साप्ताहिक टैरो राशिफल 8 से 13 सितंबर 2026: मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Weekly Tarot Horoscope 8 to 13 September 2026: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह। पढ़ें करियर, धन, प्रेम और पारिवारिक जीवन की सटीक टैरो भविष्यवाणी।

Weekly Tarot Reading
साप्ताहिक टैरो राशिफल

8 से 13 सितंबर 2026 का सप्ताह कई राशियों के लिए सोच-समझकर फैसले लेने का संकेत दे रहा है। कहीं पुरानी परेशानी से निकलने का रास्ता दिखाई देगा, तो कहीं नया मौका मिलने के बाद भी तुरंत हां कहना ठीक नहीं होगा। करियर, धन और रिश्तों में इस सप्ताह जल्दबाजी के बजाय परिस्थितियों को समझना जरूरी रहेगा। टैरो के संकेतों के अनुसार, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह किसी पुरानी इच्छा के पूरा होने का संकेत दे रहा है। हालांकि, मनचाही चीज मिलने के बाद भी आपको लगेगा कि इससे सारी परेशानियां खत्म नहीं हुई हैं। किसी पुराने दुख या निराशा से बाहर निकलने का रास्ता मिलेगा। प्रेम जीवन में बीती बातों को बार-बार दोहराने से बचें और यह समझने की कोशिश करें कि अब आप रिश्ते से क्या चाहते हैं। धन के मामले में किसी बड़े वादे पर तुरंत भरोसा ना करें। काम में वरिष्ठ से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए अपनी बात शांति से रखें।

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल

वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह खुद की जरूरतों पर भी ध्यान देना होगा। दूसरों को खुश करने की कोशिश में अपनी इच्छाओं को लगातार पीछे रखने से मन भारी हो सकता है। परिवार या रिश्ते में पर्याप्त महत्व ना मिलने की शिकायत हो सकती है। प्रेम जीवन में कोई व्यक्ति करीब आने की कोशिश कर सकता है, लेकिन उसके शब्दों से ज्यादा उसके व्यवहार पर भरोसा करें। काम के मामले में अपनी क्षमता को कम आंकना नुकसान पहुंचा सकता है। जिस काम को आप मुश्किल समझ रहे हैं, उसे छोटे हिस्सों में बांटकर पूरा करने की कोशिश करें।

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल

मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह राहत लेकर आ सकता है। पिछले दिनों से चल रही किसी आर्थिक परेशानी या मानसिक दबाव को कम करने का रास्ता मिलेगा। आप किसी ऐसी जिम्मेदारी या आदत को छोड़ने का फैसला कर सकते हैं, जो काफी समय से आपकी ऊर्जा खा रही थी। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर या साथ बिताया गया समय मन को सुकून देगा। काम में बेवजह का दबाव लेने से बचें। अगर कोई आदत आपकी एकाग्रता बिगाड़ रही है, तो उसे बदलने की शुरुआत इसी सप्ताह करना आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए इस सप्ताह मेहनत के बावजूद तुरंत तारीफ ना मिलने की स्थिति बन सकती है। कई जिम्मेदारियां एक साथ सामने आने से थकान महसूस होगी। ऐसे में हर काम को एक साथ पूरा करने की कोशिश ना करें, बल्कि जरूरी काम को पहले निपटाएं। किसी पुरानी परेशानी में सुधार का मौका मिलेगा, लेकिन उसे पूरी तरह नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा। अगर पिछले दिनों कोई गलती सामने आई थी, तो उसे सुधारने का अवसर मिल सकता है। इस सप्ताह आपकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि आप अपनी ऊर्जा कहां लगाते हैं।

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल

सिंह राशि वालों के सामने इस सप्ताह एक से ज्यादा विकल्प आ सकते हैं। नौकरी, पैसा या निजी जीवन से जुड़ा कोई प्रस्ताव पहली नजर में काफी अच्छा लग सकता है, लेकिन फैसला लेने से पहले उसकी पूरी जानकारी जुटाना जरूरी होगा। किसी व्यक्ति की बातों या बड़े वादों से प्रभावित होकर जल्दबाजी ना करें। आर्थिक स्थिति संभालने की आपकी क्षमता मजबूत रहेगी। करियर में अपने दम पर कुछ शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। इस सप्ताह वही रास्ता चुनें, जो केवल आज नहीं, बल्कि आने वाले समय में भी आपके लिए उपयोगी साबित हो।

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह किसी तनावपूर्ण स्थिति को समझदारी से संभालने का रहेगा। परिवार या प्रेम संबंधों में चल रहा मतभेद बातचीत से कम हो सकता है। अगर कुछ समय से अपनी बात मन में दबाकर रखी है, तो अब शांत तरीके से उसे सामने रखना बेहतर रहेगा। करियर में नई जिम्मेदारी या काम करने का नया तरीका सामने आ सकता है। शुरुआत में थोड़ी झिझक रहेगी, लेकिन इससे सीखने का अच्छा मौका मिलेगा। किसी बड़े जोखिम के बजाय छोटे कदमों से शुरुआत करना इस सप्ताह ज्यादा सही रहेगा।

तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल

तुला राशि वालों के सामने इस सप्ताह अतीत से जुड़ा कोई मामला फिर आ सकता है। यह किसी पुराने रिश्ते, काम या फैसले से संबंधित हो सकता है। हालांकि, इस बार आपके पास पहले से ज्यादा अनुभव होगा और पिछली गलती को दोहराने से बच पाएंगे। परिवार की राय आपके फैसले पर असर डाल सकती है। करियर में नई जिम्मेदारी या कुछ नया सीखने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक और पारिवारिक सुरक्षा से जुड़ी योजना भी बन सकती है। जल्दी नतीजे पाने के बजाय इस सप्ताह भविष्य की स्थिरता पर ध्यान देना ज्यादा बेहतर रहेगा।

वृश्चिक साप्ताहिक टैरो राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में इस सप्ताह गंभीर बातचीत की जरूरत पड़ सकती है। किसी करीबी व्यक्ति के साथ भविष्य, पैसा, समय या जिम्मेदारियों को लेकर मतभेद सामने आ सकते हैं। भावनाओं को दबाने के बजाय खुलकर बात करना जरूरी होगा, वरना छोटी बात आगे चलकर बड़ी बन सकती है। करियर में आगे बढ़ने की इच्छा रहेगी, लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा। काम और घर के बीच संतुलन बनाएं। आर्थिक मामले में किसी दूसरे की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेने से पहले स्थिति को अच्छी तरह समझ लें।

धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल

धनु राशि वालों के लिए इस सप्ताह कोई अवसर सामने आएगा, लेकिन उसे लेकर मन पूरी तरह तैयार नहीं होगा। आपको लग सकता है कि इसमें आगे बढ़ने की पर्याप्त संभावना नहीं है। इसलिए केवल मौका मिलने की वजह से फैसला लेने की जरूरत नहीं है। देखें कि यह आपकी जरूरत और भविष्य की योजना के कितना करीब है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको सही दिशा दे सकती है। पढ़ाई, प्रशिक्षण या कोई नई कला सीखने का विचार भी मजबूत होगा। धन के मामले में जल्दी कमाई के लालच से बचना इस सप्ताह समझदारी रहेगी।

मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह मानसिक दबाव कम करने वाला हो सकता है। लंबे समय से चल रही किसी तनावपूर्ण स्थिति से धीरे-धीरे दूरी बनाने का मौका मिलेगा। रिश्ते में किसी बात का जवाब तुरंत देने के बजाय थोड़ा समय लेना बेहतर रहेगा। हर समस्या की जिम्मेदारी खुद उठाने की आदत भी बदलनी होगी। करियर में आपकी मेहनत का परिणाम आने में थोड़ा समय लग सकता है। इसलिए तुरंत नतीजा ना मिलने पर योजना छोड़ने की जरूरत नहीं है। अपनी प्रगति देखें और जहां कमी नजर आए, वहां जरूरी बदलाव करने की कोशिश करें।

देर से ही सही, बड़ा मुकाम पाते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, इनकी मेहनत नहीं जाती बेकार

कुंभ साप्ताहिक टैरो राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह किसी पुराने तनाव से राहत की शुरुआत कर सकता है। जिस बात ने आपको लंबे समय से परेशान कर रखा था, उसका असर कम होगा। इसी बीच काम या निजी जीवन में अचानक व्यस्तता बढ़ सकती है। कोई नया काम, यात्रा या जिम्मेदारी आपको सक्रिय रखेगी। करियर में आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है और किसी काम में सफलता भी हासिल हो सकती है। हालांकि उत्साह में बहुत सारे काम एक साथ शुरू करने से बचें। एक दिशा चुनकर आगे बढ़ेंगे तो सप्ताह के अंत तक आत्मविश्वास मजबूत होगा।

साप्ताहिक अंक राशिफल 7 से 13 सितंबर 2026: मूलांक 1 से 9 के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल

मीन राशि वालों को इस सप्ताह लंबे समय से टाले जा रहे किसी फैसले का सामना करना पड़ सकता है। परिस्थितियां आपको अब साफ चुनाव करने के लिए मजबूर करेंगी। किसी की भावनात्मक बात आपके फैसले को प्रभावित कर सकती है, लेकिन केवल सहानुभूति के आधार पर निर्णय लेना सही नहीं होगा। काम और धन से जुड़े मामलों में हर जानकारी ध्यान से जांचें। भुगतान, समझौते या जिम्मेदारी से जुड़ी शर्तों को पढ़े बिना आगे ना बढ़ें। इस सप्ताह भावनाओं के बजाय तथ्य देखकर लिया गया फैसला आगे चलकर आपको मानसिक राहत दे सकता है।

सितंबर का यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए धैर्य, सूझबूझ और व्यावहारिक निर्णय लेने का संदेश दे रहा है। टैरो कार्ड्स के अनुसार, परिस्थितियों से भागने के बजाय उनका सामना करना और भावनाओं के साथ-साथ तथ्यों को प्राथमिकता देना ही आपको सफलता दिलाएगा।

Navaneet Rathaur

लेखक के बारे में

Navaneet Rathaur

संक्षिप्त विवरण

नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।


विस्तृत बायो परिचय और अनुभव

डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।


नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise)

अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़साप्ताहिक टैरो राशिफल 8 से 13 सितंबर: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह