कब है सर्वपितृ अमावस्या, इस दिन क्या दान करना चाहिए?, षष्ठी और सप्तमी का श्राद्ध कब?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

sarv pitru amavasya: पितृपक्ष का आखिरी दिन क्यों खास माना जाता है। इस दिन क्या दान करना चाहिए जानें इस बारे में।

Sarvpitru Amavasya
सर्वपितृ अमावस्या किस दिन है?

पितृपक्ष का महीना चल रहा है, इसके बाद इसका समापन 10 अक्टूबर को होगा। इसे सर्वपितृ अमावस्या कहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन पितरों की विदाई की जाती है। सभी पितृ जो इस माह अपनेी संतानों से मिलने आते हैं, वो इस दिन विदा होते हैं। इसलिए उनकी विदाई के समय भी तर्पण करना जरूरी होता है। इस दिन अमावस्या पर ऐसे पितरों का भी तर्पण होता है, जो किसी वजह से आप भूल गए हों। ऐसे पितरों के लिए दान और तर्पण अमावस्या के दिन करना चाहिए। इस दिन हम उन सभी पूर्वजों का श्राद्ध कर सकते हैं जिनकी मृत्यु की सही तिथि हमें याद नहीं है, वहीं वे लोग जो भी इस दिन तर्पण कर सकते हैं जो आपके भूले बिसरे पितर हैं।

पितरों तक जाता है यह दान

आपको बता दें कि सर्वपितृ अमावस्या पर जो दान कियाजाता है वो पितरों तक पहुंचता है। इससे न सिर्फ उनकी आत्मा को तृप्त होती है, बल्कि वे आपकोआशीर्वाद देकर जाते हैं। इससे घर में खुशहाली आती है। इसके अलावा इस दिन दान आदि भी करना चाहिए। इस दिन अन्न और काले तिल का दान करना चाहिए। पंखा, पानी, छाता, जूते चप्पल और पितरों के लिए कपड़ों का दान करना भी उत्तम होता है। अगर आप इस दिन दान देने और श्राद्ध करने में सक्षम नहीं हैं तो आप सिर्फ गाय को हरा चारा खिला दें या कुत्तों-कौवों को भोजन देना (पंचबलि कर्म) आपके श्राद्ध को सफल बना सकते हैं। श्राद्ध और तर्पण में पिता पक्ष की तीन पीढ़ियों पिता, पितामह और प्रपितामह तथा माता पक्ष की तीन पीढ़ियों माता, पितामही और प्रपितामही का श्राद्ध एवं तर्पण किया जाता है।

1 अक्टूबर को होगा पंचमी और षष्ठी तिथि का श्राद्ध

पितरों की प्रसन्नता के लिए महालय पक्ष में चल रहे तर्पण और श्राद्ध के उपलक्ष्य में पंचमी और षष्ठी तिथि का श्राद्ध एक अक्टूबर को किया जाएगा। श्राद्ध की तिथि को लेकर चल रहे संशय है श्राद्ध हमेशा मध्यान्ह अथवा अपराह्न काल में प्राप्त होने वाली तिथि में ही किया जाना उचित माना गया है। अब षष्ठी तिथि एक अक्टूबर को दोपहर 12:35 बजे से शुरू होकर दो अक्टूबर की सुबह 10:15 बजे समाप्त होगी। कुछ जगहों पर सप्तमी और षष्ठी का श्राद्ध 2 अक्टूबर को भी किया जाएगा। सप्तमी तिथि का श्राद्ध दो अक्टूबर को सुबह 10:15 बजे के बाद किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़कब है सर्वपितृ अमावस्या, इस दिन क्या दान करना चाहिए?, षष्ठी और सप्तमी का श्राद्ध