Palmistry: हथेली में ऐसी मनी लाइन देती है अमीरी का संकेत, जानें क्या आप भी हैं लकी?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की कुछ रेखाओं को धन-संपत्ति से जोड़कर देखा जाता है। जानें हाथ में मनी लाइन कहां होती है और साथ में जानें कि क्या आपकी हथेली में भी अमीरी के संकेत हैं?

where is money line in hand meaning types benefits palmistry
हाथ में मनी लाइन कहां होती है?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हमारे हाथ की लकीरें काफी कुछ कहती हैं। इन लकीरों को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाली जिंदगी कैसी होगी। क्या आपने कभी सोचा है कि किस्मत में आगे चलकर चीजें कैसी होंगी? क्या वो सब कुछ आपके पास होगा जिसके बारे में आज आप सोचते हैं या फिर जिसके लिए आप दिन रात मेहनत कर रहे हैं। शास्त्र के अनुसार हमारे हाथ की लकीरों में फ्यूचर का पूरा लेखा-जोखा छिपा होता है।

हाथ में कई तरह की लाइन होती है जोकि हमारे करियर, स्वास्थ्य, रिश्ते और आर्थिक स्थिति से जुड़े संकेत देते हैं। क्या आप जानते हैं कि हाथ में मनी लाइन कहां होती है? इस लाइन के जरिए आप समझ सकते हैं कि आने वाले समय में या फिर आपकी किस्मत में पैसा लिखा है या नहीं? इस लकीर से पता लगाया जा सकता है कि आपके पास वो सब कुछ होगा या नहीं जिसके बारे में आप सोचते हैं।

हस्त रेखा

यहां होती है मनी लाइन

हस्तरेखा शास्त्र के हिसाब से मनी लाइन की एक पार्टिकुलर जगह फिक्स नहीं होती है। हाथ में मुख्य रूप से ये दो जगह पर होती है। आप अपनी सबसे छोटी उंगली यानी कनिष्ठा को देखें इसके ठीक नीचे बुध पर्वत होता है। अगर आपको यहां पर छोटी-छोटी कई सारी खड़ी रेखाएं दिख रही हैं तो यही मनी लाइन होती है। इसके अलावा रिंग फिंगर के नीचे भाग्य रेखा होती है। हथेली के बीच से निकली हुई सीधी रेखा अगर अगर आपकी बीच वाली उंगली की ओर आती है जो उसे भाग्य रेखा कहते हैं। अगर आपके हाथ में ये रेखा काफी साफ और बिना कटे हुए बनी है तो पैसों के मामले में इसे अच्छे संकेत के रूप में देखते हैं।

मनी लाइन से जुड़ी जरुरी बातें-

1. अगर आपके हाथ में मनी लाइन एकदम गहरी है और साफ-सुथरी बनी हुई है तो समझ जाए पैसों के मामले में आप लकी साबित होने वाले हैं। दरअसल ऐसे लोगों को अपनी जिंदगी में कभी ना कभी ऐसा धन लाभ जरूर मिलता है जो जिंदगी भर की शिकायतों को दूर कर सकता है।

2. वहीं अगर हाथ में मनी लाइन थोड़ी टेढ़ी या फिर रुकी हुई है तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है। इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आपको पैसों की दिक्कत होगी। पैसा आएगा लेकिन उसका टिकना मुश्किल होगा। हो सकता है कि ऐसे लोगों को इनकम के सोर्स ज्यादा ना मिल पाए और शुरुआती दिनों में थोड़ा स्ट्रगल भी करना पड़े।

3. इसके अलावा अगर आपकी हथेली में मनी ट्रायंगल बनता है तो इसे भी काफी लकी माना जाता है। ये शेप मस्तिष्क रेखा, भाग्य रेखा और जीवन रेखा के मिलने से ही बनती है। हस्तरेखा शास्त्र में इसे काफी लकी माना जाता है। शास्त्र मान्यता है कि ऐसे लोग पैसा खूब कमाते भी हैं और उसकी सेविंग्स भी अच्छे से करते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Palmistry: हथेली में ऐसी मनी लाइन देती है अमीरी का संकेत, आप हैं लकी?