
महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत 12 जून से इंग्लैंड में होने जा रही है। वनडे विश्व कप विजेता भारतीय महिला टीम के पास टी20 विश्व कप खिताब जीतकर ऐतिहासिक 'डबल' वाला कारनामा करने का मौका है। बीकी टीमें भी अपना पूरा जोर लगाएंगी। आइए देखते हैं टी20 विश्व कप में किस टीम का दावा कितना मजबूत है।

बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेने के करीब 4 महीने बाद अब वहां के कप्तान लिटन दास ने बॉयकॉट वाली डर्टी पॉलिटिक्स की इनसाइड स्टोरी बताई है। 'प्रथम आलो' से बातचीत में दास ने खुलासा किया कि खिलाड़ियों पर फैसला थोपा गया। वे तो फैसला लेने की प्रक्रिया में कहीं शामिल ही नहीं थे।

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और ऑलराउंडर गस एटकिंसन टीम प्रोटकॉल के उल्लंघन की वजह से चर्चा में हैं। दोनों क्रिकेटर टीम के ‘नाइट कर्फ्यू’ का उल्लंघन कर नाइटक्लब पहुंचे थे जहां कुछ ऐसा हुआ कि अब स्टोक्स की कप्तानी भी खतरे में दिख रही है। आखिर नाइटक्लब में ऐसा क्या हुआ था?

युवा ऑलराउंडर मानव सुथार ने टेस्ट डेब्यू में ही प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीत लिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ टेस्ट में उन्होंने 7 विकेट झटके। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने उनकी गेंदबाजी कौशल की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सुथार को विकेट लेने के लिए टर्निंग ट्रैक की जरूरत ही नहीं है।

भारत ने मुल्लांपुर टेस्ट में अफगानिस्तान को तीसरे ही दिन पारी और 300 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। ये टेस्ट इतिहास में भारत की पारी और रनों के अंतर के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत है। टेस्ट में आठवीं बार भारत ने पारी और 200+ रनों के अंतर से जीत हासिल की है।

बांग्लादेश के हाथों टेस्ट में 0-2 से करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल मचने की अटकलें तेज हो गई हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मुख्य कोच सरफराज अहमद और कप्तान शान मसूद की छुट्टी हो सकती है। इतना ही नहीं, मुख्य चयनकर्ता भी बदले जा सकते हैं।

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। चयनकर्ता इस पेसर को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं लेकिन वह अपने धमाकेदार प्रदर्शनों से अपने अंदाज में जवाब दे रहे हैं। बंगाल टी20 लीग में पहले तो उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर सिक्स जड़ा और बाद में गेंदबाजी के दौरान हैट्रिक ली।

खेल की दुनिया के सबसे रोमांचक और बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट में से एक फुटबॉल विश्व कप का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। पहली बार तीन देश मिलकर फीफा विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं। पहली बार इतनी ज्यादा 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और मैच भी 104 खेले जाएंगे।

वैभव सूर्यवंशी को आखिरकार भारतीय स्क्वाड में जगह मिल चुकी है। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए टी20 स्क्वाड में जगह मिली है। सूर्यवंशी ये कह चुके हैं कि वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं लेकिन एबी डिविलियर्स को इस पर शक है कि वह टेस्ट क्रिकेट सच में खेलना भी चाहते हैं।

इस अक्टूबर से अगर किसी टेस्ट मैच के दौरान कम रोशनी की बाधा आती है तो फ्लड लाइट जलाकर रेड बॉल की जगह पिंक बॉल का इस्तेमाल हो सकेगा। हालांकि ये दोनों कप्तानों की सहमति से ही हो पाएगा। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आईसीसी के इस प्रस्ताव का समर्थन किया है।

मुश्किल दौर से गुजर रहे ऋषभ पंत के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में शनिवार से शुरू होने वाला टेस्ट किसी इम्तिहान से कम नहीं होगा। अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो उन पर अच्छे प्रदर्शन का काफी दबाव होगा। अगर वह चूके तो टेस्ट में भी उनकी आगे की राह मुश्किल हो सकती है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में शनिवार से टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है। इससे पहले 8 साल पहले इस फॉर्मेट में दोनों टीमें भरी थीं। तब भारत ने सिर्फ 2 दिन में ही टेस्ट जीत लिया था। तब भारतीय टीम घर में अजेय सी थी लेकिन अब वैसी बात नहीं रही।

IPL 2026 के सुपर स्टार 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आजकल छाए हुए हैं। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में चल रहे टेस्ट मैच के दौरान गुरुवार को स्काई स्पोर्ट्स पर चल रही लाइव चर्चा में उनका जिक्र आया। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डल ने कहा कि सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट से ज्यादा दूर नहीं हैं।

सूर्यकुमार यादव को भारत की टी20 कप्तानी से हटाया जा रहा है। इसका औपचारिक ऐलान शनिवार को हो सकता है। इस बीच भारत के दो पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों की इस पर राय बंटी हुई है। सबा करीम जहां सूर्या को हटाए जाने का समर्थन कर रहे हैं, वहीं एमएसके प्रसाद ने इसे लेकर बीसीसीआई को चेताया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ 6 मई से न्यू चंडीगढ़ में होने जा रहा इकलौता टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के साइकल में नहीं है। इसके बाद भी टीम इंडिया के लिए ये मैच काफी महत्वपूर्ण है। भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम ने जिओस्टार पर कहा कि इंडिया के लिए ये भविष्य की टीम गढ़ने का मौका है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच एक मात्र टेस्ट 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में शुरू होने जा रहा है। उसके लिए भारतीय टीम नेट पर जमकर पसीना बहा रही है। इस बीच बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव ने एक इंटरव्यू में माना कि आईपीएल के ठीक बाद टेस्ट क्रिकेट आसान नहीं होता।

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ कुछ अच्छा नहीं चल रहा। आईपीएल इतिहास के इस सबसे महंगे खिलाड़ी को न सिर्फ एलएसजी की कप्तानी से हाथ धोना पड़ा है बल्कि टेस्ट में टीम इंडिया की उपकप्तानी भी छिन गई है। उनके बचपन के कोच देवेंद्र शर्मा ने बताया है कि आखिर उनसे कहां चूक हो रही है।

सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को अब भारतीय टी20 टीम की कमान मिलने जा रही है। बतौर कप्तान अय्यर के सामने तो सबसे बड़ी चुनौती सूर्यकुमार जैसी स्थिति से बचने की होगी। सूर्या इस फॉर्मेट के बेस्ट कप्तानों में से एक रहे लेकिन उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन का ग्राफ गिर गया। अय्यर को इससे बचना होगा।

फीफा ने 2026 के फुटबॉल विश्व कप को लेकर अपने स्टेडियम कोड को अपडेट किया है। दर्शकों को सिर्फ उन्हीं वॉटर बॉटल की इजाजत होगी जिसका इस्तेमाल सिर्फ एक बार किया जाए यानी उसे रिफिल न किया जाए। ये फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए इंजरी का खतरा न हो।

ऑलराउंडर हर्ष दुबे इस बात को लेकर रोमांचित हैं कि वह विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने जा रहे हैं। 23 वर्ष के इस ऑलराउंडर को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे दोनों के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह मिली है।