हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार की एडवाइजरी, ग्राहकों से पंप मालिक तक पर पड़ेगा असर

एडवाइजरी में कहा गया कि पेट्रोल या डीजल को ढीले या अनुपयुक्त कंटेनरों में न लें और न ही घरों में स्टोर करें। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियां गंभीर सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकती हैं।

Mar 14, 2026 10:45 pm IST

संकट के बीच इन ग्राहकों को नहीं मिलेगा LPG गैस सिलेंडर, सरकार का बड़ा फैसला

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के शॉर्टेज की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कहा कि सरकारी तेल कंपनियों को उन उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन या रिफिल देने से भी प्रतिबंधित किया गया है जिनके पास पहले से ही पीएनजी कनेक्शन हैं। 

Mar 14, 2026 10:08 pm IST

8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों को पहले जैसा तोहफा.. सैलरी का गणित समझें

बता दें कि सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की थी। वहीं, नवंबर में समिति का गठन हुआ। आम तौर पर आयोग को अपनी सिफारिशें तैयार करने में 18 से 24 महीने का समय लगता है। इस बीच, नए वेतन आयोग ने फरवरी महीने में एक वेबसाइट लॉन्च किया था।

Mar 14, 2026 08:02 pm IST

गलत जानकारी वाले ईमेल को करें इग्नोर, आयकर विभाग की टैक्सपेयर्स से अपील

इन ईमेल में टैक्सपेयर्स द्वारा किए गए कुछ अहम ट्रांजैक्शन का भी जिक्र किया गया था। हालांकि, कई टैक्सपेयर्स और सीए का दावा है कि ईमेल में दिखाए गए कई लेन-देन या तो गलत थे या संबंधित करदाता से जुड़े ही नहीं थे।

Mar 14, 2026 06:51 pm IST

इस कंपनी का मिल रहे बड़े ऑर्डर, सोमवार को अब शेयर में होगी हलचल?

Dilip Buildcon share price: दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड से जुड़ी एक पॉजिटिव खबर आई है। कंपनी ने 14 मार्च को बताया कि उसे जीएसटी को छोड़कर ₹160.20 करोड़ की सड़क निर्माण परियोजना के लिए सबसे कम (L1) बोलीदाता घोषित किया गया है।

Mar 14, 2026 04:22 pm IST

LPG सिलेंडर का संकट: केंद्र सरकार ने 60 लाख परिवार से की बड़ी अपील

अब सरकार ने पाइप से मिलने वाली रसोई गैस (पीएनजी) नेटवर्क के करीब रहने वाले लगभग 60 लाख परिवारों से इस सुविधा को अपनाने का अनुरोध किया है। देश में 33.37 करोड़ एलपीजी यूजर हैं और 1.5 करोड़ लोगों को उनके रसोई घर में पाइप के जरिये ईंधन (पीएनजी) मिलता है।

Mar 14, 2026 03:02 pm IST

अडानी के इस शेयर पर जेफरीज फिदा, 52 वीक लो पर कर रहा ट्रेड, अब 73% उछलेगा भाव!

शुक्रवार को अंबुजा सीमेंट्स शेयर में करीब 5 पर्सेंट की गिरावट आई और यह 52 हफ्ते के लो पर पहुंच गया। हालांकि, वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज इस शेयर पर बुलिश है। ब्रोकरेज ने जो टारगेट प्राइस दिया है वो अभी की कीमत से 73% बढ़त को दिखाता है।

Mar 14, 2026 11:59 am IST

IDBI बैंक की बिक्री में फिर फंसा पेच, केंद्र सरकार रद्द कर सकती है डील

सरकारी स्वामित्व वाले आईडीबीआई बैंक की बिक्री प्रक्रिया अधर में लटक सकती है। सरकार ने अक्टूबर, 2022 में एलआईसी के साथ मिलकर आईडीबीआई बैंक में कुल 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेचकर इसके निजीकरण के लिए अभिरुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किए थे।

Mar 13, 2026 10:58 pm IST

8वें वेतन आयोग में मिलेगा 18 महीने का बकाया डीए? जान लीजिए सरकार का जवाब

जनवरी 2020 से जून 2021 तक के दौरान कोरोना महामारी के कारण सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को रोक दिया था। उस समय सरकार ने आर्थिक दबाव का हवाला देते हुए कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलने वाले DA और DR की तीन किस्तों को रोक दिया था।

Mar 13, 2026 10:35 pm IST

इंडिगो का फ्लाइट टिकट महंगा… कंपनी ने ₹2300 तक बढ़ाए फ्यूल चार्ज, जंग का असर

प्राइवेट सेक्टर की एयरलाइन इंडिगो ने एक बयान में कहा कि घरेलू उड़ानों और भारतीय उपमहाद्वीप के भीतर ईंधन शुल्क 425 रुपये होगा जबकि पश्चिम एशिया की तरफ जाने वाली उड़ानों के लिए यह शुल्क 900 रुपये होगा।

Mar 13, 2026 09:22 pm IST

भारी गिरावट के बीच शनिवार को भी खुलेगा शेयर बाजार, वजह क्या है?

शनिवार यानी 14 मार्च को शेयर बाजार खुले रहेंगे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने घोषणा की है कि वह मल्टीपल मार्केट सेग्मेंट में मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेगा। बीएसई की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई की ओर से भी शनिवार के मॉक ट्रेडिंग सेशन का सर्कुलर जारी किया गया है।

Mar 13, 2026 08:41 pm IST

कोल इंडिया की कंपनी लेकर आ रही IPO, करीब 10.71 करोड़ शेयर बेचने का है प्लान

सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजायन इंस्टीट्यूट(CMPDI) के आईपीओ का इंतजार खत्म होने वाला है। आईपीओ में 10.71 करोड़ शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है, जिसमें सरकार और कोल इंडिया कंपनी में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा कम कर रही हैं।

Mar 13, 2026 07:53 pm IST

अनिल अंबानी के बेटे से CBI की पूछताछ, 6 घंटे से ज्यादा जवाब तलब

रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड से जुड़े बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई ने अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की है। जय अनमोल कंपनी के पूर्व निदेशक हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।

Mar 13, 2026 07:07 pm IST

PM किसान निधि पर मोदी की सौगात, 9.32 करोड़ किसानों के खाते में भेजे पैसे, चेक करें डिटेल

पीएम किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से 22वीं किस्त जारी की। इस किस्त के माध्यम से 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में ₹18,640 करोड़ से ज्यादा की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे भेजी गई।

Mar 13, 2026 06:11 pm IST

19 लोकेशन पर छापा, 90 से ज्यादा अकाउंट फ्रीज… IDFC फर्स्ट बैंक फ्रॉड में एक्शन

ईडी के चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 12 मार्च को चलाए गए इन तलाशी अभियानों में बैंक के पूर्व कर्मचारियों रिभव ऋषि और अभय कुमार, उनके परिवार के सदस्यों से जुडे परिसर शामिल हैं। इसके अलावा, फ्रॉड से जुड़े कई लाभार्थी फर्जी कंपनी से जुड़े परिसरों में भी छापेमारी की गई।

Mar 13, 2026 03:51 pm IST

एनएसई के IPO से ₹59 वाले शेयर में लौटी बहार, इंट्रा-डे में करीब 11% उछला भाव

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने आईपीओ के लिए मर्चेंट बैंकरों और कानूनी सलाहकारों की नियुक्ति कर ली है। इस फैसले के बाद 13 मार्च, शुक्रवार को शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी IFCI लिमिटेड के शेयरों में अचानक उछाल आ गया। 

Mar 13, 2026 02:22 pm IST

IPO के इश्यू प्राइस पर चली कैंची, क्लोजिंग डेट में बदलाव… मजबूर हुई यह कंपनी!

कंपनी ने अपने आईपीओ की अंतिम तारीख 17 मार्च तक बढ़ा दी है। पिछले कार्यक्रम के अनुसार आईपीओ 10 मार्च को खुलकर 12 मार्च को बंद होने वाला था। कंपनी ने अब इश्यू प्राइस को घटाकर 494-519 रुपये प्रति शेयर कर दिया है, जो पहले 521-548 रुपये प्रति शेयर था।

Mar 12, 2026 11:19 pm IST

अनिल अंबानी की कंपनियों पर ईडी का नया एक्शन, 581 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी कुर्क

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि 581.65 करोड़ रुपये की ये संपत्तियां अनिल अंबानी की रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) से जुड़ी जांच के तहत कुर्क की गयी हैं।

Mar 12, 2026 10:34 pm IST

25% तक LPG गैस की करें बचत... संकट के बीच ग्राहकों के लिए जानना जरूरी

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने ग्राहकों को सलाह दी है कि उबाल आते ही आंच धीमी करें ताकि LPG की भारी बचत हो सके। कंपनी ने कहा कि उबाल के बाद तेज आंच रखने से खाना जल्दी नहीं पकता, सिर्फ गैस ज्यादा खर्च होती है। धीमी आंच अपनाकर 25% तक LPG बचाएं, बिना अतिरिक्त समय गंवाए।

Mar 12, 2026 10:01 pm IST

निवेशक की मौत के बाद उसके सिक्योरिटीज का क्या होगा? सेबी का है यह प्रस्ताव

सेबी के एडवाइजरी के अनुसार नियामक ने सरलीकृत दस्तावेजीकरण के लिए मौद्रिक सीमा में संशोधन करने और छोटे दावों के लिए सीधा और निर्बाध प्रसंस्करण (एसटीपी) तंत्र शुरू करने का सुझाव दिया है ताकि कागजी कार्रवाई कम हो सके और दावों के निपटान में तेजी आए।

Mar 12, 2026 08:48 pm IST