जन्माष्टमी के बाद तुरंत ना हटाएं लड्डू गोपाल का झूला! जानें क्या है सही नियम
क्या जन्माष्टमी समाप्त होते ही हटा देना चाहिए लड्डू गोपाल का झूला? जानिए शास्त्रों के अनुसार सही नियम, झूला हटाने की विधि और कान्हा की नित्य सेवा से जुड़ी जरूरी बातें।

जन्माष्टमी की आधी रात को कृष्ण जन्म के बाद कान्हा को पालने या झूले में झुलाने की परंपरा है। यह भगवान के प्रति प्रेम और समर्पण दिखाने का तरीका माना जाता है। जन्माष्टमी के दिन घरों और मंदिरों में झांकी सजाई जाती है और विशेष झूला लगाया जाता है। कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि पर्व खत्म होते ही झूला तुरंत हटा देना चाहिए या नहीं। शास्त्र में अगले दिन झूला हटाना कोई अनिवार्य नियम नहीं है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
अगले दिन हटाना जरूरी नहीं
जन्माष्टमी के दूसरे दिन ही झूला हटाने को लेकर कोई शास्त्रीय नियम नहीं है। अगर झूला साफ-सुथरा है और पूजा स्थान के पास इसे रखने की जगह है, तो लड्डू गोपाल को उसी में विराजमान रखा जा सकता है। जन्माष्टमी के बाद भी यदि घर में लड्डू गोपाल की नित्य सेवा हो रही है, तो उसे पहले की तरह जारी रखनी चाहिए।
झूला कब हटाएं?
झूला हटाने को लेकर कोई एक निश्चित दिन नहीं होता है। कुछ घरों में जन्माष्टमी के अगले दिन झूला हटा दिया जाता है। वहीं कुछ परिवार में कई दिन तक कान्हा को झूला झुलाते हैं। जगह कम हो, साफ-सफाई में दिक्कत आ रही हो या झूला ढीला पड़ जाए, तो इसे हटा देना बेहतर होता है।
झूला से लड्डू गोपाल को हटाते समय क्या करे?
जन्माष्टमी के खास अवसर पर लगाए गए झूले को अगर आप हटाने का मन बना लिए हैं, तो सबसे पहले लड्डू गोपाल को प्रणाम कर उन्हें सम्मानपूर्वक झूले से उतारें। झूले से उन्हें उतारने के बाद उनके नियमित आसन पर विराजित कर दें। इसके बाद झूले को अच्छी तरह से साफ करके अच्छे तरीके से रख दें, ताकि अगले साल इसका आप फिर से इस्तेमाल कर सकें।
कितने दिन तक झुला में रह सकते हैं लड्डू गोपाल?
बता दें कि लड्डू गोपाल को झूला में रखने का कोई एक तय दिन नहीं है। अगर आपके घर में पूजा स्थान के पास पर्याप्त जगह है, तो आप लड्डू गोपाल को झूला में ही रख सकते हैं। लेकिन इस चीज का ध्यान रखें कि झूला गंदा ना हो और लड्डू गोपाल की नियमित सेवा होती रहे।
नित्य सेवा सबसे जरूर
झूला रहे या सिंहासन, लड्डू गोपाल की रोज की सेवा जरूरी है। स्नान, वस्त्र, भोग और आरती का क्रम टूटने ना दें। पर्व की झांकी और उल्लास कुछ दिनों की होती है, लेकिन लड्डू गोपाल की सेवा पूरे साल की। झूला रखने का निर्णय घर की सुविधा और श्रद्धा से लें। जगह हो तो कुछ दिन और विराजमान रख सकते हैं। जगह ना हो तो अगले दिन भी हटाया जा सकता है।
जन्माष्टमी के बाद लड्डू गोपाल का झूला हटाने को लेकर कोई विशेष नियम नहीं है। आप अपनी सुविधा और स्थान के अनुसार, जब चाहें झूले को ससम्मान हटाकर कान्हा की नियमित सेवा जारी रख सकते हैं।


