Diwali Kab Hai: छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली कब मनाना रहेगा उत्तम? जानें ज्योतिर्विद की राय

Diwali Kab Hai: छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली कब मनाना रहेगा उत्तम? जानें ज्योतिर्विद की राय

संक्षेप:

Choti Diwali and Diwali Date 2025: इस बार छोटी दिवाली व दिवाली की तारीख को लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन की स्थिति है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आखिरी छोटी दिवाली व दिवाली किस दिन मनाना उत्तम रहेगा, तो जानें पंडित जी से।

Oct 19, 2025 08:01 am ISTSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

Choti Diwali Kab hai 2025, Diwali (Deepawali) 2025 Date: हिंदू धर्म में दिवाली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है। छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी, रूप चतुर्दशी या रूप चौदस के नाम से जानते हैं। दिवाली का त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। जिसे बड़ी दिवाली या दीपावली के नाम से जाना जाता है। दिवाली के दिन प्रदोष काल में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के पूजन का विधान है। मान्यता है कि दिवाली पर गणेश-लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। इस साल छोटी दिवाली व दिवाली की तारीख को लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन की स्थिति है। जानें ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय से इस बार छोटी दीवाली व दीवाली किस दिन मनाना रहेगा उत्तम।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

छोटी दीवाली कब है 2025: पंडित उपाध्याय के अनुसार, दिवाली से ठीक एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाई जाती है। छोटी दिवाली का पर्व चतुर्दशी तिथि को मनाना उत्तम माना गया है। इस बार उदयातिथि में चतुर्दशी 19 अक्टूबर को मान्य है। इस तरह से छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था। छोटी दिवाली के दिन लोग यम के लिए दीपदान भी करते हैं। इस दिन हनुमान जी की पूजा भी अत्यंत शुभ व फलदायी मानी जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
दिवाली बाद इन 3 राशियों का बढ़ेगा धन-धान्य, 2 नवंबर को शुक्र करेंगे तुला गोचर

छोटी दिवाली पूजा मुहूर्त: पंचांग के अनुसार, नरक चतुर्दशी की शुरुआत 19 अक्टूबर 2025, रविवार को दोपहर 01 बजकर 51 मिनट से होगी, जिसका समापन अगले दिन 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को दोपहर 03 बजकर 44 मिनट पर होगा।

दिवाली 2025 कब है: पंडित जी के अनुसार, जिस अमावस्या तिथि में प्रदोष काल, निशीथ काल व महा निशीथ काल विद्यमान होता है, वह तिथि ही दिवाली पूजन के लिए उपयुक्त मानी गई है। इस बार 20 अक्टूबर को यह शुभ संयोग मिल रहा है। दिवाली पूजन के लिए प्रदोष काल अत्यंत शुभ माना गया है। अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर 2025 को दोपहर 03:44 बजे से अगले दिन 21 अक्टूबर 2025 शाम को 05:54 बजे तक रहेगी।

दिवाली गणेश-लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 2025: दिवाली के दिन गणेश-लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 08 मिनट से रात 08 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। पूजन की कुल अवधि 01 घंटा 11 मिनट है।

प्रदोष काल - 05:46 पी एम से 08:18 पी एम

वृषभ काल - 07:08 पी एम से 09:03 पी एम

read moreये भी पढ़ें:
दिवाली पर तुला राशि में ग्रहों का जमावड़ा: त्रिग्रही योग से 6 राशियों को लाभ
Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वह ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़ी खबरें देखती हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की रहने वालीं सौम्या ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में पीजी किया है। अपने करियर की शुरुआत हैदराबाद स्थित एक लोकल न्यूज पोर्टल से की और उसके बाद जनसत्ता, क्विंट हिंदी और जी न्यूज होते हुए पिछले चार सालों से लाइव हिन्दुस्तान में हैं। सौम्या पत्रकारिता जगत में पिछले सात सालों से कार्यरत हैं। नई जगहों पर घूमना, भजन सुनना और नए लोगों से जुड़ना बहुत पसंद है। बाकी वक्त बेटी के साथ सपने देखने में बीतता है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!