
रंगबाजी के लिए मशहूर इस जिले में शस्त्र के शौकीनों की संख्या भी कम नहीं है। यहां आत्मरक्षा से ज्यादा असलहे तो अपने रसूख को दिखाने के लिए रखे जाते हैं।

प्रयागराज में 2022 विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद मतदाता सूची में बड़े बदलाव हो रहे हैं। कई विधानसभा क्षेत्रों में वोटरों की संख्या में कमी आई है, जैसे हंडिया में 64,980, सोरांव में 45,951 और करछना में 87,794 वोटर कम हुए हैं। इससे चुनावी समीकरण में बदलाव की संभावना बढ़ गई है।

उप निबंधक कार्यालयों में विवाह पंजीकरण के लिए आधार सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। यह आदेश आईजी स्टांप द्वारा फर्जीवाड़ा रोकने के लिए जारी किया गया है। पति और पत्नी का आधार सत्यापन किया जाएगा, और बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठे के निशान लिए जाएंगे। बुजुर्गों के लिए आईरिस मशीन की व्यवस्था की गई है।

जमशेदपुर के नामकुम थाना क्षेत्र के खोजाटोली स्थित सैन्य छावनी में हवलदार 36 वर्षीय करनैल सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। उन्हें तीन गोलियां लगी हैं। पुलिस ने घटनास्थल से तीन राइफलें भी बरामद की हैं।

Loksabha Election: भाजपा ने जहां तीन विधायकों को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस ने अबतक एक और झामुमो ने दो विधायकों को अपनी पहली पसंद जताई है।

बाघमारा विधायक व धनबाद संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय को अदालतन नोटिस भेजा है।

पूर्वी सिंहभूम जिले में नॉर्थ ईस्ट से जारी हथियारों के लाइसेंस की तलाश शुरू कर दी गई है। लोकसभा चुनाव को लेकर जो आर्म्स लाइसेंस जमा किए गए हैं, उनमें नॉर्थ ईस्ट में बने हथियारों के लाइसेंस नहीं हैं।

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 21 साल पहले नक्सलियों के फरमान से बंद हुए राम मंदिर को CRPF ने फिर से खुलवाया है। रविवार को कैंप लगाकर मंदिर का ताला खोला गया।

जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत शॉपर्स स्क्वॉयर मॉल स्थित दरबार ज्वेलर्स में रविवार शाम चोर सेल्सगर्ल की आंख में मिर्ची पाउडर फेंककर लगभग तीन लाख रुपये की दो चेन व दो अंगूठी लेकर फरार हो गया।

सिंदरी रांगामटिया रेनबो क्लब के समीप क्रशर बस्ती निवासी व फुटबॉल खिलाड़ी 15 वर्षीय प्रीति राउत ने आर्थिक तंगी के चलते रविवार की दोपहर अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

मध्य प्रदेश के इंदौर में ऑस्ट्रेलियन नागरिक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, हार्ट अटैक से मौत हुई है। मृतक के बेटे ने इंदौर में शव दाह की अनुमति दी है।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अशोक गहलोत और PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर सियासी हमला बोला है। पेपरलीक का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पेपर लीक नहीं हुआ, इन लोगों ने बेचा है।

Loksabha Election: झारखंड में भाजपा मंदिर आंदोलन के जरिए ही मजबूत राजनैतिक स्थिति में पहुंची है। 1989 के चुनाव ने पार्टी ने तत्कालीन संयुक्त बिहार और आज झारखंड में शामिल 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Jharkhand Weather: राज्य में गुरुवार का दिन काफी गर्म रहा। रांची के तापमान में एक दिन में दो डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। विभिन्न जिलों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अभी अधिक है।

बांग्लादेशी नागरिकों को गुरुग्राम लाकर जयपुर में अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले गिरोह का गुरुवार को भंडाफोड़ हुआ। गिरोह का सरगना रांची के मांडर के करगे गांव का मोहम्मद मुर्तजा अंसारी है।

रांची जमीन घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर सबसे बड़ा खुलासा उनके ही प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू ने किया है। पिंटू के बयान का जिक्र ईडी ने चार्जशीट में किया है।

झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस नवनीत कुमार की अदालत ने गुरुवार को सरकार को यह बताने को कहा कि एमपी-एमएलए कोर्ट में लंबित मामलों की स्थिति क्या है।

रांची में चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कचहरी चौक समाहरणालय स्थित अभिलेखागार (रिकॉर्ड रूम) में घुसकर चोरों ने जमीन से संबंधित कई दस्तावेज की चोरी कर ली।

1990 से लगातार सात बार के विधायक वरिष्ठ झामुमो नेता नलिन सोरेन को झामुमो ने दुमका सीट से महासमर में उतारा है। दूसरी ओर गिरिडीह लोकसभा सीट पर टुंडी से 3 बार के विधायक मथुरा प्रसाद महतो को टिकट दिया है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक में लगी सप्तऋषियों की मूर्ति को बदलने की तीसरी बार तैयारी की जा रही है। फाइबर की बनी इन मूर्तियों को अब पत्थर की मूर्तियां बनाई जाएंगी।