Hindi Newsधर्म न्यूज़What is meaning of the square sign on your palm hatheli par varg ka nishan

Palmistry: हथेली पर वर्ग बनने का क्या मतलब होता है? जानें इससे जुड़े संकेत

  • Hatheli par varg ka nishan: हथेली पर कई तरह के निशान बनते हैं। जानें हथेली पर वर्ग के निशान का क्या अर्थ होता है-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 Dec 2024 09:39 AM
share Share
Follow Us on

Hatheli par varg ka nishan: व्यक्ति की हथेली पर कई रेखाएं या निशान होते हैं। हथेली पर बनने वाले कुछ निशान शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ। हस्त रेखा शास्त्र में हथेली पर बनने वाले वर्ग का निशान शुभ माना गया है। कहा जाता है कि वर्ग का निशान सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है। जानें हथेली पर बनने वाले अलग-अलग पर्वतों पर वर्ग का निशान बनने का क्या अर्थ होता है।

शुक्र पर्वत पर वर्ग का निशान- अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत पर वर्ग का निशान अत्यंत शुभ माना गया है। अगर यह निशान मध्य में हो तो जुनून के कारण होने वाली परेशानियों से रक्षा करता है। ऐसे लोगों का पारिवारिक जीवन खुशहाल रहता है।

चंद्र पर्वत पर वर्ग का निशान- मणिबंध के ऊपर शुक्र पर्वत पर के बगल में चंद्र पर्वत होता है। कहा जाता है कि चंद्र पर्वत पर वर्ग का निशान व्यक्ति को क्रिएटिव बनाता है। यह व्यक्ति को कल्पनाशील बनाता है।

बुध पर्वत पर वर्ग का निशान- छोटी अंगुली के नीचे बुध पर्वत पर वर्ग का निशान शुभ माना गया है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, यह निशान व्यक्ति को अच्छा बिजनेमैन बनाता है। ऐसे व्यक्ति अच्छे सेल्समैन या एजेंट भी होते हैं।

मंगल पर्वत पर वर्ग का निशान- हाथ में मंगल के दो स्थान होते हैं। एक जीवन रेखा के नीचे अंगूठे के पास और दूसरा हृदय रेखा के ठीक नीचे मस्तिष्क रेखा के पास। मंगल पर्वत पर वर्ग का निशान शत्रुओं पर विजय दिलाता है। ऐसे लोग भूमि-भवन के मालिक होते हैं।

गुरु पर्वत पर वर्ग का निशान- गुरु पर्वत तर्जनी अंगुली के ठीक नीचे के उभार लिए भाग को कहते हैं। गुरु पर्वत पर वर्ग का निशान व्यक्ति के भाग्योदय में सहायक होता है। ऐसे लोग जीवन में महत्वपूर्ण कार्य शीघ्र जल्द संपन्न करते हैं। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसे व्यक्ति का जीवनसाथी आकर्षक व सुंदर होता है।

सूर्य पर्वत पर वर्ग का निशान- सूर्य पर्वत हथेली में अनामिका अंगुली के नीचे होता है। सूर्य पर्वत पर वर्ग का निशान व्यक्ति को व्यापार करने की क्षमता प्रदान करता है। इस निशान के प्रभाव से लोग अपने काम से नाम कमाते हैं।

शनि पर्वत पर वर्ग का निशान- शनि पर्वत मध्यमा अंगुली के नीचे होता है। शनि पर्वत पर वर्ग का निशान व्यक्ति को अपने कामकाज में सफलता हासिल करता है। कहा जाता है कि यह निशान परेशानियों या बाधाओं का समाधान दिलाता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें