योगिनी एकादशी पर क्या दान करें, जानें मेष से लेकर मीन राशि के लिए दान उपाय

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Yogini Ekadashi par kya daan kare : योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के नारायण स्वरूप की पूजा की जाती है। योगिनी एकादशी के दिन दान करने से न केवल भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, बल्कि घर में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती।

योगिनी एकादशी पर क्या दान करें, जानें मेष से लेकर मीन राशि के लिए दान उपाय

Yogini Ekadashi par kya daan kare, योगिनी एकादशी 2026 : धार्मिक दृष्टि से योगिनी एकादशी का दिन बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, योगिनी एकादशी के दिन व्रत, दान, स्नान, पूजन आदि शुक्रवार को, 10 जुलाई के दिन किया जाएगा। योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के नारायण स्वरूप की पूजा की जाती है। योगिनी एकादशी के दिन गंगा स्नान, पूजा, जप, तप और दान करने का विधान है। इस बार योगिनी एकादशी पर सुकर्मा और धृति योग के शुभ संयोग के साथ ही शुक्रवार का दिन होने से साक्षात लक्ष्मी-नारायण की कृपा का भी महायोग बन रहा है, जो अतिशुभकारी है। इस शुभ संयोग में दान करने से न केवल भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, बल्कि घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की भी कभी कमी नहीं होती। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए योगिनी एकादशी के दिन क्या दान करना शुभ रहेगा -

कब है योगिनी एकादशी 2026?

एकादशी तिथि प्रारम्भ - जुलाई 10, 2026 को सुबह 08:16 बजे

एकादशी तिथि समाप्त - जुलाई 11, 2026 को सुबह 05:22 बजे

योगिनी एकादशी पर क्या दान करें, जानें मेष से लेकर मीन राशि के लिए दान उपाय

मेष राशि- योगिनी एकादशी के दिन आपको घी और लाल रंग की वस्तु का दान करना चाहिए।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को योगिनी एकादशी के दिन कमल के फूल का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि- आपको योगिनी एकादशी के दिन हरी मूंग की दाल और जल का दान करना चाहिए।

कर्क राशि- किसी जरूरतमंद को योगिनी एकादशी के दिन खीर का दान करें।

सिंह राशि- योगिनी एकादशी के दिन गुड़ का दान करें।

कन्या राशि- योगिनी एकादशी के दिन किसी गरीब को भोजन कराएं या अन्न का दान करें।

तुला राशि- योगिनी एकादशी के दिन आपको सफेद तिल से बने लड्डू का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि- योगिनी एकादशी के दिन केसर या लाल वस्तु का दान करें।

धनु राशि- योगिनी एकादशी के दिन धनु राशि वाले धन का दान करें

मकर राशि- मकर राशि वालों को योगिनी एकादशी के दिन काले तिल से बने लड्डू का दान करना चाहिए

कुंभ राशि- इस राशि के लोगों को योगिनी एकादशी के दिन काला तिल और कंबल दान में देना चाहिए

मीन राशि- योगिनी एकादशी के दिन काला तिल या अन्न दान कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!