
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में शादी के बाद एक 23 साल की विवाहिता की उसके ही पति ने पहले मारपीट की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के वक्त घर में देवर और देवरानी भी मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने सहआरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों की स्वास्थ्य देखभाल की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जेरियाट्रिक एंबुलेंस शुरू कर रही है। यह एम्बुलेंस सेवा विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों की शारीरिक जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है, ताकि इमरजेंसी में उन्हें सुरक्षित और आरामदायक परिवहन मिल सके।

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में कानून को ताक पर रखकर कथित तौर पर एक आरोपी के घर का दरवाजा तोड़कर गिरफ्तारी किए जाने के मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नोएडा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुख्य साजिशकर्ता तीसरे आरोपी आदित्य आनंद को गिरफ्तार कर लिया है।

गाजियाबाद में असामाजिक तत्वों ने लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। रविवार सुबह इसका पता चला तो आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।

इंदौर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां ‘इज्जत’ के नाम पर एक भाई ही अपनी बहन का कातिल बन बैठा।

मध्य प्रगेश के बालाघाट में अनुशासनहीन को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। सीएम हेल्पलाइन वीडियो रिव्यू के दौरान पान चबाने और बिना किसी वजह हंसने के चलते दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

नूंह में साइबर अपराध थाना पुलिस ने गाने में अवैध हथियारों का महिमामंडन करने और सोशल मीडिया पर गैर-कानूनी सामग्री प्रसारित करने के आरोप में मेवाती गायक असलम को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली में अब अवैध तरीके से सड़कों के किनारे पार्किंग की समस्या को खत्म करने के लिए नई व्यवस्था को अपनाया जाएगा। इसके अलावा राजधानी में स्ट्रीट लाइट और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर संचालन के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ चुके और हार का सामना कर चुके हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने महिला आरक्षण बिल को लेकर उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 40 साल की महिला को उसके ही घर की छत पर बेहद विचलित कर देने वाली स्थिति में पाया गया।

दिल्ली में शुक्रार को आंधी बारिश से थोड़ी राहत मिलने के बाद शनिवार सुबह से फिर एक बार लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी झेलनी पड़ रही है।

नोएडा में वर्कर्स के हिंसक प्रदर्शन मामले में उत्तर प्रदेश की एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता को दबोच लिया है। पुलिस ने उसे तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है।

नोएडा में मजदूरों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने के मामले में नई जानकारी सामने आई है। यूपी एसटीएफ की पड़ताल में हिंसा भड़काने में दिल्ली स्थित एक यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है।

दिल्ली के तुगलक रोड इलाके में गुरुवार रात को नौकर ने साथियों के साथ मिलकर कारोबारी के परिवार को बंधक बना लिया। करीब 20 लाख रुपए के गहने और नकदी लेकर फरार हो गया।

दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। बढ़ती गर्मी के बीच आसमान में बादल छा गए और कई इलाकों आंधी तूफान के साथ तेज बारिश भी हुई। इससे लोगों चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली।

दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया कि जानवरों की कस्टडी को बेजान चीजों की कस्टडी के बराबर नहीं माना जा सकता।

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने नोएडा में मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को श्रम कानूनों के कथित उल्लंघन के आरोप में 203 ठेकेदारों के लाइसेंस रद्द करने और 24 कारखानों में कंपनियों को ब्लैक लिस्ट में डालने की कार्रवाई शुरू की।

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। डीएमआरसी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि इंद्रप्रस्थ और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रैक के रखरखाव कार्य के चलते रविवार यानी 19 अप्रैल की सुबह मेट्रो सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहेंगी।

फरीदाबाद के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के गांव मोहला के पास स्थित नाले में शुक्रवार को 45 साल की महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई।