा है कि अभिषेक जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी को थोड़ा समय और समर्थन दिया जाना चाहिए।

वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि अगर भारतीय टीम खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा का सपोर्ट कर रही है तो वरुण चक्रवर्ती को भी उसी तरह भरोसा दिया जाना चाहिए।

इरफान पठान का मानना है कि बुमराह जैसे गेंदबाज दशकों में एक बार आते हैं। जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 4 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 1 विकेट लिया।

जैकब बेथल ने अपनी शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड को जीत के काफी करीब पहुंचा दिया था। हालांकि आखिरी ओवर की पहली गेंद पर रन आउट होते ही भारतीय फैंस ने राहत की सांस ली होगी। जैकब सेमीफाइनल में 48 गेंद में 105 रन बनाकर आउट हुए।

टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद वेस्ट इंडीज टीम भारत में फंस गई है और अब कोच डारेन सैमी ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए जल्दी से जल्दी घर जाने की अपील की है।

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान टीम के एक खिलाड़ी पर होटल की महिला स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है, जिसके बाद उस पर भारी जुर्माना लगाया गया है। हालांकि उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में क्रिकेट जगत के सितारे भी पहुंचे। शादी में शामिल होने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, इरफान पठान, जहीर खान जैसे कई पूर्व क्रिकेटर और उनके परिवार भी पहुंचे।

फिन एलन ने बुधवार को ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया है। उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन की दिग्गजों ने प्रशंसा की है।

न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक ठोका है। एलन ने 33 गेंदों में 100 रन पूरे किए। उन्होंने क्रिस गेल का टी20 विश्व कप 2016 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा।

गौतम गंभीर ने टी20 विश्व कप में भारत के नॉकआउट मुकाबले से पहले कहा है कि घर पर नॉकआउट खेलने का ज्यादा वजन होता है, लेकिन उन्होंने जोर दिया कि टीम को इसे पॉजिटिव तरीके से लेना चाहिए।

गेंदबाजी कोच मोर्कल का मानना है कि इस बात का कोई महत्व नहीं है कि आप सेमीफाइनल तक कैसे पहुंचे या आपका पिछला सफर कैसा रहा। उन्होंने कहा कि अगले दो मैचों में आपका प्रदर्शन मायने रखता है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए युवा टीम की घोषणा की है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की निराशा के बाद चयनकर्ताओं ने टीम में काफी बदलाव किए हैं। बाबर-आयूब बाहर हो गए हैं।

पूर्व कप्तान सरफराज अहमद पाकिस्तान की टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच नियुक्त किए जा सकते हैं। टेस्ट कोच का पद अक्टूबर 2025 में अजहर महमूद के जाने के बाद से खाली है।

भारतीय टीम ने रविवार को टी20 विश्व कप के आखिरी सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका सामना इंग्लैंड से होगा। भारत के लिए संजू सैमसन ने सर्वाधिक 97 रन बनाए।