
महिंद्रा बोलेरो में फीचर्स के तौर पर ड्राइवर इनफॉरमेशन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, यूएसबी कनेक्टिविटी के साथ ब्लूटूथ इनेबल्ड म्यूजिक सिस्टम, मैनुअल एसी और पावर स्टीयरिंग दिए गए हैं।

लगभग दो दशकों से एटीआर विमानों को उड़ाने वाले एक क्षेत्रीय विमानन कंपनी के पायलट ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि हो सकता है कि विमान स्थिर हो गया हो या पायलट की कोई त्रुटि हो सकती है।

जीती सिद्धू ने 28 दिसंबर के आदेशों को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। उसमें पंजाब लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट ने उनकी हाउस मेंबरशिप को कैंसिल कर दिया था।जीती सिद्धू पंजाब के पूर्व हेल्थ मिनिस्टर के छोटे भाई है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी सेना के खिलाफ यूक्रेन की रक्षा में मदद करने के लिए कुछ पश्चिमी देशों से पर्याप्त टैंक नहीं मिलने पर अपनी निराशा भी जाहिर कर चुके हैं।

देश में दूध उत्पादन की बात करें तो 2014-15 की 146.3 मिलिटन टन की तुलना में 2021-22 में यह बढ़कर 221.06 मिलियन टन हो गया है। वहीं, सलाना उत्पादन में बढ़ोतरी दर 6.1 फीसदी पहुंच गई है।

बॉर्डर पर अरुणाचल से लगी सीमा पर चीन की ओर से तैयार किए जा रहे डैम से संभावित खतरे से बचने के लिए भारत ने भी अरुणाचल में हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट को पूरा करने पर जोर दिया है। कुछ इसी साल पूरा होंगे।

विनेश ने बुधवार को दावा किया कि डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष कई साल से महिला पहलवानों का यौन शोषण कर रहे हैं। हालांंकि, बृजभूषण शरण सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।

नेपाल का एक यात्री विमान पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय रविवार को नदी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई। विमान में पांच भारतीय नागरिकों समेत 72 लोग सवार थे।

कैलिफोर्निया में पिछले दो हफ्तों में यानी 26 दिसंबर से अब तक छह भयंकर तूफान आ चुके हैं। इससे राज्य की 90 फीसदी आबादी प्रभावित हुई है। 3.4 करोड़ लोगों पर अभी भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और जनता दल (यूनाइटेड) समेत कई दलों के नेताओं ने 2024 में लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस को शामिल करते हुए नया गठबंधन बनाने का आह्वान किया है।

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि येती एअरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

ओबामा प्रशासन के समय के माने जा रहे इन गोपनीय दस्तावेजों के बाइडेन के यहां मिलने से देश में राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है और इसकी तुलना बाइडेन के पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप से की जा रही है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आरोपी युवराज सिंह उर्फ जोरा को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जोरा को गोली लगी। भुल्लर ने कहा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ईरान में अशांति पर नजर रख रहे मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार, कम से कम 520 प्रदर्शनकारी मारे गए हैं और 19,300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है।

चीन सरकार ने महामारी रोधी कदमों को अचानक हटाने के बाद दिसंबर की शुरुआत में कोविड-19 के मामलों और इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा देना बंद कर दिया था। हालांकि अब ताजा आंकड़े सामने आए हैं।

शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अपरिहार्य कारणों से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की यात्रा रद्द कर दी गई है। यात्रा रद्द किए जाने को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई है।

चीन में कोरोना वायरस को लेकर स्थिति काफी भयावह बनी हुई है। चीन की राजधानी बीजिंग में स्थिति बदतर बताई जा रही है। यहां के सारे अस्पताल मरीजों से फुल हो चुके हैं और अब बेड नहीं बचे हैं।

लड़के के परिवार के सदस्य ने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हमसे पुलिस के साथ सहयोग करने कहा था और आश्वस्त किया था कि कुछ नहीं होगा।

भारतीय जनता पार्टी मिशन 160 पर पुरजोर तरीके से लग गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 19 जनवरी को बंगाल दौरे पर जाने की तैयारी में हैं। उनके दौरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विधान परिषद के पांच सदस्यों का कार्यकाल दो स्नातक से और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सात फरवरी को समाप्त होगा। जल्द ही रिक्त होने वाली सीटों को भरने के लिए द्विवार्षिक मतदान 30 जनवरी को होगा।