Palmistry: लव लाइफ में दिखते हैं कई उतार-चढ़ाव, अगर हाथ में हो ऐसी हृदय रेखा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार के अनुसार हृदय रेखा व्यक्ति के रिश्तों और फीलिंग्स से जुड़ी कई बातें बताती है। जानें हथेली में जंजीरदार हृदय रेखा होने पर लव लाइफ पर इसका क्या असर पड़ता है?

palmistry
हस्तरेखा शास्त्र

हस्तरेखा शास्त्र के हिसाब से हथेली की हर एक रेखा काफी मायने रखती है। हर एक रेखा का मतलब हमारी जिंदगी से जुड़ा होता है। हाथ की रेखाओं के जरिए किसी भी व्यक्ति की जिंदगी के बारे में करीब से जाना जा सकता है। हाथ में हृदय रेखा होती है जोकि बहुत ही खास होती है। हाथ में उंगलियों को ठीक नीचे वाली रेखा को ही हृदय रेखा कहा जाता है। किसी में ये रेखा सीधी और क्लियर होती है। तो किसी के हाथ में ये रेखा थोड़ी उलझी हुई होती है। वहीं कुछ लोगों के हाथ में ये रेखा छोटी-छोटी कड़ियों से मिलकर बनती है और इसी वजह से इसे जंजीरदार हृदय रेखा के नाम से भी जाना जाता है। अगर किसी के हाथ में ये रेखा होती है तो जानिए इसका मतलब क्या है?

1. दिल से बहुत सोचते हैं ऐसे लोग

जिन लोगों की हृदय रेखा में जंजीर जैसी आकृति होती है ऐसे लोग काफी इमोशनल होते हैं। हर छोटी-छोटी बात को ये लोग दिल से सोचते हैं। अगर किसी व्यक्ति के बात-व्यवहार में जरा सा भी बदलाव आएगा तो इस चीज को ये दिल से पकड़ते हैं। इनके साथ एक दिक्कत ये आती है कि ये अपनी दिक्कत को दूसरों के साथ जल्दी शेयर नहीं करते हैं। अंदर ही अंदर ये हर चीज को बहुत ही गहराई से सोचते हैं लेकिन किसी को एहसास भी नहीं होते देते हैं कि इनके दिमाग में क्या चल रहा है।

2. हर किसी पर नहीं करते हैं भरोसा

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग जल्दी किसी पर भरोसा नहीं कर पाते हैं। इनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है कि रिश्ते में भरोसा हो। किसी भी रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले ये काफी सोच-विचार करते हैं। अगर एक बार ये किसी पर भरोसा कर लें तो फिर उसका साथ कभी नहीं छोड़ते हैं हालांकि इनका भरोसा जीतना काफी मुश्किल है।

pal

3. रिश्ते में अप्ड एंड डाउन

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर हाथ में हृदय रेखा एकदम जंजीर की तरह बनी है तो इसका एक संकेत ये भी होता है कि ऐसे लोगों की लव लाइफ आसान नहीं रहती है। इन्हें अपने रिश्ते में कई तरह के अप्स एंड डाउन देखने को मिलते हैं। हालांकि अपनी लव लाइफ को लेकर ये लोग काफी सीरियस होते हैं। इनके साथ ये दिक्कत आ सकती है कि ये कई बार रिश्ते में करीब आना चाहते हैं तो वहीं कुछ दिन में इन्हें मन करेगा कि थोड़ी दूरी बना ली जाए। अगर इन्हें समझदार और धैर्य वाला पार्टनर मिल जाए तो चीजें इनके लिए काफी बेहतर होती हैं।

4. समझते हैं दूसरों की फीलिंग्स

अगर आपके हाथ में ऐसी हृदय रेखा है तो इसे सिर्फ कमजोरी से जोड़कर नहीं देखा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग दूसरों की फीलिंग्स को बहुत ही अच्छे से समझ जाते हैं। किसी के चेहरे और हाव भाव से ऐसे लोग आसानी से अंदाजा लगा लेते हैं कि आखिरकार क्या चल रहा है? क्रिएटिव कामों में इनका मन खूब लगता है। राइटिंग, म्यूजिक और एजुकेशन की फील्ड में इनका यही नेचर बहुत हद तक चीजों को आसान बनाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Palmistry: लव लाइफ में दिखते हैं कई उतार-चढ़ाव, अगर हाथ में हो ऐसी हृदय रेखा