2027 में शनि साढ़ेसाती किस राशि के लिए सबसे भारी रहेगी, उस राशि को क्या-क्या सावधानी बरतनी होगी?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शनि साढ़ेसाती का सबसे कठिन फेज किस राशि पर होगा, ऐसे में उस राशि को क्या क्या चीजों में बचकर चलना होगा। आइए पढ़ें इसके बारे में

Shani Sadesati Meen Rashi in hindi
शनि साढ़ेसाती मीन राशि

अगर आपके कर्म अच्छे हैं तो साढ़ेसाती में आपके साथ अच्छा ही अच्छा होगा। साढ़ेसाती आपको पद और पैसा दिलाती है, इसलिएशआढ़ेसाती से हमेशा डरना ही नहीं चाहिए। इसको लेकर एक पहलू यह भी है कि साढ़ेसाती आपको लाभ भी देती हैं। शनि का असर होता है तो आप आलसी हो जाते हैं, लेकिन आपको मेहनत करना आना चाहिए, आप अपनी मेहनत से चीजों को सही भी कर लेंगे। अगर शनि आपकी कुंडली में सही जगह नहीं हैं तो इस समय कोई भी बिजनेस ना करें। नए साल की बात करें तो साल 2027 में कुंभ राशि का आखिरी फेज जून तक रहेगा। आपको अब आपके लिए चीजें अच्छी हो जाएंगी। शनि आपको अपने कर्म करने के बारे में कहता है। सिर्फ कर्म करने को कहता है। अगर आप दुनिया की किसी चीज चाह नहीं है तो शनि साढ़ेसाती आपको कोई समस्या नहीं दे सकते हैं। शनि की मेष राशि पर पहला चरण और मीन राशि पर मध्यम चरणरहेगा। ऐसे में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी। लेकिन अगर आप जिम्मेदारियों को समझ लेंगे तो शनि आपको कुछ नहीं करेंगे। शनि की साढ़ेसाती सबसे कठिन चरण मध्यम चरणहोता है।

मीन राशि को लवलाइफ, करियर में इस समय क्या दिक्कत आ सकती है?

मीन राशि के लिए नए साल में 3 जून तक और फिर 20 अक्चूबर के बाद का समय साढ़ेसाती का सबसे भारी समय कहलाएगा। ऐसे में शनि को प्रसन्न करना है तो कोशिश करें कि चीजों में देी होगी तो धैर्य रखें। अनुशासन से काम करें। इसके अलावा अपने कर्मो को सहीं रखें।इस दौरान शेयर मार्केट और सट्टे से दूर रहें। किसी को बड़ी रकम उधार ना दें। आपको मेहनत पर भरोसा करना है। शार्टकट से बचना होगा।

हेल्थ को लेकर क्या दिक्कतें आएंगी?

पैर की समस्या आपको हो सकती है, नींद और रोग प्रतिरोधक क्षमता का खास तौर पर आपको ध्यान रखना होगा। आपकी राशि का शनि थकान और उदासी ला सकता है।देर रात जागने से बचें। इसलिए कोशिश करें हेल्थ को लेकर भी अनुशासन रखें। किसी भी तरह की खराब आदतों को त्याग दें, वरना इस समय में लेने के देने पड़ सकते हैं।

इस समय में क्या नहीं करना करना है?

3 जून तक का समय और 20 अक्टूबर के बाद का समय आपके लिए दिक्कत वाला रहेगा। ऐसे में आपको इस समय क्या नहीं करना है, वो समझना होगा। आपको कोई काम बिना सोचे समझे नहीं करना है। अगर किसी कागज पर साइन करना है तो बिना सोचे समझें साइन करने से बचें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़2027 में शनि साढ़ेसाती किस राशि के लिए सबसे भारी रहेगी?