
यूनाइटेड नेशंस में चीन के सीनियर राजनयिक झांग जुन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर नाटो का विस्तार एशिया-प्रशांत क्षेत्र में किया गया तो क्षेत्र में उथल-पुथल मच जाएगा और संघर्ष का सामना करना पड़ेगा।

यूक्रेन के क्रेमेनचुक शहर में 27 जून को शॉपिंग सेंटर पर रूसी मिसाइल हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आतंकवादी बन चुके हैं।

स्वीडन और फिनलैंड को नाटो में शामिल होने का विरोध कर रहा तुर्की अब मान गया है। नाटो के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि तीनों देशों के बीच एक समझौता हो गया है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक बताया।

मालदीव की संसद ने 27 जून को 'इंडिया आउट' कैंपेन सहित मालदीव सरकार के राजनयिक हितों को नुकसान पहुंचाने वाले कृत्यों को अपराध घोषित करने के लिए कानूनों में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

ईरान के एक अधिकारी ने बताया है कि ईरान ब्रिक्स का सदस्य बनने के लिए आवेदन किया है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ब्रिक्स देशों से ईरान के जुड़ने से दोनों पक्षों को अतिरिक्त फायदा होगा।

रूस ने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है। रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि क्रीमिया पर कोई भी अतिक्रमण रूस से युद्ध की घोषणा होगी जो कि वर्ल्ड वॉर 3 का कारण बन सकता है।

चीन अपने महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के जरिए अन्य देशों पर अपना आर्थिक आधिपत्य चाहता है। मई 2017 में दोनों देशों के बीच समझौता हुआ था लेकिन अब तक डॉक्यूमेंट को सावर्जनिक नहीं किया गया है।

इजरायल और ईरान के बीच जारी प्रॉक्सी वॉर अब खुलकर सामने आ रहा है और इसका ठिकाना तुर्की बनता दिख रहा है। इजरायली पर्यटकों पर तुर्की में हमले की आशंका को लेकर इजरायल ने चेतावनी जारी की है।

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान का आर्थिक भविष्य चीन-पाकिस्तान इकॉनमिक कॉरिडोर की सफलता से जुड़ा हुआ है और इसमें बलोचिस्तान का ग्वादर पोर्ट सबसे मुख्य घटक के रूप में है।

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ 24 जून को बलोचिस्तान के दौरे पर थे। इस दौरे पर उन्होंने बलोचिस्तान के लोगों से क्षेत्र में विकास के लिए निवेश कर रहे विदेशी निवेशकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

चीन द्वारा पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रदेश के ग्वादर में बनाए जा रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम 15 सितंबर 2023 तक पूरा होने की संभावना है। इसे चीन-पाकिस्तान इकॉनमिक कॉरिडोर के तहत बनाया जा रहा है।

भारत ने अफगानिस्तान तालिबान के साथ द्विपक्षीय संबंधों की शुरुआत की है और पाकिस्तान को यह खटकने लगा है। भारत-अफगानिस्तान संबंधों को कमजोर करने के लिए पाकिस्तान बड़े स्तर पर प्रोपगेंडा पर काम कर रहा है।

अमेरिकी सांसद इल्हान उमर ने भारत द्वारा किए जा मानवाधिकारों के उल्लंघन की निंदा करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने भारत को धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करने वाला घोषित करने की अपील की है।

यूनाइटेड नेशंस ने कहा कि सूखे और गरीबी की मार झेल रहे अफगानिस्तान में भीषण भूकंप के कारण आपात स्थिति उत्पन्न हो गई है। दुनिया में सबसे ज्यादा लोग अफगानिस्तान में अकाल के खतरे का सामना कर रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने बताया है कि रूस और भारत रूस में भारतीय सुपरमार्केट चेन खोलने को लेकर बातचीत कर रहे हैं हालांकि उन्होंने यह नहीं साफ किया कि किन भारतीय स्टोर्स की चेन रूस में खुलेंगी।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि देश में अभी और मुश्किल वक्त आ सकता है कि क्योंकि हम मौजूदा आर्थिक संकट से निकलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

ईरान ने अपने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की खुफिया सेवा का नेतृत्व करने के लिए नया कमांडर नियुक्त किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद काजमी को हुसैन ताएब की जगह नया प्रमुख बनाया गया है।

चीन में राष्ट्रपति चुनाव होने को हैं और मौजूदा राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वह लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति बनना चाहते हैं। इस बीच जिनपिंग ने आलोचकों ने उनका विरोध शुरू कर दिया है।

ऑस्ट्रेलियाई रक्षामंत्री रिचर्ड मार्लेस ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के लिए चीन बड़ी सुरक्षा चिंता है। उन्होंने कहा कि चीन की बढ़ती मुखरता कैनबरा और दिल्ली के बीच अधिक सहयोग को अनिवार्य बनाती है।

चीन ने पाकिस्तान की नौसेना के लिए PNS तैमूर को तैयार कर दिया है। चीनी सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PNS तैमूर को 23 जून को शंघाई के हुडोंग-झोंगहुआ शिपयार्ड में कमीशन किया गया है।