Weekly Tarot Horoscope 26 to 1 May: कैसा रहेगा मेष से मीन सभी राशियों के लिए यह सप्ताह? पढ़ें टैरो राशिफल
weekly tarot horoscope 26 april to 1 may 2026: 26 से 1 मई 2026 का साप्ताहिक टैरो राशिफल, जानिए इस सप्ताह क्या कह रहे हैं टैरो कार्ड्स। मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए जानिए इस हफ्ते का टैरो भविष्यफल। पढ़ें पूरा साप्ताहिक टैरो राशिफल।

Weekly Tarot Horoscope: टैरो कार्ड सिर्फ भविष्य की झलक नहीं दिखाते, बल्कि यह भी बताते हैं कि वर्तमान में हमें किस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। हर दिन अपने साथ एक नई ऊर्जा लेकर आता है, और टैरो हमें उस ऊर्जा को सही तरीके से समझने और उपयोग करने में मार्गदर्शन देता है। 26 अप्रैल से 1 मई 2026 तक का यह सप्ताह कई महत्वपूर्ण बदलावों का संकेत दे रहा है, जो आपकी जिंदगी में नए मोड़ ला सकते हैं। इस दौरान कुछ लोगों को अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना पड़ेगा, तो कुछ पुराने भ्रम और उलझनों से मुक्त हो सकते हैं। यह समय भागने का नहीं, बल्कि ठहरकर अपनी भावनाओं को समझने और सोच-समझकर कदम उठाने का है। कई राशियों के लिए यह सप्ताह चुनौतियां लेकर आ सकता है, वहीं कुछ के लिए नए अवसरों के दरवाजे खोलेगा। आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।
मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल
मेष राशि वालों के लिए यह हफ्ता मिला-जुला रहेगा। इस सप्ताह आप इंतजार छोड़कर खुद फैसले लेने के मूड में रहेंगे। कोई काम जो लंबे समय से अटका था, अब आप उसे खत्म करने का फैसला कर सकते हैं। आपके स्पष्ट रवैये से लोग भी आपको हल्के में लेना बंद करेंगे।
वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल
वृषभ राशि वाले इस सप्ताह जीवन को सरल बनाना चाहेंगे। ज्यादा सोच-विचार और अनावश्यक बातों से दूरी बनाएंगे। पैसे, घर या दिनचर्या से जुड़ा कोई छोटा काम ध्यान मांग सकता है, जिसे आसानी से संभाला जा सकता है। छोटी-छोटी सुधार बड़ी मदद करेंगे।
मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल
इस सप्ताह आपके आसपास हलचल रहेगी, लेकिन इस बार वह आपके लिए फायदेमंद होगी। कोई बातचीत अच्छा परिणाम दे सकती है। जल्दबाजी में जवाब देने से बचें, पहले ध्यान से सुनें। इससे आपको बेहतर समझ मिलेगी।
कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल
इस सप्ताह आपको एहसास होगा कि आप जरूरत से ज्यादा दूसरों के लिए उपलब्ध रहे हैं। अब खुद पर ध्यान देने का समय है। आप दूसरों की परवाह करते हुए भी अपनी सीमाएं तय कर सकते हैं। इससे मानसिक शांति मिलेगी।
सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल
इस सप्ताह आपको अपनी बात साबित करने के लिए ज्यादा दिखावा करने की जरूरत नहीं है। जितना शांत रहेंगे, उतना प्रभावशाली दिखेंगे। काम या जिम्मेदारी से जुड़ा कोई मुद्दा ध्यान मांग सकता है, उसे सही तरीके से संभालें।
कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल
इस सप्ताह पुराने अधूरे काम आपको परेशान कर सकते हैं। अब उन्हें पूरा करने का समय है। बड़े बदलाव की जरूरत नहीं, बस चीजों को व्यवस्थित करें। अपनी जरूरतों को स्पष्ट रूप से बताएं, क्योंकि लोग खुद से सब नहीं समझते।
तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल
इस सप्ताह चीजें ज्यादा संतुलित महसूस होंगी क्योंकि आप उन्हें साफ नजर से देख पाएंगे। किसी व्यक्ति का व्यवहार स्थिर हो सकता है या आप अपनी अपेक्षाएं कम कर सकते हैं। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें और खुद को ज्यादा न बदलें।
वृश्चिक साप्ताहिक टैरो राशिफल
इस सप्ताह भावनाओं से ज्यादा व्यावहारिकता जरूरी होगी। आपको स्थिरता की जरूरत है। दिनचर्या, पैसे या भविष्य की योजना पर ध्यान दें। शांति से काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। हर बात को जाहिर करना जरूरी नहीं है।
धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल
इस सप्ताह हल्कापन और खुशी महसूस होगी। आप ज्यादा हंसेंगे, क्रिएटिव रहेंगे और जीवन को एंजॉय करेंगे। कोई अचानक और मजेदार मौका आपको ताजगी देगा। खुशी को नजरअंदाज न करें।
मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल
इस सप्ताह आप बाहर से सामान्य दिखेंगे, लेकिन अंदर से आपको शांति और आराम की जरूरत होगी। घर और आराम को प्राथमिकता दें। दूसरों की जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने से बचें। थोड़ा पीछे हटना आपके लिए अच्छा रहेगा।
कुंभ साप्ताहिक टैरो राशिफल
इस सप्ताह कोई बातचीत या संदेश आपके लिए खास हो सकता है। कम्युनिकेशन को हल्के में न लें। अपनी बात साफ-साफ रखें और जरूरत हो तो फॉलो-अप करें। आपके विचार असर डालेंगे, बस उन्हें पूरा व्यक्त करें।
मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल
इस सप्ताह आपको एहसास होगा कि कौन-सी चीज आपकी ऊर्जा, समय या पैसे को ज्यादा खर्च कर रही है। जैसे ही आप इसे पहचानेंगे, समाधान भी मिल जाएगा। एक सही फैसला आपको तुरंत स्थिरता देगा।
डॉ. मधु कोटिया
(स्पिरिचुअल काउंसलर, एनर्जी हीलर, टैरो रीडर, न्यूमरोलॉजिस्ट)
ईमेल: madhukotiya@gmail.com
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान


