Aditi Mewati

शुरुआती शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक दिल्ली में हुई । CBSE बोर्ड से वर्ष 2020 में 10वीं और वर्ष 2022 में इन्टरमिडिएट किया। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन। ग्राफिक डिजाइनिंग और VFX में सेर्टिफिकेट कोर्स किया है इसलिए ग्राफिक डिजाइनिंग में एक्सपर्ट हूं। इससे पहले HT Media Limited के साथ मीडिया मार्केटिंग में इंटर्नशिप पूरी की है। जहां मैंने डिजाइन प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्री वर्कफ्लो का प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस सीखा। Hindustan Times के प्रिन्ट मीडिया के लिए भी बहुत से डिजाइन बनाए। गाने सुनने और गुनगुनाने का शौक है। फिल्में देखने की बहुत बड़ी शौकीन और बहुत हद तक Foodie भी।

-icon

कॉफी विकास कार्यक्रम से पूर्वोत्तर के किसानों को मिलेगी आर्थिक सहायता

कॉफी बोर्ड की इस योजना के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र के आदिवासी किसानों को कॉफी की खेती शुरू करने के लिए प्रति हेक्टेयर ₹50,000 तक की सब्सिडी दी जाती है। इसका उद्देश्य झूम भूमि पर वनीकरण बढ़ाना और किसानों को स्थायी आजीविका प्रदान करना है।

Jun 12, 2026 06:55 pm IST

-icon

वाइजर योजना से महिला शोधकर्ताओं को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय शोध अनुभव

वाइजर योजना के तहत विज्ञान और इंजीनियरिंग क्षेत्र की महिला शोधकर्ताओं को भारत-जर्मनी सहयोग के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय रिसर्च का अवसर मिलता है। चयनित प्रतिभागियों को प्रोजेक्ट ग्रांट, जर्मनी में रहने का भत्ता, यात्रा सहायता, वीजा और मेडिकल इंश्योरेंस जैसी वित्तीय सुविधाएं दी जाती हैं।

Jun 12, 2026 06:45 pm IST

-icon

एसईआरबी अनुसंधान वैज्ञानिक योजना से मिलेगा रिसर्च करियर सपोर्ट

एसईआरबी अनुसंधान वैज्ञानिक योजना के तहत इंस्पायर फैकल्टी और रामानुजन फेलोशिप पूरी कर चुके वैज्ञानिकों को रिसर्च जारी रखने के लिए ₹1.20 लाख मासिक फेलोशिप, ₹7 लाख वार्षिक रिसर्च ग्रांट और अतिरिक्त संस्थागत सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना अधिकतम 3 वर्ष तक अनुसंधान कार्य को समर्थन देती है।

Jun 12, 2026 05:10 pm IST

-icon

एसईआरबी सायर योजना से वैज्ञानिकों को मिलेगा वैश्विक शोध का अवसर

एसईआरबी सायर योजना के तहत विज्ञान और इंजीनियरिंग क्षेत्र के योग्य वैज्ञानिकों को विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में 2 से 6 महीने तक अनुसंधान प्रशिक्षण का अवसर मिलता है। चयनित प्रतिभागियों को 3,000 अमेरिकी डॉलर मासिक फेलोशिप, हवाई यात्रा, बीमा और अन्य वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है।

Jun 12, 2026 04:16 pm IST

-icon

राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना से युवाओं को मिलेगा उद्योगों में अनुभव

राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना के तहत ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक युवाओं को उद्योगों में एक वर्ष की व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जाती है। प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड भी मिलता है और सफलतापूर्वक पूरा करने पर भारत सरकार द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ते हैं।

Jun 12, 2026 02:26 pm IST

-icon

राष्ट्रीय अध्येतावृत्ति योजना से एससी शोधार्थियों को मिलेगी वित्तीय सहायता

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राष्ट्रीय अध्येतावृत्ति योजना के तहत अनुसूचित जाति के एम.फिल और पीएचडी शोधार्थियों को जेआरएफ के रूप में ₹31,000 और एसआरएफ के रूप में ₹35,000 प्रतिमाह फेलोशिप दी जाती है। साथ ही कंटिन्जेंसी ग्रांट, एचआरए और अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलता है।

Jun 12, 2026 02:10 pm IST

-icon

आईसीएमआर पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप से युवाओं को मिलेगा रिसर्च के लिए आर्थिक सहयोग

आईसीएमआर पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप योजना के तहत मेडिकल और हेल्थ साइंसेज में पीएचडी, एमडी या एमएस पूरी कर चुके शोधकर्ताओं को ₹65,000 मासिक फेलोशिप, एचआरए तथा ₹3 लाख वार्षिक रिसर्च ग्रांट दिया जाता है। यह फेलोशिप उन्नत स्वास्थ्य अनुसंधान के लिए अधिकतम 2 वर्ष तक उपलब्ध रहती है।

Jun 12, 2026 12:38 pm IST

-icon

डॉ. अम्बेडकर ईबीसी छात्रवृत्ति योजना से उच्च शिक्षा के लिए मिलेगी आर्थिक मदद

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की डॉ. अम्बेडकर पोस्ट-मैट्रिक ईबीसी छात्रवृत्ति योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के छात्रों को मेंटेनेंस अलाउंस, ट्यूशन फीस और अन्य अनिवार्य शुल्कों के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। यह योजना 10वीं के बाद उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद करती है।

Jun 12, 2026 12:00 pm IST

-icon

श्रम मंत्रालय की इंटर्नशिप योजना से छात्रों को मिलेगा व्यावहारिक अनुभव

श्रम और रोजगार मंत्रालय की इंटर्नशिप योजना के तहत लॉ, एमबीए, एमएसडब्ल्यू, एमएससी, एमए और रिसर्च स्कॉलर्स को सरकारी नीतियों, श्रम कानूनों और डेटा विश्लेषण का व्यावहारिक अनुभव मिलता है। चयनित इंटर्न्स को ₹8,000 मासिक स्टाइपेंड और इंटर्नशिप पूरी होने पर प्रमाण पत्र दिया जाता है।

Jun 11, 2026 06:55 pm IST

-icon

एनजीटी इंटर्नशिप कार्यक्रम से छात्रों को मिलेगा पर्यावरण कानून का अनुभव

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की इंटर्नशिप योजना के तहत लॉ और पर्यावरण अध्ययन के छात्रों को पर्यावरण कानून, अनुसंधान और न्यायिक प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव मिलता है। इंटर्नशिप आमतौर पर 4 सप्ताह की होती है और सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।

Jun 11, 2026 06:17 pm IST

-icon

आईडब्ल्यूएआई इंटर्नशिप योजना से छात्रों को मिलेगा अनुभव और मासिक वजीफा

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की इंटर्नशिप योजना के तहत स्नातक छात्रों को ₹10,000 और पोस्ट ग्रेजुएट व रिसर्च स्कॉलर्स को ₹20,000 मासिक वजीफा दिया जाता है। इंटर्नशिप पूरी करने पर अनुभव प्रमाण पत्र भी मिलता है। यह योजना जलमार्ग परिवहन और रिसर्च का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती है।

Jun 11, 2026 05:30 pm IST

-icon

डीएफएफटी योजना के तहत अधिकारियों को मिलेगी विदेश में प्रशिक्षण की सुविधा

कार्मिक,लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की डीएफएफटी योजना के तहत आईएएस,आईपीएस, आईएफओएस, केंद्रीय सचिवालय सेवा और राज्य सिविल सेवा के पात्र अधिकारियों को विदेशों में 6 से 12 महीने तक के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। इसका उद्देश्य प्रशासनिक क्षमता और वैश्विक अनुभव को बढ़ाना है।

Jun 11, 2026 04:42 pm IST

-icon

वयोश्रेष्ठ सम्मान योजना के तहत साहस दिखाने वाले वरिष्ठ नागरिक होंगे सम्मानित

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की वयोश्रेष्ठ सम्मान योजना के तहत असाधारण साहस और बहादुरी दिखाने वाले 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाता है। चयनित विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

Jun 11, 2026 03:28 pm IST

-icon

रामलिंगस्वामी पुनः प्रवेश अध्येतावृत्ति से वैज्ञानिकों को मिलेगा रिसर्च सहयोग

जैव प्रौद्योगिकी विभाग की रामलिंगस्वामी पुनः प्रवेश अध्येतावृत्ति योजना के तहत विदेश से लौटने वाले भारतीय वैज्ञानिकों को ₹1 लाख मासिक फेलोशिप, एचआरए और शोध कार्य के लिए लाखों रुपये का वार्षिक रिसर्च फंड दिया जाता है। यह योजना देश में उच्च स्तरीय वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देती है।

Jun 11, 2026 02:01 pm IST

-icon

इंस्पायर फेलोशिप योजना से मेधावी छात्रों को मिलेगी पीएचडी के लिए वित्तीय मदद

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इंस्पायर फेलोशिप योजना के तहत विज्ञान, इंजीनियरिंग, कृषि, फार्मेसी और चिकित्सा क्षेत्रों के मेधावी छात्रों को पीएचडी के लिए मासिक फेलोशिप, एचआरए और ₹20,000 वार्षिक आकस्मिक अनुदान दिया जाता है। यह सहायता अधिकतम 5 वर्षों तक उपलब्ध रहती है।

Jun 11, 2026 01:51 pm IST

-icon

आईसीएआर राष्ट्रीय प्रोफेसर और अध्येता योजना से मिलेगा शोध और वित्तीय सहयोग

आईसीएआर की राष्ट्रीय प्रोफेसर और राष्ट्रीय अध्येता योजना के तहत उत्कृष्ट कृषि वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों को राष्ट्रीय महत्व के शोध कार्यों के लिए वित्तीय सहायता, वेतनमान और अनुसंधान अनुदान प्रदान किया जाता है। यह योजना कृषि एवं संबद्ध विज्ञान में उच्च स्तरीय अनुसंधान को बढ़ावा देती है।

Jun 11, 2026 12:08 pm IST

-icon

डॉ. डी. एस. कोठारी अनुसंधान अनुदान से शिक्षकों को मिलेगा शोध के लिए आर्थिक सहयोग

यूजीसी की डॉ. डी. एस. कोठारी अनुसंधान अनुदान योजना के तहत नव नियुक्त स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों को शोध परियोजनाओं के लिए ₹10 लाख तक का अनुदान दिया जाता है। यह राशि दो वर्षों तक उपकरण, फील्डवर्क, रिसर्च सामग्री और यात्रा संबंधी खर्चों के लिए उपयोग की जा सकती है।

Jun 11, 2026 11:54 am IST

-icon

राष्ट्रीय अध्येतावृत्ति और छात्रवृत्ति योजना से एसटी छात्रों को मिलेगी आर्थिक सहायता

जनजातीय कार्य मंत्रालय की इस योजना के तहत अनुसूचित जनजाति के पात्र छात्रों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए ट्यूशन फीस, रहने का खर्च और अन्य वित्तीय सहायता दी जाती है। एमफिल और पीएचडी छात्रों को फेलोशिप भी मिलती है, जिसकी राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में भेजी जाती है।

Jun 10, 2026 06:52 pm IST

-icon

यूजीसी एमेरिटस फेलोशिप के तहत रिटायर्ड शिक्षकों को मिलेगा रिसर्च के लिए आर्थिक सहयोग

शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी की एमेरिटस फेलोशिप योजना के तहत योग्य सेवानिवृत्त शिक्षकों को दो वर्षों तक ₹31,000 प्रतिमाह मानदेय और ₹50,000 वार्षिक आकस्मिक अनुदान दिया जाता है। यह योजना अनुभवी शिक्षकों को उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध कार्य जारी रखने का अवसर प्रदान करती है।

Jun 10, 2026 06:47 pm IST

-icon

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश कर पाएं 7.40% सालाना ब्याज और नियमित आय

वित्त मंत्रालय की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक सुरक्षित निवेश पर 7.40% सालाना ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। योजना में तिमाही ब्याज भुगतान, धारा 80C के तहत टैक्स छूट और 5 वर्ष की मैच्योरिटी के साथ विस्तार की सुविधा भी मिलती है।

Jun 10, 2026 04:58 pm IST