साप्ताहिक टैरो राशिफल: मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 24 से 30 अगस्त का समय?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

24 से 30 अगस्त का साप्ताहिक टैरो राशिफल: जानिए टैरो कार्ड्स के अनुसार मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह। पढ़ें करियर, बिजनेस, लव लाइफ और आर्थिक स्थिति का सटीक साप्ताहिक राशिफल।

weekly tarot horoscope 24 to 30 august 2026
साप्ताहिक टैरो राशिफल

24 से 30 अगस्त 2026 का सप्ताह कई राशियों के लिए नई शुरुआत से ज्यादा पुराने मामलों को नए नजरिए से देखने का रहेगा। कोई पुराना संपर्क लौट सकता है, तो किसी के रुके काम में अचानक तेजी आ सकती है। कुछ राशियों को रिश्तों की असली उलझन समझ आएगी, तो किसी के सामने नया अवसर आएगा, लेकिन तुरंत स्वीकार करना सही नहीं होगा। आइए जानते हैं आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा।

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह पुराने मामले को नए नजरिए से देखने का संकेत दे रहा है। कोई पुराना संपर्क, अधूरी बातचीत या पहले छूटा काम फिर सामने आ सकता है। भावनाओं की बजाय तथ्यों को समझकर फैसला लेना बेहतर रहेगा। करियर में वरिष्ठ से हुई बातचीत योजना को स्पष्ट कर सकती है और रुके काम को आगे बढ़ाने का रास्ता दिखा सकती है। पैसों में पुराने अनुभव को ध्यान में रखकर योजना बनाएं। परिवार में पुरानी बात पर चर्चा से माहौल सहज होगा। प्रेम में दूरी कम करने का मौका मिल सकता है। सप्ताह के अंत तक असमंजस वाली स्थिति में उम्मीद नजर आएगी।

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए रुके हुए काम में तेजी और जरूरी खबर मिलने के योग हैं। जिस जवाब या अवसर का इंतजार था उसमें हलचल हो सकती है। एक साथ कई जिम्मेदारियां आएंगी लेकिन प्राथमिकता तय करके संभाल लेंगे। करियर में वरिष्ठ की सलाह या तय प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा। पैसों में बड़े खर्च को लेकर सावधानी रखें। बिजनेस में पुराने तरीके दोबारा देखने पड़ सकते हैं। परिवार में आपकी राय महत्वपूर्ण रहेगी। रिश्तों में अपेक्षाएं समझने से गलतफहमी कम होगी। तेजी से आए अवसरों के बीच आर्थिक सीमा स्पष्ट रखना जरूरी है।

साप्ताहिक अंक राशिफल 24 से 30 अगस्त 2026: मूलांक 1 से 9 के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए भावनात्मक दबाव के बीच धैर्य बनाए रखने का सप्ताह है। करीबी से अपेक्षित सहयोग ना मिलने या पैसों की चिंता से मन परेशान हो सकता है। जल्दी पूरा करने वाले काम में दूसरे की देरी रुकावट डाल सकती है। बार-बार योजना बदलने की बजाय मौजूदा स्थिति समझना बेहतर रहेगा। करियर में रफ्तार कम रह सकती है। बिजनेस में भुगतान या पुराने ग्राहक का मामला समय ले सकता है। परिवार में किसी की चिंता व्यस्त रखेगी। प्रेम में परेशानी छिपाने की बजाय खुलकर बात करना फायदेमंद रहेगा। सप्ताह के अंत में स्थिति संभलने लगेगी।

पैसा-शोहरत मिलने पर भी नहीं बदलते हैं इन 3 मूलांक वाले लोग, दिखावे से रहते हैं कोसो दूर

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए पुरानी निराशा से बाहर निकलने और नई शुरुआत का संकेत है। रिश्ते की गलतफहमी, काम की निराशा या पुराने फैसले का पछतावा धीरे-धीरे पीछे छूट सकता है। पहले रोके गए काम की ओर दोबारा बढ़ेंगे। जल्दबाजी की बजाय स्थिर तरीके से आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। करियर में नई जिम्मेदारी शुरू हो सकती है। बिजनेस में तुरंत बड़े नतीजे की उम्मीद ना रखें। परिवार से सहयोग मिलेगा और नाराजगी कम हो सकती है। प्रेम में नए व्यक्ति से बात हो तो समय दें। सप्ताह बिना पुराने डर के आगे बढ़ने का मौका देगा।

सुबह उठते ही गलती से भी ना देखें ये 5 चीजें, वरना बिगड़ सकता है पूरा दिन! जानें वास्तु के नियम

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए धैर्य के साथ स्थिति पर नजर रखने का सप्ताह है। जिस काम के परिणाम का इंतजार है उसका जवाब तुरंत नहीं आएगा लेकिन बीच सप्ताह में संदेश या नई जानकारी तस्वीर साफ कर सकती है। पुराने विवाद को बड़ा रूप लेने से पहले संभालने का मौका मिलेगा। प्रतिक्रिया से पहले पूरी स्थिति समझें। करियर में मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे दिखेगा। बिजनेस में सौदे या दस्तावेज की जांच जरूरी होगी। घर में बात समय रहते स्पष्ट करने से तनाव कम होगा। प्रेम में आधी बात पर निष्कर्ष ना निकालें। सप्ताह के अंत तक स्थिति नियंत्रण में रहेगी।

मथुरा में पहले, गोकुल में अगले दिन क्यों मनती है जन्माष्टमी? जानें ब्रज की इस अनोखी परंपरा का रहस्य

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत जिम्मेदारियों के दबाव से हो सकती है। ऑफिस का अतिरिक्त काम और घर की जरूरतें संतुलन बिगाड़ सकती हैं। इसी दबाव में पुराना काम पूरा होने का रास्ता खुलेगा। किन जिम्मेदारियों को आगे रखना है और किन्हें बांटना है यह समझ आएगा। करियर में लंबा प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। बिजनेस में एक चरण खत्म कर नई योजना शुरू करने का मौका मिलेगा। परिवार में अच्छी खबर से माहौल बेहतर होगा। प्रेम में मन की बात साझा करने से नजदीकी बढ़ेगी। सप्ताह के अंत में काम का बोझ कम होने के साथ राहत मिलेगी।

तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल

तुला राशि वालों के लिए रिश्तों में चल रही दूरी को समझने का सप्ताह है। करीबी से बात कम होने या मतभेद से मन में सवाल उठ सकते हैं। बार-बार सोचने से परेशानी बढ़ेगी। सीधे संवाद से स्थिति जल्दी साफ हो सकती है। आपकी पहल महत्वपूर्ण रहेगी। करियर में कौशल और संपर्कों से रुका काम आगे बढ़ सकता है। नौकरी में बातचीत का मौका मिलेगा। बिजनेस में पुराने संपर्क से मदद मिल सकती है। परिवार में बात दबाकर रखने की बजाय स्पष्टता रखें। सप्ताह के अंत तक महसूस होगा कि स्थिति बदलने की गुंजाइश आपके हाथ में भी है।

वृश्चिक साप्ताहिक टैरो राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए परिवार या घर की खुशी के साथ पुराने फैसले पर दोबारा सोचने का संकेत है। कार्यक्रम या चर्चा के दौरान पुरानी बात सामने आ सकती है। प्रेम में वादे और व्यवहार के अंतर से सोचने को मजबूर होना पड़ सकता है। करियर में पिछली गलती की सीख काम आएगी। बिजनेस में पुराने संपर्क से बात हो सकती है लेकिन शर्तें स्पष्ट रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा फिर भी भावनात्मक दबाव में फैसला ना लें। सप्ताह के अंत तक पता चलेगा कि किस रास्ते पर लौटना सही है और किसे छोड़ना है।

धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल

धनु राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ने का सप्ताह है। प्रोजेक्ट या पद को लेकर कई लोगों की दावेदारी हो सकती है। तुलना करने की बजाय अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। अनुभवी व्यक्ति की सलाह सही दिशा चुनने में मदद करेगी। पैसों में व्यावहारिक योजना बनाएं। बिजनेस में साझेदारी की जिम्मेदारी स्पष्ट करें। प्रेम में महत्वपूर्ण मुद्दे पर साथ मिलकर निर्णय लें। करियर के दो विकल्प हों तो प्राथमिकताएं साफ हो सकती हैं। अपनी मेहनत पर भरोसा रखना फायदेमंद रहेगा।

मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल

मकर राशि वालों के लिए नौकरी या कमाई से जुड़ा नया अवसर आ सकता है। शुरुआत छोटी हो सकती है लेकिन स्थिर लाभ की संभावना है। पुराने मामले में छिपी जानकारी सामने आने से राय बदल सकती है। तथ्य जानने के बाद ही फैसला लें। करियर में नई जिम्मेदारी से पहले शर्तें समझें। बिजनेस में पुराने दस्तावेज जांचें। पैसों में जल्दबाजी से बचें। प्रेम में तुरंत प्रतिक्रिया देने की बजाय पूरी बात सुनें। सप्ताह धैर्य के साथ सही समय पहचानने का संकेत दे रहा है।

कुंभ साप्ताहिक टैरो राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए लंबे समय से चाही बात आगे बढ़ने का संकेत है। यह करियर लक्ष्य या कोई निजी योजना हो सकती है। एक साथ कई जिम्मेदारियां लेने से संतुलन बिगड़ सकता है। जरूरी और गैरजरूरी कामों में फर्क करना अहम रहेगा। पैसों में अचानक खर्च आ सकता है इसलिए पूरी राशि पहले खर्च ना करें। करियर में अनिश्चितता रह सकती है लेकिन जल्द निष्कर्ष ना निकालें। प्रेम में कोई बात साफ ना होने से संदेह हो सकता है। सप्ताह के अंत तक स्थिति ज्यादा स्पष्ट होगी।

मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल

मीन राशि वालों के लिए पैसों और स्थिरता की पुरानी व्यवस्था पर दोबारा सोचने का सप्ताह है। खर्च या काम के मौजूदा तरीके से अपेक्षित परिणाम ना मिलने का अहसास हो सकता है। बदलाव की जरूरत समझ आएगी लेकिन हिचक भी रहेगी। छोटी कमियों को पहचानना बड़ी परेशानी से बचाएगा। परिवार और दोस्तों का सहयोग राहत देगा। पुराने व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस में आदत के कारण पुराना तरीका ना अपनाएं। प्रेम में अटकी बात पर फैसला लेने का दबाव महसूस हो सकता है। सप्ताह बदलाव स्वीकार करने की दिशा दिखाएगा।

24 से 30 अगस्त 2026 का यह सप्ताह पुराने मामलों को नए नजरिए से देखने और धैर्य रखने का है। हर राशि के जातक अपनी स्थिति के अनुसार कदम बढ़ाएं, तो सप्ताह संतुलित और लाभकारी रहेगा।

Navaneet Rathaur

लेखक के बारे में

Navaneet Rathaur

संक्षिप्त विवरण

नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।


विस्तृत बायो परिचय और अनुभव

डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।


नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise)

अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़साप्ताहिक टैरो राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 24 से 30 अगस्त का समय?