नहाने के बाद भी पूजा में बैठते ही क्यों छिड़का जाता है जल? जानें शुद्धि का धार्मिक महत्व

लाइव हिन्दुस्तान
share

Puja Shuddhikaran: स्नान के बाद भी पूजा में बैठते ही यजमान और सामग्री पर जल क्यों छिड़का जाता है। जानें 'ॐ अपवित्रः पवित्रो वा' मंत्र और शुद्धि का धार्मिक महत्व।

Significance of Water Sprinkling in Worship
पूजा में जल छिड़क कर शुद्धि

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ शुरू करने से पहले कई नियमों का विशेष तौर पर पालन किया जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि नहाकर पूजा के लिए आसन पर बैठने के बाद भी पंडित जी यजमान, पूजन सामग्री और पूजा स्थल पर जल के छींटे देते हैं। इस दौरान एक विशेष मंत्र का जाप भी किया जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब व्यक्ति पहले ही स्नान कर चुका होता है, तो पूजा से ठीक पहले दोबारा जल क्यों छिड़का जाता है? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसके पीछे शुद्धिकरण और मन को ईश्वर की आराधना के लिए तैयार करने का भाव जुड़ा है।

पूजा से पहले जल छिड़कने का क्या है महत्व?

हिंदू धर्म में पूजा से पहले जल छिड़कने की परंपरा को शुद्धिकरण से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि पूजा के लिए केवल शरीर की सफाई ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मन को भी शांत और एकाग्र करना जरूरी है। इसी भाव के साथ पंडित जी मंत्रोच्चार करते हुए यजमान पर जल छिड़कते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए पूजा शुरू करने से पहले पवित्रता का संकल्प लिया जाता है। धार्मिक दृष्टि से यह मन को सांसारिक उलझनों से हटाकर देवी-देवताओं की आराधना की ओर लगाने का एक तरीका भी माना जाता है।

'ॐ अपवित्रः पवित्रो वा' मंत्र क्यों पढ़ा जाता है?

पूजा के दौरान जल छिड़कते समय 'ॐ अपवित्रः पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोऽपि वा, यः स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं सः बाह्याभ्यन्तरः शुचिः' मंत्र का जाप किया जाता है। इस मंत्र में भगवान विष्णु को पुण्डरीकाक्ष कहा गया है, जिसका अर्थ कमल के समान सुंदर नेत्रों वाले भगवान से है। इसका भाव है कि व्यक्ति किसी भी अवस्था में हो, भगवान विष्णु का स्मरण उसे बाहरी और आंतरिक शुद्धता का भाव प्रदान करता है। इसी धार्मिक विश्वास के साथ पूजा से पहले मंत्र पढ़कर जल का छिड़काव किया जाता है।

शिव का त्रिशूल, विष्णु का चक्र… मां दुर्गा को किस देवता ने दिया कौन-सा अस्त्र?

जल और भगवान विष्णु का क्या है संबंध?

हिंदू धार्मिक मान्यताओं में जल को जीवन और पवित्रता का प्रतीक माना गया है। भगवान विष्णु की क्षीरसागर में शयन करने की पौराणिक कथा भी जल से जुड़ी है। मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु की नाभि से कमल प्रकट हुआ, जिस पर ब्रह्मा जी विराजमान हुए और उन्होंने सृष्टि की रचना की। इस कथा में जल, कमल और सृष्टि के बीच संबंध दिखाई देता है। यही वजह है कि पूजा-पाठ में जल को विशेष स्थान दिया गया है। जल के छींटे देना भी इसी पवित्रता के भाव से जुड़ी परंपरा मानी जाती है।

कहीं परेशानी की वजह न बन जाए रात में सोने से पहले शीशा देखना! जानें वास्तु के नियम

कमल और शंख के जल का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में कमल को पवित्रता और अनासक्ति का प्रतीक माना जाता है। कमल पानी में खिलता है, लेकिन उसकी पत्तियों पर पानी टिकता नहीं है। इससे यह संदेश जोड़ा जाता है कि मनुष्य संसार में रहते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करे, लेकिन मोह-माया में ना उलझे। दूसरी ओर, शंख को भी पूजा में पवित्र माना जाता है। कई अनुष्ठानों में शंख में जल भरकर उसका छिड़काव किया जाता है। इसके साथ ही फूल, अक्षत, फल, दीपक और अन्य पूजन सामग्री पर भी जल छिड़कने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे पूजा स्थल और सामग्री को शुद्ध करके आराधना के लिए तैयार किया जाता है।

दोस्ती हो या रिश्ता, ईमानदारी चाहते हैं ये 2 मूलांक वाले, भरोसा टूटते ही बना लेते हैं दूरी

पूजा की शुरुआत में जल का छिड़काव केवल एक रिवाज नहीं, बल्कि शरीर को आंतरिक रूप से ईश्वर से जोड़ने का एक माध्यम है। पूजा को पूर्ण फलदायी बनाने के लिए जल छिड़कने की यह शुद्धि परंपरा जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Navaneet Rathaur

लेखक के बारे में

Navaneet Rathaur

संक्षिप्त विवरण

नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।


विस्तृत बायो परिचय और अनुभव

डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।


नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise)

अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़नहाने के बाद भी पूजा में बैठते ही क्यों छिड़का जाता है जल? जानें शुद्धि का महत्व