Fengshui Tips: पर्स में रखते हैं पुराने बिल? कर दें बाहर नहीं तो होंगे ये 3 नुकसान
Wallet Feng Shui Tips: फेंगशुई मान्यता है कि पर्स में पुराने बिल और फालतू के कागज रखने से कई नुकसान हो सकते हैं। जानिए आखिर ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए?

वास्तुशास्त्र की तरह ही फेंगशुई में भी पर्स को सिर्फ पैसे रखने की ही जगह नहीं माना जाता है। इसे सुख-समृद्धि और एनर्जी के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। मान्यता है कि पर्स जितना साफ और सही तरीके से रखा जाएगा जिंदगी में पॉजिटिविटी उसी तरह से अट्रैक्ट होगी। हालांकि तमाम लोग पर्स में पुराने बिल, टिकट या फिर फालतू के कागज भी रखे रहते हैं जोकि सही तरीका नहीं है। फेंगशुई मान्यता के अनुसार अगर पर्स में इन चीजों को हमेशा रखा जाए तो ये आर्थिक स्थिति पर बुरा असर डाल सकते हैं। जानिए आखिर फेंगशुई के हिसाब से पर्स को सही तरीके से कैसे रखा जाए कि इसका लाभ भी मिले।
पर्स में पुराने बिल रखने के नुकसान
1. बढ़ेगा फालतू का खर्चा
फेंगशुई के अनुसार पर्स में रखी हुई चीजें भी एनर्जी लेकर चलती है। ऐसे में अगर पुराने बिल या फिर कागज इसमें रखे जाएंगे तो इससे पैसों की स्थिति धीरे-धीरे प्रभावित होती है। मान्यता है कि इसकी वजह से फालतू के खर्चे बढ़ने लगते हैं। ऐसी स्थिति बन सकती है कि बार-बार बजट बिगड़ेगा या फिर जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च होता ही रहेगा। ऐसे में फेंगशुई में पर्स में इन चीजों को रखना सही नहीं माना जाता है।
2. शुरू हो सकती है पैसों की तंगी
अगर आप अपने पर्स में पुराने बिल रखते हैं तो इससे पैसों की एनर्जी लंबे समय के लिए प्रभावित हो सकती है। ऐसी मान्यता है कि इस वजह से पैसों की तंगी शुरू हो सकती है और पैसा टिकना मुश्किल हो सकता है। कई बार तो ऐसी स्थिति भी बन सकती है कि धीरे-धीरे कर्जा लेने की स्थिति भी बन सकती है। इसी वजह से समय-समय पर पर्स से पुराने कागज हटा देने चाहिए।
3. तरक्की में आती है रुकावट
फेंगशुई के अनुसार पर्स में पुराने बिल रखने की आदत से तरक्की पर भी असर पड़ता है। माना जाता है कि खराब हो चुके कागज अगर पर्स में रखे जाए तो ये पॉजिटिव एनर्जी को बुरी तरह से प्रभावित करते हैं। साथ ही इसकी वजह से नौकरी में आगे बढ़ने के मौके देरी से मिलते हैं। वहीं बिजनेस से जुड़े लोगों को भी दिक्कतें आनी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में पर्स को साफ और हल्का ही रखने की कोशिश करनी चाहिए।
फेंगशुई के अनुसार ऐसे रखें अपना पर्स
1. पर्स को हमेशा साफ रखें और इसमें से फालतू के कागज हटा दें।
2. पर्स में नोट सीधा रखें और कोशिश करें ये फटे हुए ना हो।
3. फेंगशुई के अनुसार पुराना या फिर फटा हुआ पर्स इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
4. हो सके तो पर्स में हमेशा जरूरी कार्ड और पैसे ही रखें।
5. शुभ फल पाने के लिए पर्स में चांदी का एक सिक्का रखा जा सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो:
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र


