Hindi Newsधर्म न्यूज़what is the meaning of triangle in palm Tribhuj sign on palm palmistry Hatheli par tribhuj ka nishan

Palmistry: हथेली पर त्रिभुज बनने का क्या अर्थ होता है? जानें इससे जुड़े संकेत

  • Hatheli par tribhuj: हथेली पर त्रिभुज का निशान बहुत ही शुभ माना गया है। हालांकि हथेली के अलग-अलग हिस्से पर त्रिभुज का निशान अलग-अलग फल देता है।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 2 Dec 2024 11:42 AM
share Share
Follow Us on
Palmistry: हथेली पर त्रिभुज बनने का क्या अर्थ होता है? जानें इससे जुड़े संकेत

Hatheli par tribhuj ka nishan: व्यक्ति की हथेली पर कई रेखाएं व निशान बनते हैं। हथेली पर बनने वाले निशान भी व्यक्ति के व्यक्तित्व व स्वभाव आदि से जुड़ी जानकारी देते हैं। आज हम आपको बता रहे हथेली पर बनने वाले त्रिभुज के निशान के बारे में। हस्त रेखा शास्त्र में त्रिभुज के निशान का खास महत्व होता है। जानें हथेली पर बनने वाला त्रिभुज का निशान क्या संकेत-

1. हथेली पर बड़ा त्रिभुज का निशान होना- हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, अगर हथेली पर बड़ा त्रिभुज का निशान बनता है तो ऐसा व्यक्ति नरम दिल का माना जाता है। ऐसे लोग दूसरों की भलाई के बारे में सोचते हैं और मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

2. चंद्र रेखा के ऊपर त्रिभुज का निशान- जिन लोगों की हथेली पर चंद्र रेखा के ऊपर त्रिभुज का निशान होता है, ऐसे लोगों को जीवन में विदेश जाने का मौका जरूर मिलता है। इन लोगों में लीडरशिप क्वालिटी होती है।

3. शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान- हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली पर शुक्र पर्वत पर हथेली पर त्रिभुज का निशान होता है, ऐसे लोग बहुत ही आकर्षक होते हैं। ये लोग दूसरों का ध्यान आकर्षित करने वाले होते हैं। ये अपनी बुद्धिमानी के दम पर सफलता हासिल करते हैं।

4. आयु रेखा पर त्रिभुज का निशान- आयु रेखा पर त्रिभुज का निशान दीर्घायु होने का संकेत देता है। आयु रेखा पर त्रिभुज का निशान शुभ संकेत देता है।

5. मस्तिष्क रेखा पर त्रिभुज का निशान- अगर किसी व्यक्ति के मस्तिष्क रेखा पर त्रिभुज का निशान बनता है, तो ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। कहा जाता है कि इन लोगों को सामाजिक मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Select your Family and Friends Horoscope

अगला लेखऐप पर पढ़ें