शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए कौन सा रत्न होता है शुभ? पढ़ें पहनने के नियम और फायदे

Apr 10, 2026 12:42 pm ISTDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share

रत्न शास्त्र के मुताबिक हर रत्न का किसी ना किसी ग्रह से संबंध होता है। इसी कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए कौन सा रत्न शुभ होता है? हालांकि कोई भी रत्न धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिष या रत्न विशेषज्ञ से परामर्श करना अनिवार्य है।

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए कौन सा रत्न होता है शुभ? पढ़ें पहनने के नियम और फायदे

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का खास महत्व होता है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, सौंदर्य, धन, संपत्ति, यश, वैभव, प्रेम, दांपत्य सुख आदि का कारक माना गया है। यदि कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत नहीं है, तो जातक को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई जातक शुक्र दोष के प्रभाव को कम करने के लिए रत्न धारण करते हैं। ज्योतिष में कई ऐसे रत्न का जिक्र मिलता है, जिन्हें धारण करने से हर तरह की समस्याओं का अंत हो जाता है। रत्न शास्त्र के मुताबिक हर रत्न का किसी ना किसी ग्रह से संबंध होता है। इसी कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए कौन सा रत्न शुभ होता है? हालांकि कोई भी रत्न धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिष या रत्न विशेषज्ञ से परामर्श करना अनिवार्य है।

2 रत्न हैं शुभ

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें धन की कमी, शादी न होना, मानसिक तनाव, खराब सेहत, समाज में बदनामी या पहचान न मिलना और लव लाइफ से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए 2 रत्न बेहद शुभ माने जाते हैं। ये 2 रत्न हैं हीरा और ओपल। चलिए जानते हैं इन्हें पहनने की विधि और नियम क्या है?

हीरा

रत्न शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है, उन्हें हीरा धारण करने की सलाह दी जाती है। इसे सोने या चांदी की अंगूठी में जड़वाकर दाएं हाथ की अनामिका या मध्यमा उंगली में पहनना शुभ माना जाता है। हीरे की सकारात्मक ऊर्जा से शुक्र ग्रह मजबूत होता है, जिससे जीवन में सुख, समृद्धि और स्थिरता आती है। हालांकि, हीरा पहनने का सही लाभ 21 वर्ष की आयु के बाद ही मिलता है।

किन्हें पहनना चाहिए हीरा

वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए हीरा धारण करना विशेष रूप से लाभकारी माना गया है।

अन्य फायदे

- हीरा पहनने से धन से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

- इसके अलावा करियर में स्थिरता आती है और काम के नए अवसर मिलने लगते हैं।

- हीरा पहनने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है और रिश्तों में मिठास आती है।

- कला, मीडिया, फैशन, अभिनय और डिजाइन जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए हीरा खास लाभकारी माना जाता है।

ओपल रत्न

यदि आप हीरा नहीं पहन सकते हैं, तो आप ओपल रत्न पहन सकते हैं। इससे कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में चांदी की अंगूठी में ओपल रत्न धारण करना लाभकारी माना जाता है। इससे शुक्र के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं, समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने लगता है। जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है, उनके लिए भी ओपल पहनना शुभ माना गया है। खासतौर पर वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए यह रत्न भाग्य को तेजी से चमकाने वाला माना जाता है।

ओपल पहनने के नियम

- ओपल रत्न को माणिक्य, मोती और मूंगा के साथ धारण करना उचित नहीं माना जाता।
- इसे नीलम और गोमेद के साथ पहना जा सकता है।
- ओपल को चांदी की अंगूठी में पहनना शुभ फलदायी माना गया है।
- इस रत्न को शुक्रवार के दिन तर्जनी (इंडेक्स फिंगर) में धारण करना बेहतर रहता है।
- पहनने से पहले ओपल को गाय के कच्चे दूध और गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए।
- शुद्ध करने के बाद अंगूठी को सफेद कपड़े पर रख दें।
- फिर ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ मंत्र की एक माला जप करें और इसके बाद अंगूठी धारण करें।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव

धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।

धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!