Abhishek Singh

शॉर्ट बायो: अभिषेक सिंह पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

अभिषेक सिंह भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल को लीड कर रहे हैं। 2016 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण (आईनेक्स्ट) जैसे प्रमुख अखबार से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2016 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े और प्रिंट मीडिया में मजबूत पकड़ बनाने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। 2010 से 2016 तक खेल, स्वास्थ्य, जिला प्रशासन, रेलवे समेत पूरे परिवहन आदि से जुड़ी कवरेज से बड़ा नाम बनाया। 2016 से हिन्दुस्तान से जुड़े और वर्तमान में उच्च, कृषि व तकनीकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिसर्च रिपोर्टिंग

B.Sc (मैथ्स) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण अभिषेक को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह तकनीकी व उच्च शिक्षा बीट पर कमांड होने के साथ रिसर्च और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


शिक्षा और खेल विजन

शिक्षा और खेल विषयों पर अभिषेक को गहरी समझ है। उन्होंने आईआईटी जैसे संस्थानों में ड्रोन, यूएवी, कैंसर, हथियार, एयरोस्पेस, कृषि जैसे विषयों पर रिसर्च व नवाचार करने वाले वैज्ञानिकों के साथ इसरो, डीआरडीओ, यूजीसी, एआईसीटीई, आल इंडिया यूनिवर्सिटी के प्रमुखों के साथ खेल के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
इंटरनेशनल टेस्ट, वन-डे व टी-20 क्रिकेट मैच के साथ अन्य खेलों की कवरेज
सेलिब्रेटी, मिनिस्टर, शिक्षाविद व खिलाड़ी का साक्षात्कार
रिसर्च व नवाचार से जुड़े विषय
उच्च शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से जुड़े सेमिनार

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग युक्त हाइटेक डिजिटल लाइब्रेरी का मिलेगा छात्रों को लाभ

कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने गोल्डी मसाले के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत डिजिटल लाइब्रेरी को उन्नत किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा और गुणवत्ता वाले ज्ञान के संसाधनों की पहुंच बढ़ाना है। विद्यार्थियों और शोधार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों का लाभ मिलेगा।

Aug 16, 2026 08:15 pm IST

सतह कोटिंग व पर्यावरण अनुकूल पेंट तकनीक विकसित करेगा एचबीटीयू

कानपुर स्थित एचबीटीयू ने स्किनोमैट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ नैनो टेक्नोलॉजी पर आधारित अनुसंधान और तकनीकी सहयोग के लिए समझौता किया। यह तीन साल की अवधि में पर्यावरण अनुकूल पेंट तकनीक, पेंट निर्माण और इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करेगा, जिससे छात्रों को व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।

Aug 12, 2026 09:02 pm IST

प्रयोगशाला पशुओं के वैज्ञानिक व नैतिक उपयोग जानना जरूरी

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज (एसपीएस) में

Aug 12, 2026 08:50 pm IST

Kanpur News: बैडमिंटन में कानपुर नगर की टीम बालक टीम बनी चैम्पियन

Kanpur News: कानपुर में बीएनएसडी इंटर कॉलेज में 70वीं मंडलीय विद्यालयी बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन मनोज कुमार द्विवेदी ने किया। बैडमिंटन और टेबल टेनिस के विभिन्न वर्गों में कानपुर नगर और फर्रुखाबाद की टीमों ने प्रमुखता दिखाई। प्रतियोगिता में कई विजेता और उपविजेता टीमों का चयन हुआ।

Aug 12, 2026 07:01 pm IST

सेना के लिए भौगोलिक फीचर्स का ऑटोमेशन सिस्टम तैयार करेगा आईआईटी

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक भारतीय सेना के लिए भौगोलिक फीचर्स का ऑटोमेशन सिस्टम बना रहे हैं। यह सिस्टम छोटे पैमाने के मानचित्रों को बनाने की प्रक्रिया को तेजी से और सटीकता से पूरा करेगा। आईआईटी के वैज्ञानिक मिलेट्री सर्वे के साथ मिलकर इस तकनीक को विकसित करेंगे जिससे देश में स्वदेशी जियोस्पाटियल टेक्नोलॉजी को भी बढ़ावा मिलेगा।

Aug 12, 2026 06:50 pm IST

Kanpur News: ट्रॉफी संग विधानसभा पहुंचे छह टीमों के कप्तान

Kanpur News: कानपुर में यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की शुरुआत से तीन दिन पहले, गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर और सभी टीमों के कप्तान ट्रॉफी के साथ विधानसभा पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने समझाया कि यह लीग राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।

Aug 11, 2026 08:51 pm IST

Kanpur News: बालिका में फर्रुखाबाद तो बालक में कानपुर बना विजेता

Kanpur News: कानपुर में मंगलवार को मंडलीय विद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता-2026 का आयोजन हुआ, जिसमें 25 से अधिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कानपुर नगर ने अंडर-19 बालक वर्ग में पहला स्थान हासिल किया, जबकि फर्रुखाबाद ने अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग में विजेता बनकर कानपुर को उपविजेता किया।

Aug 11, 2026 08:08 pm IST

स्टेट पॉवरलिफ्टिंग: कानपुर ने जीते 13 स्वर्ण समेत 22 पदक

कानपुर की पुरुष और महिला टीमों ने बरेली में हुए राज्य स्तरीय पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पुरुष टीम ने द्वितीय और महिला टीम ने तृतीय स्थान पाया। कुल 13 स्वर्ण, 7 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी मिले।

Aug 11, 2026 06:25 pm IST

'तेरे-मेरे सपने' नहीं पड़ने देगा सात जन्मों के रिश्तों में गांठ

-डीएम ने वन स्टॉप सेंटर में किया केंद्र का शुभारंभ -युगलों को वैवाहिक जीवन सफल

Aug 10, 2026 09:53 pm IST

Kanpur News: देशभक्ति संगीत में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Kanpur News: कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक देशभक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के प्राचार्य ने राष्ट्रीय ध्वज और एकता का महत्व बताया। छात्रों ने समूह गान और एकल नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिला।

Aug 10, 2026 08:07 pm IST

Kanpur News: जोशुआ, एलिस, अथर्व और मायरा बने विजेता

Kanpur News: कानपुर के बिलाबांग इंटरनेशनल हाई स्कूल में 61वीं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 119 बच्चों ने भाग लिया, जिनमें कई आयु वर्गों के विजेता भी शामिल हैं। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्टता का प्रदर्शन करने वाले छात्रों की पहचान की गई।

Aug 09, 2026 06:51 pm IST

Kanpur News: रटने के बजाए लिखित नोट्स बनाकर तैयारी करें अंपायर

Kanpur News: कानपुर में यूपीसीए ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में अंपायर और स्कोरर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में नए क्रिकेट नियमों की जानकारी दी गई और प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने पेनल्टी नियम और बारिश से प्रभावित मैचों की गणना के बारे में भी बताया।

Aug 08, 2026 07:10 pm IST

रैली निकाल छात्रों ने दिया नशा मुक्त भारत का संदेश

कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता मार्च आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों और आम लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। मार्च में छात्रों, शिक्षकों और एनसीसी कैडेटों ने नशा मुक्त भारत का संदेश फैलाते हुए भाग लिया।

Aug 07, 2026 08:53 pm IST

Kanpur News: नशा व मानसिक तनाव से मुक्ति में मददगार है योग

Kanpur News: कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत 'योग के संग–स्वस्थ युवा, सशक्त भारत' विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

Aug 07, 2026 08:17 pm IST

छात्राओं ने दिखाई हथकरघा की समृद्ध परंपरा का आधुनिक दृष्टिकोण

कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया। छात्राओं ने विभिन्न बुनाई तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए भारतीय हथकरघा की सांस्कृतिक धरोहर को आधुनिकता के साथ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभाग की प्रमुख डॉ. आर्चना सिंह और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Aug 07, 2026 08:10 pm IST

मनुष्य का मन ही सबसे बड़ा मित्र और शत्रु

कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ आर्ट्स ने नशा मुक्ति के मनोवैज्ञानिक परिदृश्य पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। मुख्य वक्ता डॉ. रवि कुमार ने नशे को एक जटिल चिकित्सीय अवस्था बताया। कार्यक्रम का समापन 'से यस टू लाइफ, से नो टू ड्रग्स' के संदेश के साथ हुआ।

Aug 06, 2026 08:35 pm IST

प्रशिक्षण शिविर में अंपायर और स्कोरर सीख रहें बारीकियां

कानपुर में यूपीसीए द्वारा तीन दिवसीय अंपायर व स्कोरर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 35 जिलों के 133 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने क्रिकेट नियमों की गहरी समझ और आत्मविश्वास की महत्वता को बताया। कार्यशाला में सही ज्ञान और तकनीकी अपडेट रहने का सुझाव दिया गया।

Aug 06, 2026 06:37 pm IST

Kanpur News: नुक्कड़ नाटक कर युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक

Kanpur News: कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के आत्मोदय हॉबी क्लब द्वारा नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है। दो टीमें प्रदर्शन में शामिल थीं, जिन्होंने नशे के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक नुकसानों को दर्शाया।

Aug 05, 2026 08:48 pm IST

स्ववित्तपोषित शिक्षकों का नहीं बन रहा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

कानपुर विश्वविद्यालय स्ववित्त पोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. कमलेश यादव और महामंत्री डॉ. अखंड प्रताप सिंह ने सीएसजेएमयू के रजिस्ट्रार और डिप्टी रजिस्ट्रार से मुलाकात की। उनका ध्यान मुख्यमंत्री मुफ्त चिकित्सा योजना के तहत शिक्षकों के चिकित्सा कार्ड में आ रही समस्याओं पर था। रजिस्ट्रार ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

Aug 05, 2026 07:54 pm IST

ग्रीनपार्क में आज से शुरू होगा अंपायर व स्कोरर प्रशिक्षण शिविर

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 6 से 8 अगस्त के बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम में अंपायर और स्कोरर्स के लिए प्रशिक्षित शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभागियों की परीक्षा 9 अगस्त को होगी, जिसमें प्रदेशभर से 80-100 अंपायर और 40-50 स्कोरर शामिल होंगे।

Aug 05, 2026 07:24 pm IST