मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

अब ममता के भतीजे ने भरी ‘झुकूंगा नहीं’ वाली हुंकार; शुभेंदु अधिकारी पर भी निशाना

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता नगर निगम की ओर से भेजे गये दो नोटिसों पर मंगलवार को कहा कि प्रशासन भले ही उनके घर गिरा दे, लेकिन वह झुकेंगे नहीं।

May 19, 2026 10:50 pm IST

पल में तोला, पल में माशा; लगातार रुख बदल रहे ट्रंप ने फिर डराया, ईरान जंग शुरू करने पर क्या बोले

ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मिजाज पल-पल बदल रहा है। कुछ वक्त पहले, उन्होंने हमला रोकने की बात कही थी। वहीं, अब उन्होंने एक बार फिर ईरान पर हमले की बात कही है।

May 19, 2026 09:51 pm IST

दुश्मनों सावधान! आ रही 'सुदर्शन चक्र' की नई खेप; जानिए- कैसे पहुंचाया जाता है एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम

रूस से भारत को एस-400 स्क्वॉड्रन एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की चौथी खेप जल्द ही मिलने वाली है। इसके साथ ही भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। यह ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हो चुका है और इसका नामकरण सुदर्शन चक्र किया गया है।

May 19, 2026 08:45 pm IST

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार को अब राहुल गांधी से उम्मीद? हेले लिंग ने क्या लिखा

पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की महिला पत्रकार हेले लिंग इन दिनों सुर्खियों में है। उन्हें पीएम मोदी से तो जवाब मिला नहीं, अब वह राहुल गांधी का इंटरव्यू करना चाहती हैं।

May 19, 2026 06:31 pm IST

किसी हवाई अड्डे का नाम क्या होगा, यह तय करना कोर्ट का काम है क्या? सुप्रीम कोर्ट ने सुना दी खरी-खरी

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलने के प्रस्ताव पर केंद्र को समयबद्ध निर्णय लेने का निर्देश देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से मंगलवार को इनकार कर दिया।

May 19, 2026 04:39 pm IST

सालभर में दूसरी बार भारत आ रहे पुतिन, सितंबर में BRICS सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आएंगे। यह सम्मेलन 12-13 सितंबर को आयोजित होगा। क्रेमलिन ने इसकी पुष्टि कर दी है। एक साल के भीतर पुतिन का यह दूसरा भारत दौरा होगा।

May 19, 2026 04:25 pm IST

बचत का उपदेश देकर नाकामियों का बोझ जनता पर, कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेट्रोल एवं डीजल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। खरगे ने कहाकि बचत का उपदेश देकर अपनी नाकामियों का बोझ जनता पर डालने का कार्य प्रगति पर है।

May 19, 2026 03:08 pm IST

विजय को फिल्म डायरेक्टर से मिला खास तोहफा, तमिलनाडु के सीएम पोस्ट से तगड़ा कनेक्शन

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को एक खास तोहफा दिया है। उन्हें यह तोहफा भी एक बेहद खास शख्स ने दिया है। इस शख्स का नाम है निर्देशक वेंकट प्रभु।

May 18, 2026 11:27 pm IST

भारत पर भी मंडराया इबोला का खतरा? स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुरू किए निगरानी के उपाय, लोगों से अपील

क्या भारत में भी इबोला का खतरा बढ़ना लगा है? केंद्रीय मंत्रालय ने इसको लेकर निगरानी बढ़ा दी है। भारत ने यह कदम, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) और युगांडा के कुछ हिस्सों में हाल में हुए इबोला के प्रकोप के मद्देनजर एहतियात के तौर पर उठाया गया है।

May 18, 2026 10:51 pm IST

तेल को लेकर टेंशन? भारत के पास कितना बचा है स्टॉक, अभी कितने दिन चलेगा काम

भारत के पास अब कितने दिन का तेल बचा है? यह एक बड़ा सवाल है जो एक बार फिर से उठने लगा है। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में ईंधन बचाने को लेकर संदेश भी दे दिया है।

May 18, 2026 09:16 pm IST

मातम में बदलीं खुशियां; सड़क हादसे में 13 बारातियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

महाराष्ट्र में सड़क हादसे ने बारातियों की खुशियां छीन लीं। यह हादसा महाराष्ट्र के पालघर में हुआ। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर कंटेनर और मिनी ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

May 18, 2026 08:54 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, नॉर्वे ने ‘द ग्रैंड क्रॉस’ से नवाजा; अब तक मिल चुके 32

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और वैश्विक सम्मान मिला है। इस बार नॉर्वे ने भारतीय प्रधानमंत्री को ‘द ग्रैंड क्रॉस’ से नवाजा है। यह नॉर्वे का टॉप सिविलियन सम्मान है। इस तरह पीएम मोदी को मिलने वाले कुल अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों की संख्या बढ़कर अब 32 हो चुकी है।

May 18, 2026 06:52 pm IST

भारी संकट आने वाला है, एक वक्त का खाना छोड़ दो, अमित शाह ने कहा ऐसा? Fact Check में जानें सच

सोशल मीडिया पर एक फोटो बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा है कि भारी संकट आने वाला है। पीआईबी फैक्ट चेक ने इसकी सच्चाई बताई है।

May 18, 2026 06:03 pm IST

सेना ने लीक किए इमरान खान से जुड़े दस्तावेज? पाकिस्तान में सियासी भूचाल पर कई सवाल

पाकिस्तान में इमरान को सत्ता से हटाने के लिए साजिश का खुलासा करने वाले लीक डॉक्यूमेंट ने सनसनी फैला दी है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर यह लीक किया किसने है? इसे प्रकाशित करने वाले संस्थान ड्रॉप ने स्पष्ट रूप से कुछ कहने से मना किया है।

May 18, 2026 04:50 pm IST

शर्तों के साथ जमानत; पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे इंजीनियर रशीद, लेकिन...

टेरर फंडिंग केस में जेल में बंद सांसद शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद को अंतरिम जमानत मिल गई है। यह अंतरिम जमानत दो जून तक के लिए है। बारामूला के सांसद को उनके पिता के निधन के बाद जमानत दी गई है।

May 18, 2026 03:15 pm IST

कौन है ‘एम सर’, NEET पेपर लीक से क्या कनेक्शन; सीबीआई ने किया गिरफ्तार

NEET Paper leak: नीट पेपर लीक को लेकर सीबीआई की जांच चल रही है। सीबीआई के शक के दायरे में महाराष्ट्र के लातूर जिले का एक कोचिंग टीचर आ गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी को शक है कि इस टीचर के पास नीट परीक्षा से 10 दिन पहले ही पेपर लीक होकर आ गए थे।

May 18, 2026 03:35 pm IST

अगले 5 साल में ताइवान खत्म! ट्रंप के सलाहकार ने दे डाली खतरनाक चेतावनी

क्या अगले पांच साल में ताइवान का अस्तित्व खत्म हो जाएगा? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार ने कुछ ऐसा ही कहा है। आखिर क्या है ट्रंप के सलाहकार की इस चेतावनी में?

May 17, 2026 08:16 pm IST

पाकिस्तान में मुस्लिम मोहल्लों के नाम बदलकर फिर से हिंदू नाम, सुन्नतनगर हो गया संतनगर

पाकिस्तान में एक अनोखा मामला देखने में आया है। यहां पर हिंदू मोहल्लों को उनकी पुरानी पहचान लौटाने की कवायद चल रही है। इसके तहत कई ऐसे मोहल्लों का नाम बदलकर उन्हें पुराना हिंदू नाम दिया गया है, जिनका हाल में मुस्लिम नाम था।

May 17, 2026 06:16 pm IST

बंगाल में शुभेंदु अधिकारी को सीएम हाउस जल्द, 25 साल बाद होगा ऐसा; कहां बनेगा ठिकाना

पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री, शुभेंदु अधिकारी को जल्द ही मुख्यमंत्री आवास मिल सकता है। मुख्यमंत्री के नए घर ढूंढने की कवायद में तमाम एजेंसियां लगी हुई हैं।

May 17, 2026 04:32 pm IST

मोदी जी, आप चुप क्यों हैं? राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर बोला तीखा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर फिर से हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी से कुछ सवाल पूछे हैं। साथ ही राहुल गांधी ने यह भी पूछा है कि आखिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त क्यों नहीं किया जा रहा है?

May 17, 2026 03:10 pm IST