Palmistry: ऐसी हृदय रेखा होती है सच्चे प्यार की निशानी, पार्टनर के हाथ में ये है संकेत?
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हृदय रेखा के जरिए ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि सामने वाला व्यक्ति किसी रिश्ते को कितनी सच्चाई से निभा रहा है? जानिए कैसी हृदय रेखा सच्चे प्यार की निशानी होती है?

हस्तरेखा में हथेली की हर एक रेखा का कोई ना कोई मतलब होता है। हमारी हथेली में नौकरी, रिश्ते, स्वास्थ्य और भाग्य से संबंधित कई रेखाएं होती हैं। बात जब भी प्यार या रिश्तों की आती है तो हर किसी को जानना होता है कि सामने वाला व्यक्ति कितनी ईमानदारी के साथ रिश्ते को निभा रहा है। हस्त शास्त्र में बताया गया है कि कुछ रेखाओं के जरिए व्यक्ति के स्वभाव से लेकर उसके रिश्तों के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। इसके लिए हृदय रेखा के संकेत काफी मायने रखते हैं। जानिए हृदय रेखा से जुड़ी कुछ जरूरी बातें।
कहां होती है हृदय रेखा?
हस्तरेखा के अनुसार छोटी उंगली से शुरू गोकर तर्जनी या फिर बीच वाली उंगली की ओर जाती है। इस रेखा को देखकर समझा जा सकता है कि कोई व्यक्ति अपने रिश्ते में कितना सच्चा और इमोशनल है और इस पर कितना भरोसा किया जा सकता है? अगर किसी की हृदय रेखा एक दम साफ है और तर्जनी उंगली के ठीक नीचे यानी कि गुरु पर्वत तक आती है तो माना जाता है कि ये अच्छा है। जिन लोगों की हथेली में ऐसी हृदय रेखा होती है माना जाता है कि वो अपने पार्टनर की बातों को सिर-आंखों पर रखते हैं। साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि ऐसे लोग अपने रिश्ते को हर हाल में निभाते हैं।
सबसे बेहतर हृदय रेखा
अगर किसी व्यक्ति के हृदय रेखा के आखिरी में तीन शाखाएं निकली हुई हो जो देखने में एकदम त्रिशूल जैसी हो तो इसे बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे लोग अपने पार्टनर के लिए लकी साबित होते हैं। ये रिश्ते में प्यार और सम्मान बनाए रखते हैं। ऐसे लोग दूसरों की फीलिंग्स को अच्छी तरह से समझते हैं। यही वजह है कि इनके रिश्ते बहुत ही प्रोटेक्टेड और लॉन्ग टर्म वाले होते हैं।
गहरी हृदय रेखा का मतलब
हस्तरेखा के हिसाब से अगर किसी की हथेली में हृदय रेखा बिना कटे-फटे और साफ-सुथरी है तो इस संकेत को भी अच्छा माना जाता है। ऐसे व्यक्ति अपने रिश्ते को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं। ऐसे लोग हर छोटी-छोटी बात पर रिश्ता नहीं तोड़ते हैं और अपने पार्टनर की छोटी से छोटी बात का भी ख्याल रखते हैं। साथ ही ये लोग किए गए वादों को दिल से निभाते हैं।
ऐसी हृदय रेखा से रहें सावधान
1. अगर हृदय रेखा बीच में टूटी हुई है या फिर बीच वाली उंगली के नीचे ही खत्म हो जाए तो हस्तरेखा शास्त्र में इसे अच्छा नहीं माना जाता है।
2. अगर इस रेखा पर जाल सा निशान है। सब कुछ उलझा सा दिख रहा है तो मान्यता है कि ऐसे लोगों की लव लाइफ या फिर कोई भी रिश्ता उलझा हुई ही रहता है और इनके हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव ही आते रहते हैं।
डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो:
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र


