Gangesh Gunjan

शॉर्ट बायो पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
गंगेश गुंजन मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। जिनके पास पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं। इन्होंने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरें, स्पोर्ट्स, फैशन-युवा और झारखंड की स्थानीय राजनीति की खबरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
गंगेश गुंजन ने अपने कैरियर की शुरुआत 2002 से दैनिक जागरण अखबार से की। प्रिंट मीडिया और रिपोर्टिंग की बारीकियों को वहां से सीखा। 2009 में हिन्दुस्तान अखबार से जुड़कर अपने कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के पद पर काम करते हुए सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, जिला प्रशासन, स्पोर्ट्स और झारखंड के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बैचलर इन आर्टस (अर्थशास्त्र) और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट रहने की वजह से पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ी बीटों पर बेहतर काम करने में सहायता मिली। ऑफ बीट, स्पोर्ट्स, फिल्म-म्यूजिक के क्षेत्र में कमांड होने का लाभ अखबार को मिल रहा है। सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की खबरें राज्य स्तर पर प्रकाशित हुई है।


पत्रकारिता का विजन
गंगेश का मानना है कि पत्रकारिता का मूल, फील्ड रिपोर्टिंग से है। लोगों के आम जीवन में हो रही परेशानियों की खबरें आज भी सबसे अधिक पढ़ी जाती है। इन्होंने झारखंड के कई सेलिब्रेटी एमएस धोनी, बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी का इंटरव्यू किया है। युवा और महिलाओं पर आधारित खबरें को प्रमुखता देना उनके विजन में शामिल है।


विशेषज्ञता
- ग्राउंड रिपोर्टिंग
- ऑफबीट खबरें
- स्पोर्ट्स और फिल्में
- झारखंड की आदिवासी मूलवासी की खबरें
- सेलिब्रेटिज का इंटरव्यू

Dhanbad News: पांच साल से सड़क की मरम्मत नहीं, अब चंदे से गड्ढे भर रही पूजा समिति

Dhanbad News: भुईंफोड़ सरायढेला की वनस्थली कॉलोनी के निवासियों ने नगर निगम की उदासीनता के बाद चंदा जुटाकर सड़क की मरम्मत कराने का फैसला किया है। दुर्गापूजा समिति के अनुसार, वर्ष 2023 से सड़क निर्माण के लिए आवेदन दिए जा रहे हैं, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। पांच वर्षों से बदहाल सड़क पर गड्ढे हैं, बारिश में पानी भरता है और पूजा के दौरान दुर्घटना की आशंका रहती है।

Oct 12, 2026 01:34 am IST

Dhanbad News: म्यूजिक बजाने के लिए नहीं मिल रही अनुमति, आयोजक परेशान

Dhanbad News: धनबाद में डांडिया आयोजक डीजे और लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति के लिए नगर निगम और एसडीएम कार्यालय के बीच चक्कर लगा रहे हैं। नए नियम के तहत म्यूजिक सिस्टम की अनुमति नगर निगम से लेनी है, जबकि आयोजन की अनुमति एसडीएम कार्यालय से मांगी जा रही है। नगर निगम में डांडिया और दुर्गापूजा के 20 से अधिक आवेदन लंबित हैं।

Oct 12, 2026 01:25 am IST

Dhanbad News: निर्बाध ट्रैफिक व्यवस्था के लिए सड़क पर उतरे अधिकारी

Dhanbad News: दुर्गापूजा के मद्देनजर डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने केंदुआडीह, गया पुल, पंपू तालाब, गोल बिल्डिंग और बलियापुर चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सड़क, नाली, सफाई और लाइटिंग व्यवस्था का जायजा लिया। अगले पांच दिनों में प्रमुख सड़कों को चलने लायक बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Oct 12, 2026 01:25 am IST

Dhanbad News: धनबाद के 11 पर्यटन स्थलों पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सड़कें बनेंगी

Dhanbad News: धनबाद के छोटे पर्यटन स्थलों के विकास के लिए जिला प्रशासन पहले चरण में 11 स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाएगा। इस परियोजना पर 2.59 करोड़ रुपए खर्च होंगे। डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया। काम लघु सिंचाई विभाग को सौंपा गया है और टेंडर जारी हुआ है। तीन माह में काम धरातल पर उतरेगा।

Oct 10, 2026 01:56 am IST

Dhanbad News: सरायढेला में डीजीएमएस की करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा

Dhanbad News: धनबाद में पीके राय कॉलेज के पास डीजीएमएस की 35 डिसमिल जमीन पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। डीजीएमएस ने धनबाद अंचलाधिकारी से निर्माण रुकवाने और जमीन का सीमांकन कराने की मांग की है। संस्था के अनुसार, सीमांकन के निर्देश के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व सीओ की जांच में जमीन डीजीएमएस की बताई गई थी और इसके दस्तावेजों में 1920 के गजट का उल्लेख था।

Oct 09, 2026 02:15 am IST

Dhanbad News: सभी बूथों पर 10 को लगेगा मेगा हेल्पडेस्क कैंप

Dhanbad News: 10 अक्तूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मेगा हेल्पडेस्क कैंप लगाया जाएगा। पात्र मतदाताओं को लंबित कार्यों, दस्तावेज सत्यापन और नोटिस के निराकरण में सहायता मिलेगी। 18 वर्ष या अधिक आयु के नए मतदाताओं और प्रारूप सूची में शामिल न हो सके प्रवासियों से प्रपत्र-6 लिया जाएगा। सुधार के लिए प्रपत्र-8 जमा होंगे।

Oct 09, 2026 02:11 am IST

Dhanbad News: सड़क अतिक्रमण से झारखंड मैदान पंडाल पहुंचना होता है मुश्किल

Dhanbad News: झारखंड मैदान पूजा पंडाल धनबाद के श्रद्धालुओं का आकर्षण केंद्र है। लेकिन संकेन्द्रीय रास्ता और पार्किंग की कमी से जाम की समस्या खड़ी होती है। अभया सुंदरी स्कूल में वाहनों की पार्किंग की संभावना है, लेकिन पिछले साल पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। पूजा कमेटी ने ट्रैफिक प्रबंधन की मांग की है।

Oct 07, 2026 12:41 am IST

Dhanbad News: उत्कृष्ट पंडाल जिला प्रशासन देगा नकद पुरस्कार : डीसी

Dhanbad News: दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ की हैं। पूजा पंडालों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होगा। उत्कृष्ट पंडाल बनाने वाली समितियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। भीड़ नियंत्रण और विसर्जन स्थलों पर कड़े प्रबंध किए जाएंगे।

Oct 07, 2026 12:35 am IST

Dhanbad News: जनता दरबार की शिकायतों को सात दिनों में दूर करें : डीसी

Dhanbad News: डीसी आदित्य रंजन ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें 100 से अधिक नागरिकों ने अपनी समस्याएं पेश कीं। डीसी ने अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए, जिसमें भू-माफियाओं, राशन कार्ड परिवर्तन, और चिकित्सा सहायता जैसे मामले शामिल थे। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने का आश्वासन दिया गया।

Oct 07, 2026 12:30 am IST

Dhanbad News: हाईटेक होगा फूड कोर्ट, एप से होगा खाने का ऑर्डर

Dhanbad News: बरटांड़ बस डिपो में नगर निगम द्वारा खोले गए फूड कोर्ट को हाईटेक किया जा रहा है। अब लोग एक एप के माध्यम से ऑर्डर देंगे। 1 करोड़ की लागत से बनाए गए फूड कोर्ट में धनबाद और रांची के फेमस स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की दुकानें हैं। इसमें स्थानीय कलाकार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

Oct 07, 2026 12:23 am IST

Dhanbad News: शहर में पार्किंग की जगह नहीं, दुर्गापूजा में रेंगती रहेंगी गाड़ियां

Dhanbad News: दुर्गापूजा के दौरान शहर में पार्किंग की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। पूजा पंडालों के पास पार्किंग की कोई निर्धारित जगह नहीं होने से यातायात की भीड़ बढ़ जाती है। जिला प्रशासन को खाली मैदानों की पहचान करके अस्थायी पार्किंग की आवश्यकता है ताकि श्रद्धालु पूजा के दौरान आसानी से जा सकें।

Oct 06, 2026 12:31 am IST

अफ्रीका-ओमान तक पहुंच रहे चिरकुंडा के प्लांट में तैयार उत्पाद

अब धनबाद की पहचान सिर्फ कोयला नगरी तक सीमित नहीं रहेगी। इंजीनियरिंग गुड्स और कास्टिंग जैसे उत्पाद अब विदेशों में निर्यात किए जा रहे हैं। डिस्ट्रिक्ट्स एज एक्सपोर्ट हब्स पहल के तहत निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक में नए निर्यात योजनाओं पर चर्चा हुई। चिरकुंडा की फैक्ट्रियों से निर्यात को बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

Oct 06, 2026 12:30 am IST

सीईसी के इस्तीफे के लिए इंडिया गठबंधन का विरोध मार्च कल

धनबाद में सात अक्तूबर को होनेवाले इंडिया गठबंधन के वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक हुई। इसमें ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर को रद्द करने और बैलट पेपर पर चुनाव कराने की मांग की गई। सभी घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मार्च के सफल आयोजन के लिए रणनीति बनाई।

Oct 06, 2026 12:07 am IST

Dhanbad News: धनबाद के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय टूर्नामेंट जीते पदक

Dhanbad News: जिला बैडमिंटन एसोसिएशन से निबंधित अकादमी के खिलाड़ियों ने जमशेदपुर में जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-11 वर्ग में दिव्यांशी प्रकाश और नंदिता गोप ने गर्ल्स डबल्स जीतने में सफलता पाई। अंडर-13 में धनबाद के रवि प्रकाश ने रजत पदक हासिल किया और छह खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ।

Oct 06, 2026 12:07 am IST

राष्ट्रीय पिकलबॉल टूर्नामेंट में धनबाद के दीपक ने जीता गोल्ड मेडल

केरल के कोच्चि में आयोजित 10वीं राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में करीब 1000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दीपक पासवान ने ओपन मेंस सिंगल्स वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। झारखंड के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में चार पदक हासिल किए, जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य शामिल है।

Oct 06, 2026 12:05 am IST

Dhanbad News: सांसद-विधायक के उठाए मुद्दों पर काम नहीं करते सरकारी विभाग

Dhanbad News: जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 7 अक्तूबर को डीसी ऑफिस में होगी। लगभग डेढ़ वर्षों बाद हो रही बैठक में सरकारी विभागों की तैयारी है। बैठक में पिछले मुद्दों पर कार्यवाही न होने को लेकर जनप्रतिनिधियों की नाराजगी की संभावना है। विभागों को रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

Oct 05, 2026 01:57 am IST

Dhanbad News: ईंट चालान का आदेश वापस, 300 करोड़ की योजनाओं का रास्ता साफ

Dhanbad News: पिछले छह माह से चल रहा ईंट चालान का विवाद अब समाप्त हो गया है। जिला खनन विभाग ने बताया कि सभी विभागों को ईंट चालान विलोपित करने का आदेश दिया गया है। इसका परिणाम संवेदकों के 100 करोड़ से अधिक के भुगतान और 300 करोड़ के योजनाओं का बेहतर कार्यान्वयन होगा।

Oct 02, 2026 01:33 am IST

Dhanbad News: खदानों के पांच किलोमीटर दायरे में आनेवाले गांवों की होगी मैपिंग

Dhanbad News: समाहरणालय स्थित डीएमएफटी सभागार में डी़डीसी सन्नी राज की अध्यक्षता में माइंस क्लोजर एडवायजरी कमेटी की बैठक हुई। बैठक में प्रभावित गांवों के सामुदायिक विकास तथा नागरिकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण पर चर्चा की गई। विभिन्न क्षेत्रों द्वारा विकास योजनाओं के कई प्रस्ताव पेश किए गए।

Oct 02, 2026 01:02 am IST

Dhanbad News: शहर में 14 राजस्व निरीक्षक वसूलेंगे प्रॉपर्टी टैक्स, वार्डों का बंटवारा

Dhanbad News: धनबाद नगर निगम समेत सभी नगर निकायों में टैक्स कलेक्शन का काम फिर से शुरू किया गया है। नगर विकास विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी राजस्व निरीक्षकों को आईडी-पासवर्ड जारी किए जाएं और टैक्स वसूली की तैयारी की जाए। सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने का भी निर्देश दिया है।

Sep 30, 2026 01:48 am IST

झारखंड पिकबॉल टीम के 87 खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए रवाना

झारखंड के 87 पिकलबॉल खिलाड़ी 10वीं नेशनल पिकलबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मंगलवार को केरल के कोच्चि रवाना हुए। ये खिलाड़ी 2 से 4 अक्टूबर तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चयन हाल ही में राज्य चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया। खिलाड़ियों को विदाई देते समय संघ के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Sep 30, 2026 01:36 am IST