क्या है हनुमान जी का चालीस दिन का चलिया, दिन में कितनी बार पढ़ें हनुमान चालीसा, आज बड़ामंगल पर जानें

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Hanuman ji ko prasann kaise karein: आज बड़ा मंगल है। इस दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए विभिन्न उपाय किए जाते हैं,यहां हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बता रहे हैं जो हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए खास बताई गई हैं।

क्या है हनुमान जी का चालीस दिन का चलिया, दिन में कितनी बार पढ़ें हनुमान चालीसा, आज बड़ामंगल पर जानें

आज बड़ा मंगल है। इस दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए विभिन्न उपाय किए जाते हैं,यहां हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बता रहे हैं जो हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए खास बताई गई हैं। हनुमान चालीसा का 40-दिवसीय अनुष्ठान चलिया कहलाता है। ऐसा कहा जाता है कि हनुमान जी की पूजा के लिए रोज 40 दिन तक मंदिर जाएं और वहां हनुमान चालीसा का पाठ करें। ध्यान रहें कि इसका नियम नहीं टूटना चाहिए। इस दौरान कई नियमों का पालन करना चाहिए। जब चालीस दिन पूरे हो जाएं तो उनके नाम का भंडारा करना चाहिए। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हनुमान जी की कृपा पाने के लिए यह बहुत खास माना जाता है। इसके लिए सुबह सवेरे उठकर स्नान करके 40 दिनों तक रोजाना हनुमान जी के मंदिर जाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें हनुमान जी के आगे दीपक जलाएं। इसमें कई नियमों का पालन भी किया जाता है, जैसे ब्रह्मचर्य का पालन और सात्विक भोजन करना शामिल है। यहां इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कोई दिन छूटे नहीं। अगर कोई दिन यह नियम छूट जाता है तो फिर इसे दोबारा से शुरू करना चाहिए। ऐसा करने से भय, और बुरी नजर नहीं लगती। शनि दोष कम होते हैं और सबसे बड़ा हनुमान जी की कृपा मिलती है।

एक दिन में कितनी बार करें हनुमान चालीसा का पाठ
हनुमान चालीसा की हर चौपाई में गजब भी शक्ति हैं, अगर आप रोज हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो आपके अंदर, साहस, मुश्किलों से लड़ने के लिए शक्ति, आपके सभी कार्य बनन लगते हैं। इसलिए हनुमान चालीसा का पाठ कोई नेगेटिव विचारों वाला इंसान पढ़ता है तो उसमें भी सकारात्मकता आने लगती है। हनुमान चालीसा का 11, 21, या 108 बार पाठ करना चाहिए, जो आपकी भक्ति पर निर्भर करता है। इसकी चौपाई आपको हर किसी डर से मुक्ति दिलाती है। इसलिए दिन में एक बार या जितनी बार मन है हनुमान चालीसा का पाठ करें, लेकिन यह पूरी श्रद्धा से होना चाहिए, किसी दवाब में आकर कई बार पढ़ें और मन ना लगे तो बेकार है, इसलिए जितनी भी बार पढ़ें तो पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ

इस बार ज्येष्ठ मास में कितने मंगल

आपको बता दें कि ज्येष्ठ मास शुरू हो गया है। इस बार अधिकमास होने के कारण 8 बड़े मंगल पड़ रहे हैं। इस बार इस बार 5, 12, 19, 26 मई के बाद 2, 9, 16 और 23 जून को बड़ा मंगल हैं।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!